सीमेंस ने NTPC और TERI के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Page 2981_3.1

सीमेंस लिमिटेड ने एनटीपीसी लिमिटेड के साथ विभिन्न अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम अनुप्रयोगों के लिए हाइड्रोजन सेक्टर-कपलिंग संबंधित उपयोग की पहचानमूल्यांकन और सेट अप करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य भारत में हाइड्रोकार्बन पर निर्भरता को कम करने के लिए नवीन तकनीकोंसमाधानों और तकनीकों को विकसित करना है।
सीमेंस लिमिटेड ने कपलिंग- सेक्टर सहित भारत में ऊर्जा पारगमन का सहयोग करने के लिए प्रौद्योगिकियों पर सहयोग के लिए TERI के साथ एक अलग समझौता ज्ञापन भी शामिल किया है।TERI के साथ समझौता ज्ञापन का उद्देश्य में विधुतपरिवहन और औद्योगिक क्षेत्रों में ऊर्जा पारगमन को सक्षम करने के लिए अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास परियोजनाओं को साकार करना है।

उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

  • एनटीपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (एमडी): गुरदीप सिंह।
  • एनटीपीसी का मुख्यालय: नई दिल्ली।
  • TERI
    के निदेशक: अजय माथुर; TERI का मुख्यालय: नई दिल्ली।

स्रोत: द हिंदू

रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने जीता BAFTA और स्कॉटलैंड पुरस्कार

Page 2981_5.1
रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब पर बनी डॉक्यूमेंट्री को
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए एक शानदार समारोह में
प्रतिष्ठित ब्रिटिश एकेडमी ऑफ
फिल्म एंड टेलीविज़न अवार्ड्स (
BAFTA) एंड स्कॉटलैंड अवार्ड
 से नवाजा गया हैं।
डॉक्यूमेंट्री में पूर्व रेंजर्स ऐस डेविड
रॉबर्ट्सन को रियल कश्मीर एफसी के कोच के रूप में दिखाया गया है
, जो आई-लीग
के अपने पहले सीज़न में तीसरे स्थान हासिल करती हैं
, जो
वर्तमान में भारत की दूसरी स्तरीय फुटबॉल लीग है। घंटे भर की फिल्म ने
सिंगल
डॉक्यूमेंट्री
श्रेणी में जीत दर्ज की हैं।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

सुदर्शन पटनायक को मिलेगा 2019 का इटालियन गोल्डन सैंड आर्ट अवार्ड

Page 2981_7.1
विश्व में प्रसिद्ध ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को
प्रतिष्ठित इटालियन गोल्डन सैंड आर्ट अवार्ड 2019 के लिए चुना गया है।
उन्हें 13 से 18 नवंबर
, 2019 को आयोजित होने वाले
इटली में अंतर्राष्ट्रीय स्कोर्ना सैंड नाट्य उत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
उन्हें 2014 में केन्द्रीय सरकार द्वारा चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान
पद्म श्रीपुरस्कार से सम्मानित
किया गया था।
स्रोत: द NDTV

हरदीप सिंह पुरी ने गुरु नानक पीठ का किया शुभारम्भ

Page 2981_9.1
केंद्रीय
आवास और शहरी मामलों के मंत्री ने भारत सरकार के सहयोग से सिख धर्म के संस्थापक के
उपदेशो को लेकर बारे शोध करने के लिए बर्मिंघम विश्वविद्यालय में नई गुरु नानक पीठ की शुरुआत की है। उन्होंने गुरु नानक की
550वीं
जयंती को चिह्नित करने के लिए नई पीठ की घोषणा की।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आवासन और शहरी कार्य के केंद्रीय मंत्री: हरदीप सिंह पुरी।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

प्रसिद्ध लेखक आनंद को मिलेगा 2019 का 27वां एज़ुथचन पुरस्करम

Page 2981_11.1

प्रसिद्ध लेखक आनंद को 27वें एझुथचन पुरस्करम 2019 के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार और केरल सरकार द्वारा दिया जाता है। उन्हें मलयालम भाषा और साहित्य में उनके दिए गए योगदान के लिए चुना गया। उनका असली नाम पी. साचीदानंदन है, जो अपने उपनामनाम आनंद का इस्तेमाल करते हैं।

