ओडिशा सरकार ने यूनिसेफ के साथ किया समझौता

Page 2987_3.1
ओडिशा ने “ड्रिंक फ्रॉम टैप मिशन” पर संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के साथ एक लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग (LoU) पर हस्ताक्षर किये हैं। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर में 24 घंटे पाइप गुणवत्ता वाले पेयजल की आपूर्ति करना है। यूनिसेफ ओडिशा सरकार को तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। समुदाय-आधारित जल प्रबंधन प्रणाली को वार्ड-स्तर पर अपनाया जाएगा और इसके पहले चरण में 1.20 लाख लोग इसका लाभ उठा पाएंगे।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनिसेफ का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 11 दिसम्बर 1946।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

बांग्लादेश-भारत मैत्री वार्ता का 9वां संस्करण

Page 2987_5.1
बांग्लादेश-भारत मैत्री वार्ता का 9वां संस्करण 1 नवंबर, 2019 से बांग्लादेश के कॉक्स बाज़ार में आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय वार्तालाप में व्‍यापार, निवेश, संचार और परिवहन संपर्क, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और सतत विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस वार्तालाप का उद्देश्‍य इन क्षेत्रों में दोनों देशों के अनुभवों और जानकारी का आदान-प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय अध्‍ययन के लिए संयुक्त रूप से भारतीय फाउंडेशन और बांग्लादेश फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका; पीएम: शेख हसीना।

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

विश्व के टॉप 10 CEO में 3 भारतीय शामिल

Page 2987_7.1

हार्वर्ड बिज़नेस रिव्यु (HBR) ने विश्व में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीईओ, 2019 की सूची तैयार की है जिसमें 100 CEO शामिल हैं। इस लिस्ट में अमेरिकन टेक्नोलॉजी कंपनी NVIDIA के CEO जेन्सेन हुआंग शीर्ष स्थान पर हैं। इस लिस्ट के शीर्ष 10 CEO में 3 भारतीय-मूल के CEO भी शामिल हैं।
Adobe के CEO शांतनु नारायण 6वें स्थान पर हैं, उसके बाद MasterCard के CEO अजय बंगा 7वें स्थान पर और Microsoft के चीफ सत्य नडेला 9वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में भारतीय-मूल के DBS बैंक के CEO पियूष गुप्ता 89वें स्थान पर हैं। Apple के CEO टिम कुक 62वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में 4 महिला CEO शीर्ष 50 रैंकिंग में शामिल हैं।
HBR ने यह सूची प्रत्येक CEO के कार्यकाल के लिए 3 स्तरों को ध्यान में रखते हुए तैयार की है: किसी देश या उद्योग द्वारा समायोजित कुल शेयरधारक रिटर्न (डिविडेंड रीइन्वेस्टेड सहित), बाजार पूंजीकरण में बदलाव और मुद्रास्फीति-समायोजित डॉलर।

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

फेसबुक ने लॉन्च किया ‘प्रिवेंटिव हेल्थ’ टूल

Page 2987_9.1
फेसबुक ने ‘प्रिवेंटिव हेल्थ’ टूल लॉन्च किया है जो लोगों को स्वास्थ्य संसाधनो से जोड़ता है और चेक-अप रिमाइंडर भेजता है। फेसबुक ने यह टूल अमेरिका में लॉन्च किया है। यह टूल यूजर्स को स्वास्थ्य सेवाओं की किफ़ायती स्थानों को खोजने, टेस्ट शेड्यूल के रिमाइंडर सेट करने और टेस्ट पूरा होने पर मार्क करने की सुविधा भी प्रदान करता है। यह सुविधाएं यूजर्स को उनकी आयु और लिंग के अधर पर दी जाएगी।
इस टूल में उपलब्ध संसाधन अमेरिकन कैंसर सोसायटी, अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और सेंटर फॉर डिजीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन द्वारा प्रदान किए गये हैं।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फेसबुक का मुख्यालय: कैलिफोर्निया, यूएस; सीईओ: मार्क ज़ुकेरबर्ग।
स्रोत: द हिंदू

