यू.एस. ने फेसबुक पर 5 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया

Page 3115_2.1
अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग ने फेसबुक पर 5 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। जुर्माने को सामाजिक नेटवर्क की गोपनीयता और डेटा सुरक्षा चूक की जांच के लिए मंजूरी दी गई है। यह निजता के उल्लंघन के लिए FTC द्वारा लगाया गया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना होगा।

उपरोक्त समाचार से उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • फेसबुक मुख्यालय: कैलिफोर्निया, यूएस; सीईओ: मार्क जकरबर्ग
  • अमेरिकी राष्ट्रपति: डोनाल्ड ट्रम्प; राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी मुद्रा: यूएस डॉलर
  • .

Source: The Hindu

कंप्यूटर वैज्ञानिक फर्नांडो कॉर्बेटो का निधन

Page 3115_3.1

अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक फर्नांडो कॉर्बेटो का निधन हो गया है.उन्होंने 1960 के दशक में कंप्यूटर टाइम शेयरिंग सिस्टम पर कार्य किया, जिसमें विभिन्न स्थानों पर कई उपयोगकर्ताओं को एक ही कंप्यूटर को टेलीफोन लाइनों के माध्यम से एक साथ एक्सेस करने की अनुमति दी गई, जिससे पर्सनल कंप्यूटर और कंप्यूटर पासवर्ड का मार्ग प्रशस्त हुआ।

फर्नांडो कॉर्बेटो मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर एमेरिटस थे।
स्रोत: द हिंदू

ब्लू फ्लैग प्रमाणीकरण के लिए भारत में 12 समुद्र तटों का चयन किया गया

Page 3115_4.1

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने ’ब्लू फ्लैग’ प्रमाणीकरण के लिए भारत में 12 समुद्र तटों का चयन किया है, जो समुद्र तटों पर प्रदान की गई एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता है जो स्वच्छता और पर्यावरणीय स्वामित्व के कुछ मानदंडों को पूरा करती है।
ये समुद्र तट शिवराजपुर (गुजरात), भोगवे (महाराष्ट्र), घोघला (दीव), मीरामार (गोवा), कासरकोड और पदुबिद्री (कर्नाटक), कप्पड़ (केरल), ईडन (पुदुचेरी, महाबलीपुरम (तमिलनाडु), रशिकोंडा (आंध्र प्रदेश) प्रदेश), गोल्डन (ओडिशा), और राधानगर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) है।

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर.
स्रोत: द हिंदू

आमिर खान ने डब्ल्यूबीसी अंतर्राष्ट्रीय वेल्टरवेट खिताब जीता

Page 3115_5.1

ओलंपिक रजत पदक विजेता आमिर खान ने डब्ल्यूबीसी अंतर्राष्ट्रीय वेल्टरवेट खिताब जीता। उन्होंने सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित सुपर बॉक्सिंग लीग में अपने मुक्केबाज़ी के चौथे दौर में ऑस्ट्रेलियाई बिली डिब को बाहर किया।

वह एक ब्रिटिश पेशेवर मुक्केबाज हैं, जो 2004 के ओलंपिक में 17 वर्ष की आयु में लाइटवेट डिवीजन में रजत पदक जीतने वाले ब्रिटेन के सबसे युवा मुक्केबाज भी थे।

स्रोत: द न्यू इंडियन एक्सप्रेस

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: 820 मिलियन से अधिक लोग भूख से पीड़ित हैं

Page 3115_6.1

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है, पिछले वर्ष दुनिया भर में 821 मिलियन से अधिक लोग भूख से पीड़ित थे। लगातार तीसरे वर्ष यह संख्या बढ़ी है।
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन और WHO सहित अन्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों द्वारा निर्मित ‘द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड’ नामक रिपोर्ट जारी की गई है।
रिपोर्ट सतत विकास लक्ष्य की ओर शून्य भूख के लिए प्रगति पर नज़र रखने का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भूख को समाप्त करना, खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना और 2030 तक कुपोषण के सभी रूपों को समाप्त करना है।

2018 में दुनिया में भूखे लोगों की संख्या: 821.6 मिलियन (या 9 लोगों में 1)

  • एशिया में: 513.9 मिलियन.
  • अफ्रीका में: 256.1 मिलियन.
  • लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में: 42.5 मिलियन.

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • संयुक्त राष्ट्र के राष्ट्रपति: एंटोनियो गुटेरेस; संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • स्थापना: 24 अक्टूबर 1945.
स्रोत: आकाशवाणी पर समाचार

1971 के युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट जनरल घरया का निधन

Page 3115_7.1

1971 के भारत-पाक युद्ध में महावीर चक्र से सम्मानित और 1947 के हैदराबाद आपरेशन में कीर्ति चक्र से सम्मानित सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल जोगिंदर सिंह घरया का निधन हो गया है।
लेफ्टिनेंट जनरल जोगिंदर सिंह घरया को 1945 में फ्रंटियर फोर्स रेजिमेंट में नियुक्त किया गया और उन्होंने 1971 के युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर जेसोर सेक्टर में एक ब्रिगेड की कमान संभाली।
स्रोत: द ट्रिब्यून

अनाहत सिंह, नील जोशी ने डच जूनियर ओपन टूर्नामेंट में खिताब जीता

Page 3115_8.1

अनाहत ने लड़कियों के U13 और जोशी ने लड़कों के U17 का खिताब जीता। दोनों भारतीय खिलाडीयों ने एम्स्टर्डम (नीदरलैंड्स) में डच जूनियर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट के अंतिम दिन बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब पर जीत दर्ज की।

उपरोक्त समाचार से ESIC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • नीदरलैंड की राजधानी: एम्स्टर्डम; नीदरलैंड की मुद्रा: यूरो.
स्रोत: द हिंदू

विश्व बैंक ने केरल को 250 मिलियन $ का ऋण प्रदान किया

विश्व बैंक ने केरल सरकार को रेजिलिएंट केरल परियोजना के लिए 250 मिलियन $ का ऋण प्रदान किया है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के खिलाफ राज्य की तन्यकता को बढ़ाना है।

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन; केरल के राज्यपाल: पी. सदाशिवम.

भारत ISSF विश्व कप 2020 की मेजबानी करेगा

Page 3115_9.1

अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन ने ISSF विश्व कप चरणों की मेजबानी करने के लिए भारत के आवेदन को मंजूरी दी। विश्व कप 15 मार्च से 26 मार्च, 2020 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। आईएसएसएफ विश्व कप का आखिरी संस्करण जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित किया गया था।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  •  ISSF के अध्यक्ष: व्लादिमीर लिसिन.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

शरथ कमल को IOC स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर के रूप में चुना गया

Page 3115_10.1

शरथ कमल को वार्षिक इंडियन ऑयल स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर के रूप में चुना गया है। अन्य प्रत्याशियों में नामी क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा, ग्रैंडमास्टर बी अदीबन, हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह और टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा शामिल थे।
शरथ कमल तमिलनाडु, भारत के एक पेशेवर टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me