आनंद नई दिल्ली में केंद्रीय जल आयोग से नीति निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हैं। वे केरल में त्रिशूर के इरिंगालक्कुडा के मूल निवासी हैं। उनका पहला उपन्यास अलकुट्टम था। इन्हें वायलर और यशपाल पुरस्कार भी दिया जा चुका हैं।

स्रोत: द हिंदू

मिस्नाम मीराबा ने कोरिया जूनियर ओपन 2019 जीता खिताब

Page 2981_13.1 
भारत के मिस्नाम मीराबा लुवांग ने कोरिया के मिरांग में वोनचेयोन योनेक्स कोरिया जूनियर ओपन बैडमिंटन इंटरनेशनल चैलेंज 2019 में पुरूषों के सिंगल U-19 का खिताब हासिल किया। मणिपुर की शीर्ष खिलाड़ी मैसनम को कोरिया की 15वें स्थान वाली ली हाक जू को 21-10 21-13 में हराने में केवल 36 मिनट का समय लगा।
इस प्रतियोगिता में, आठवें स्थान पर काबिज सतीश कुमार करुणाकरण ने इसी वर्ग के सेमीफाइनल में लुवांग को 16-21, 22-24 से हराकर कांस्य पदक जीता था।
स्रोत: द न्यूज ऑन AIR

पूजा गहलोत ने UWW अंडर -23 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

Page 2981_15.1

पूजा गहलोत ने बुडापेस्ट में कुश्ती के (53 किग्रा)  वर्ग  में UWW अंडर -23 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जापान की हारुना ओकुनो से हारने के बाद भारत को दूसरा रजत पदक दिलाया। उन्हें शीर्ष स्थान की लड़ाई में ओकुनो से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस सप्ताह की शुरुआत में रविंदर ने (61 किग्रा) वर्ग में भारत को रजत पदक दिलाया।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

भारत सरकार ने जारी किया नव निर्मित केंद्र शासित प्रदेशों का नक्शा

Page 2981_17.1
भारत सरकार ने नव निर्मित केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दर्शाने वाला भारत का नक्शा जारी किया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, नए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कारगिल और लेह – दो जिले शामिल हैं। पूर्व राज्य जम्मू-कश्मीर का शेष क्षेत्र जम्मू-कश्मीर के नए केंद्र शासित प्रदेश में शामिल है। यह नक्शा 31 अक्टूबर, 2019 को सर्वे जनरल ऑफ़ इंडिया द्वारा तैयार किया गया है जो भारत के नक्शे के साथ-साथ नए केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का चित्रण भी करता है।
स्रोत: द लाइवमिंट

भारत-उज्बेकिस्तान के बीच शुरू हुआ ‘दस्तलिक-2019’

Page 2981_19.1

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दस्तलिक-2019′ ताशकंद के निकट चिरचिक प्रशिक्षण क्षेत्र में शुरू हुआ है। यह अभ्यास 13 नवम्बर तक चलेगा, जिसमें आतंकवाद से निपटने पर मुख्यरूप से ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान भारतीय सैनिक दल उज्बेकिस्तान के दल के साथ प्रशिक्षण देंगे। इस अभ्यास से दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच श्रेष्ठ अनुभव साझा किए जाएंगे और परिचालन बेहतर हो पाएगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उज़्बेकिस्तान की राजधानी: ताशकंद; उज़्बेकिस्तान की मुद्रा: उज़्बेकिस्तान सोम।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

लक्ष्य सेन बने सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता

Page 2981_21.1
भारत के लक्ष्य सेन ने जर्मनी के सारब्रुकन में आयोजित सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब जीत लिया है. उन्होंने चीन के सेन वेंग होंग यांग को हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया है. आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य को समिट क्लैश में वेंग को 17-21 21-18 21-16 से मात देकर सीजन का तीसरा लगातार एकल खिताब जीतने के लिए 59 मिनट की ज़रूरत थी।

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me