लक्ष्य सेन बने सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता

Page 2982_3.1
भारत के लक्ष्य सेन ने जर्मनी के सारब्रुकन में आयोजित सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब जीत लिया है. उन्होंने चीन के सेन वेंग होंग यांग को हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया है. आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य को समिट क्लैश में वेंग को 17-21 21-18 21-16 से मात देकर सीजन का तीसरा लगातार एकल खिताब जीतने के लिए 59 मिनट की ज़रूरत थी।

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

दक्षिण अफ्रीका बनी रग्बी विश्व कप 2019 की विजेता

Page 2982_5.1

रग्बी विश्व कप 2019 के 9 संस्करण के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड की टीम को 32-12 रनों से हराया। यह मैच योकोहामा, जापान के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया गया। दक्षिण अफ्रीका ने तीसरी बार रग्बी विश्व कप का ख़िताब अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला ख़िताब 1995 में और दूसरा 2007 में जीता था। 3 बार विश्व कप जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने अब न्यूजीलैंड की बराबरी कर ली है।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति: सिरिल रामाफोसा।
  • दक्षिण अफ्रीका की राजधानियाँ: केप टाउन, प्रिटोरिया, ब्लोमफ़ोन्टिन।
  • रेंड दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक मुद्रा है।
स्रोत: द बीबीसी

GeM ने इंडियन बैंक और केनरा बैंक के साथ किया समझौता

Page 2982_7.1

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने इंडियन बैंक और केनरा बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है। इस समझौते से पोर्टल पर कैशलेस, पेपरलेस और ट्रांसपेरेंट पेमेंट सिस्टम में सुविधा होगी और यह सरकारी निकायों के लिए कुशल खरीद प्रणाली का निर्माण करेगा।
इस समझौते का उद्देश्य पोर्टल पर रजिस्टर्ड यूज़र्स को कई तरह की सेवाएँ प्रदान करना है जिसमें जीईएम पूल अकाउंट (GPA), परफॉरमेंस बैंक गारंटी की सलाह (e-PBG), और अर्नेस्ट मनी डिपोजिट (EMD) के ज़रिए फंड्स ट्रांसफर की सुविधा भी शामिल है।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंडियन बैंक के एमडी और सीईओ: पद्मजा चुन्दुरु।
  • केनरा बैंक के एमडी और सीईओ: आर ए शंकर नारायणन।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

पंजाब देगा श्री गुरु नानक देव जी पुरस्कार

Page 2982_9.1
पंजाब राज्य मंत्रिमंडल ने श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरु नानक देव जी पुरस्कार प्रदान करने का एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया है। इसका उद्देश्य शांति और अंतर्विरोध को बढ़ावा देना है। इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र और 11 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल होगा। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रत्येक वर्ष जूरी द्वारा निर्णय लेने पर राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पंजाब के सीएम: अमरिंदर सिंह; राज्यपाल: वीपी सिंह बदनोर।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

8 नवंबर से शुरू होगा कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

Page 2982_11.1
25वां कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) 8 नवंबर से शुरू होगा। इस वर्ष के उत्सव का फोकस देश जर्मनी है। कुल मिलाकर, 174 जगहों पर 214 फ़ीचर फ़िल्में और 152 शॉर्ट और डॉक्यूमेंट्री फ़िल्में 76 देशों में दिखाई जाएंगी। इस उत्सव के महत्वपूर्ण भाग में होमेज, शताब्दी श्रद्धांजलि, पूर्वव्यापी, समकालीन विश्व सिनेमा शामिल हैं। जानी-मानी फ़िल्म हस्ती साहनी द्वारा सत्यजीत रे मेमोरियल लेक्चर दिया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी; पश्चिम बंगाल के राज्यपाल: जगदीप धनखड़।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

उप-राष्‍ट्रपति ने किया उत्‍तर पूर्व पुस्‍तक मेले का उद्घाटन

Page 2982_13.1
उप-राष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुवाहाटी में 21वें उत्‍तर पूर्व पुस्‍तक मेले का उद्घाटन किया है। उप-राष्‍ट्रपति ने इस मौके पर हमारी संस्‍कृति में पुस्‍तकालयों के महत्‍व पर प्रकाश डाला है। इस पुस्तक मेले का आयोजन ऑल असम पब्लिशर्स एंड बुकसेलर एसोसिएशन (AAPBA) द्वारा किया गया है। इस मेले में बांग्लादेश सहित 217 बुक स्टॉल लगे हैं।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

रजनीकांत होंगे गोल्डन जुबली अवार्ड से सम्मानित

Page 2982_15.1
50वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म समारोह (IFFI) में फिल्म अभिनेता रजनीकांत को गोल्डन जुबली अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा और फ्रांस की अभिनेत्री ईसाबेल ह्यूपर्ट को विदेशी कलाकारों को दिए जाने वाले लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। रूस इस साल त्योहार पर भागीदार देश होगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गोवा के मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत; गोवा के राज्यपाल: सत्य पाल मलिक।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

पत्रकारों के विरुद्ध अपराधों के लिए दंडमुक्ति समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस

Page 2982_17.1
2 नवम्बर को विश्व स्तर पर “पत्रकारों के विरुद्ध अपराधों के लिए दंडमुक्ति समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस” (International Day to End Impunity for Crimes against Journalists) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के खिलाफ हिंसक अपराधों की वैश्विक सज़ा दर को कम करना है, जिसकी अनुमानित दर हर दस मामलों में केवल एक है। इस साल के अंतरराष्ट्रीय दिवस का फोकस स्थानीय पत्रकारों पर है।
स्रोत: द यूनाइटेड नेशन

मैड्रिड करेगा COP 25 की मेज़बानी

Page 2982_19.1
संयुक्त राष्ट्र जलवायु संधि में शामिल देशों की कॉप (COP 25) शिखर बैठक 2 से 13 दिसंबर तक स्पेन की राजधानी मैड्रिड में होगी। पहले इस सम्मेलन की मेज़बानी चिली को करनी थी लेकिन सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण उसे इनकार करना पड़ा।

संधि से संबंधित पक्षों की वार्षिक कॉप शिखर बैठक में 200 से अधिक देशों को जलवायु परिवर्तन को लेकर विश्व की मौजूदा स्थिति पर विचार करने और निर्णय लेने का अवसर मिलता है।

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

फ़िल्म प्रोड्यूसर चंपक जैन का निधन

Page 2982_21.1
बॉलीवुड फ़िल्म प्रोड्यूसर चंपक जैन का निधन हो गया है. वह वीनस रिकॉर्ड्स और टेप्स एंड यूनाइटेड 7 के मालिक थे. वह 1944 में अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ जैसी हिट फिल्मों के प्रोड्यूसर रह चुके हैं.
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me