ICICI लोम्बार्ड ने गैर-बीमा उत्पादों के लिए फिनो के साथ की साझेदारों

Page 2962_3.1
ICICI लोम्बार्ड ने अपने ग्राहकों को गैर-जीवन बीमा समाधान मुहैया कराने के लिए फिनो पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के अंतर्गत ICICI लोम्बार्ड ने कई अभिनव बीमा समाधान पेश किए हैं जो कि फ़िना की प्रौद्योगिकी-सक्षम प्लेटफ़ॉर्म को पूरक करता है और अपने ग्राहक तक पहुँच को सुनिश्चित करता है।
इनमें से कुछ समाधानों में हॉस्पिकैश शामिल हैं जो ग्राहकों की आय को होने वाले नुकसान को कवर करेगा, विशेष तौर पर प्रवासी श्रमिकों के मामले में, यदि वे अस्पताल में भर्ती होते हैं। ICICI लोम्बार्ड और फिनो ने डेंगू और मलेरिया पोलिसी भी शुरू की, जिसमें 49 रुपये के कम प्रीमियम पर 10,000 रु तक का डेंगू और मलेरिया की बीमारियों का इलाज किया जाएगा ।



उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फिनो पेमेंट बैंक के अध्यक्ष: महेंद्र कुमार चौहान
  • फिनो पेमेंट बैंक के MD & CEO : ऋषि गुप्ता
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

भारत वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में फिसलकर पहुंचा 59वें स्थान पर

Page 2962_5.1
वर्ष 2019 के लिए इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग (WTR) रिपोर्ट जारी की गई63 देशों की जारी वैश्विक वार्षिक सूची में भारत 6 पायदान लुढ़क कर 59वे स्थान पर पहुँच गया हैं । इस सूची में स्विट्जरलैंड शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। स्विट्जरलैंड के बाद शीर्ष 10 देशों में डेनमार्क (दुसरे), स्वीडन (तीसरे), ऑस्ट्रिया (चौथे), लक्समबर्ग (पांचवें), नॉर्वे (छठे), आइसलैंड (सातवें), फिनलैंड (आठवें), नीदरलैंड (नौवें) और सिंगापुर (10वीं) स्थान पर हैं।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IMD के अध्यक्ष: जीन-फ्रांकोइस मंज़ोनी; स्थापित: 1990
  • मुख्यालय: लुसाने, स्विट्जरलैंड
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

गृह मंत्रालय ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए शुरू किया अभियान शुरू

Page 2962_7.1
गृह मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के महिला संगठन के साथ दिल्ली के सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन पर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए जागरूकता अभियान टू एंड वॉयलेंस अगैनेस्ट वीमेन को हरी झंडी दिखाई। यह पहल ऑरेंज द वर्ल्ड वैश्विक अभियान का हिस्सा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को भारत की एकल आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के बारे में जागरूक करना हैं, जो कई देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त आपातकालीन संख्या है। अभियान के तहत, लोगों को भारत की एकल आपातकालीन प्रतिक्रिया सहयोग प्रणाली हेल्पलाइन संख्या 112 के बारे में जागरूक किया जाएगा, जो कि गृह मंत्रालय द्वारा साल 2019 के शुरू में लॉन्च की गई थी।
112 हेल्पलाइन नंबर की सुविधा  27 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध हैं, जहां वॉयस कॉल, 112 इंडिया ऐप,  SMS, ईमेल, संबंधित राज्य की 112 वेबसाइट या मोबाइल फोन पर पैनिक बटन के माध्यम से पहुँचा जा सकता है।



उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन की स्थापना: 2 जुलाई 2010
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क शहर, अमेरिका
  • स्रोत: एनडीटीवी

    केंद्र सरकार ने मेघालय स्थित HNLC संगठन पर लगाया प्रतिबंध

    Page 2962_9.1
    केंद्र सरकार ने हिंसा और अन्य तोड़फोड़ की गतिविधियों को बढ़ते देख मेघालय के विद्रोही संगठन हाइनेविट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (HNLC) को प्रतिबंधित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि HNLC ने अपने सभी धडों, शाखाओ और उससे जुड़े संगठनों के साथ खुले तौर पर भारतीय संघ के राज्य के उन क्षेत्रों को अलग करने के अपने उद्देश्य की सार्वजानिक घोषणा की है, जिसमें मुख्य रूप से खासी और जयंतिया आदिवासी रहते हैं ।
    मंत्रालय ने कहा कि यह संगठन जबरन धन वसूलने के लिए आम लोगों को डराता-धमकाता और परेशान करता है, जबरन वसूली एवं धमकाने के लिए पुर्वौत्तर के अन्य उन्ग्र्वादी संगंठनो से संबंध रखता है और इसने अपने सदस्यों को पनाह और प्रशिक्षण देने के लिए बांग्लादेश में शिविर स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार का यह भी मानना है कि एचएनएलसी की गितिविधयों से भारत की संप्रभुता एवं अखंडता को खतरा है।
    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • गृहमंत्री: अमित शाह

    स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

    भारत-कतर की नौसेनाओं का संयुक्‍त अभ्‍यास “ज़ायर-अल-बह्र”