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में शुरू हुआ पहला कॉमन फाउंडेशन कोर्स “आरम्भ”

Page 2987_11.1
2019 बैच के परिवीक्षाधीन सिविल सेवकों के लिए केंद्र का पहला कॉमन फाउंडेशन कोर्स “आरम्भ” (Beginning) गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में शुरू हुआ है। लगभग 500 नए भर्ती हुए नौकरशाह छह दिवसीय प्रशिक्षण से गुज़र रहे हैं। इस साल का विषय ‘How to achieve the goal of making India a 5 trillion dollar economy’ है। 
स्रोत: द हिंदू

चिराग शेट्टी और रैंकीरेड्डी ने फ्रेंच ओपन में जीता रजत पदक

Page 2987_13.1
भारतीय पुरुष युगल जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने फ्रेंच ओपन में पुरुषों की युगल स्पर्धा में रजत पदक जीता है। यह भारतीय जोड़ी इस समिट क्लैश में मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो की जोड़ी से 18-21, 16-21 से हार गयी।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

बीरेंद्र सिंह यादव बने इराक गणराज्य में भारत के अगले राजदूत

Page 2987_15.1

बीरेंद्र सिंह यादव को इराक गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। 1997 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी, बीरेंद्र सिंह, राजदूत के रूप में प्रदीप सिंह राजपुरोहित का स्थान ले रहें हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इराक के राष्ट्रपति: बरहम सलीह; प्रधानमंत्री: आदिल अब्दुल-महदी।
  • इराक की राजधानी: बगदाद; मुद्रा: इराकी दीनार।
स्रोत: विदेश मंत्रालय

लुईस हैमिल्टन ने जीता मैक्सिकन ग्रैंड प्रिक्स 2019 का खिताब

Page 2987_17.1
मर्सिडीज़ चालक और 5 बार विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मैक्सिकन ग्रैंड प्रिक्स 2019 का खिताब हासिल कर लिया है। यह उनकी इस सत्र की 10वीं जीत है। फेरारी के सेबेस्टियन वेटेल जो कि एक जर्मन रेसिंग ड्राइवर हैं और मर्सिडीज़ के वाल्टेरी बोटास जो कि एक फिनिश रेसिंग ड्राइवर हैं, ने क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रेस समाप्त की। 
स्रोत: द गार्जियन

टाइगर वुड्स ने जीता ज़ोजो चैम्पियनशिप 2019 टूर्नामेंट का खिताब

Page 2987_19.1
अमेरिका के 43 वर्षीय, टाइगर वुड्स ने ज़ोजो चैम्पियनशिप 2019 टूर्नामेंट का खिताब हासिल कर लिया है। यह उनका 82वां पीजीए टूर खिताब है। यह ख़िताब जीतकर उन्होंने इस खेल के महानतम खिलाड़ियों में सैम स्नेड के रिकॉर्ड की बराबरी की है।
ज़ोज़ो चैंपियनशिप 2019, प्रोफेशनल गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन एकॉर्डिया गोल्फ नाराशिनो कंट्री क्लब, चिबा, जापान में किया गया। यह जापान में पीजीए (प्रोफेशनल गोल्फर्स एसोसिएशन) टूर द्वारा आयोजित पहला इवेंट टूर्नामेंट है, जो कम से कम 2025 तक चलेगा। इस टूर्नामेंट के इनाम को राशि $9.75 मिलियन है।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

CM नवीन पटनायक ने शुरू किया “Odisha Mo Parivar” कार्यक्रम

Page 2987_21.1
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने “Odisha Mo Parivar” (Odisha, My Family) कार्यक्रम शुरू किया है। यह एक सामाजिक सेवा पहल है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और ओडिशा के लोगों का संकट में कल्याण करना है।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल; राजधानी: भुवनेश्वर।

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me