रग्बी विश्व कप 2019 के 9 संस्करण के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड की टीम को 32-12 रनों से हराया। यह मैच योकोहामा, जापान के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया गया। दक्षिण अफ्रीका ने तीसरी बार रग्बी विश्व कप का ख़िताब अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला ख़िताब 1995 में और दूसरा 2007 में जीता था। 3 बार विश्व कप जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने अब न्यूजीलैंड की बराबरी कर ली है।
उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति: सिरिल रामाफोसा।
- दक्षिण अफ्रीका की राजधानियाँ: केप टाउन, प्रिटोरिया, ब्लोमफ़ोन्टिन।
- रेंड दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक मुद्रा है।
स्रोत: द बीबीसी



क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिले...
नीतू समरा को Noida International Airport...
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 70...