    Page 2962_11.1
    भारत और कतर की नौसेनाओं के बीच पांच दिनों तक चलने वाला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास “ज़ायर-अल-बह्र” क़तर के दोहा में चल रहा है। द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का उद्घाटन दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग में इजाफा  और आतंकवाद, समुद्री डाकुओं के आतंक का मुकाबला करने तथा समुद्री सुरक्षा में सहयोग को मजबूत करेगा।आईएनएस त्रिकंड की कमांड कैप्‍टन विशाल बिशनोई के हाथो में है और P8-I गश्‍ती हवाईजहाज अभ्यास के उद्घाटन संस्करण का हिस्सा था।



    उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत में नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है
  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह
  • स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

    ADB विजयनगर चैनल सिंचाई प्रणाली के लिए देगा 91 मिलियन डॉलर का ऋण

    Page 2962_13.1
    केन्द्रीय और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने विजयनगर चैनल सिंचाई प्रणाली को आधुनिक बनाने और कृष्णा नदी बेसिन में नदी बेसिन प्रबंधन योजनाओं का निर्माण करने के लिए 91 मिलियन अमेरिकी डॉलर के  ऋण को बढ़ाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
    यह कर्नाटक में सिंचाई जल उपयोग क्षमता में सुधार करने में मदद करेगा और स्थायी जल सुरक्षा में सुधार करने में योगदान देगा। निवेश कार्यक्रम कर्नाटक सरकार को एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन से जुड़े संस्थानों को मजबूत करने और राज्य में जल उपयोग दक्षता में सुधार के लिए सिंचाई प्रणाली के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने में मदद करेगा।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • कर्नाटक की राजधानी: बेंगलुरु; सीएम: बीएस येदियुरप्पा; राज्यपाल: वजुभाई वाला
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शुरू किया BMEWMP कार्यक्रम

    Page 2962_15.1
    राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन जम्मू-कश्मीर ने बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जैव चिकित्सीय उपकरण अपशिष्ट प्रबंधन कार्यकम – BMEWMP की शुरूआत की इै। स्वास्थय देखभाल संस्थाओं में रोगियों की देखभाल संबंधी सुविधाओं में सुधार के लिए जैव चिकित्सीय उपकरणों का प्रबंधन जरूरी है। कार्यक्रम को इस प्रकार तैयार किया गया है कि जिला स्तर की स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा में उप-जिला अस्पताल में 90% और PHC में 80% तक 95% तक सक्रिय होगा।
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    इसरो कार्टोसैट-3 और अमेरिका के 13 उपग्रहों को 25 नवंबर को करेगा लॉन्च

    Page 2962_17.1
    भारत का ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यानPSLV-C47, श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से कार्टोसैट -3 और अमेरिका के 13 वाणिज्यिक नैनो उपग्रह को सूर्य की समकालिक कक्षा में लॉन्च करेगा। कार्टोसैट -3 उपग्रह तीसरी पीढ़ी का सबसे उन्नत उपग्रह है जिसमें उच्च-रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग क्षमता वाला कैमरा लगा है। यह SDSC SHAR, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किए जाने वाला 74वां प्रक्षेपण यान मिशन होगा।
    PSLV-C47 ‘XL’ कॉन्फ़िगरेशन में PSLV की 21 वीं उड़ान है, जो 6 सॉलिड स्ट्रैप-ऑन मोटर्स के साथ होगा। PSLV-C47, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL), अंतरिक्ष विभाग के साथ वाणिज्यिक व्यवस्था के हिस्से के रूप में अमेरिका के 13 वाणिज्यिक नैनोसेटलाइट भी ले जाएगा।

    उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • इसरो के निदेशक: के.एस. सीवन; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969

    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    मेघालय में इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल 2019 की हुई शुरुआत

    Page 2962_19.1
    मेघालय के मुख्यमंत्री ने शिलांग में चौथे इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल 2019 का उद्घाटन किया। भारत और दक्षिण कोरिया द्वारा संयुक्त रूप से पहली बार के इस तरह के अनूठे शरद ऋतु के फूलों के उत्सव हिमालय चेरी ब्लॉसम (वैज्ञानिक नाम प्रूनस सेरुलता) का गवाह बनेगा। भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत शिन बोंग-किल इस समारोह में शिरकत करेंगे।



    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • मेघालय के मुख्यमंत्री: कोनराड के संगमा; राज्यपाल: तथागत रॉय
    स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

    दार्जिलिंग की ग्रीन और व्हाइट टी को मिला जीआई टैग

    Page 2962_21.1
    पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दार्जिलिंग की ग्रीन और व्हाइट टी को भौगोलिक संकेतक (GI) उत्पादों के रूप में पंजीकृत किया गया है। दार्जिलिंग चाय की इन दो किस्मों को भौगोलिक संकेत (पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम 1999 के तहत अक्टूबर 2019 से प्रभावी रूप से पंजीकृत किया गया है। यह “दार्जिलिंग चाय की बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण को मजबूत करेगा” जिसे देश और विदेश में “आला दर्जे” (लक्जरी) उत्पाद माना जाता है। 
    स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me