कोस्टगार्ड के बेड़े में शामिल हुआ ICGS अमृत कौर

Page 2960_3.1
गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने भारतीय तटरक्षक को पांच जहाजों की श्रृंखला का तीसरा पोत ‘फास्ट पैट्रोल वेसल’ (तेज गश्ती जहाज) (FPV) ‘अमृत कौर’ सौप दिया हैं। ICGS ‘अमृत कौर’ 50 मीटर लंबाई  और 7.5 मीटर चौड़ाई वाला मध्यम श्रेणी का जहाज है, जो लगभग 308 टन का भार ले जा सकता है। यह देश के समुद्री क्षेत्रों में बचाव, गश्त, तस्करी विरोधी और अवैध शिकार विरोधी अभियान चलाने में सक्षम है।
पोत 34 नॉटिकल माइल की अधिकतम गति के साथ 1,500 से अधिक समुद्री मील की दूरी तय करने में सक्षम है। जहाज तीन मुख्य इंजनों से सुसज्जित है और इसमें सभी संचार और नेविगेशन प्रणालियों को बनाने वाले उन्नत नियंत्रण प्रणाली, वाटर जेट यूनिट और ‘इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम’ है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक: एडमिरल विपिन कुमार सक्सेना
  • GRSE स्थापना: 1934
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

PETA कोहली को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ से करेगा सम्मानित

Page 2960_5.1
भारत के कप्तान विराट कोहली को जानवारों के प्रति उनके लगाव और देख-भाल के लिए पीपुल फोर द एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनिमेशनल्स (PETA) के ‘पर्सन ऑफ द ईयर 2019’ के लिए चुना गया हैं। इन प्रयासों में जानवरों की स्थितियों में सुधार लाने के लिए कोहली द्वारा भारत की ओर से पेटा अधिकारियों को लिखा पत्र भी शामिल है, जिसमे आमेर किले में सवारी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हाथी मालती को छोड़ने के लिए कहा गया था, जिसे कथित तौर पर आठ लोगो ने मिलकर काफी बुरे तरीके से पीटा था। PETA पुरस्कार उन लोगों या संगठनों को दिया जाता है जो जानवरों के कल्याण और जानवरों के खिलाफ हिंसा को रोकने की पहल करते हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • PETA की स्थापना: 22 मार्च, 1980
  • मुख्यालय: नोरफोक, वर्जीनिया, अमेरिका
स्रोत: द हिंदू

सर डेविड एटनबरो को दिया जाएगा साल 2019 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

Page 2960_7.1
देश की पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती के अवसर पर शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के क्षेत्र में दिए जाने वाले इंदिरा गांधी पुरस्कार से इस साल प्रसिद्ध प्रकृतिवादी और प्रसारक सर डेविड एटनबरो को जैव विविधता संक्षरण में किए उनके अथक प्रयासों के लिए सम्मानित किया जाएगा। उनका चयन इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट द्वारा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में एक अंतर्राष्ट्रीय जूरी ने किया।
पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर दिया जाने वाला प्रतिष्ठित पुरस्कार 1986 से इंदिरा गांधी ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है। इस पुरस्कार से अंतर्राष्ट्रीय, शांति, समाज सेवा, निरस्त्रीकरण और विकास के क्षेत्र में रचनात्मक प्रयासों करने वाले किसी व्यक्ति या संगठन को सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार के अंतर्गत 25 लाख रुपए नकद, ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है। 2017 के पुरस्कार से भारत के पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह को सम्मानित किया गया था।
स्रोत: न्यूज18

कैबिनेट ने राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान की स्थापना को दी मंजूरी

Page 2960_9.1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख के लेह में राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान की स्थापना को मंजूरी दी हैं। संस्थान आयुष मंत्रालय के तहत स्वायत्त राष्ट्रीय संस्थान होगा जिसमें प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से सोवा-रिग्पा में अंतःविषय शिक्षा और अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने और चिकित्सा की विभिन्न प्रणालियों के एकीकरण की सुविधा होगी।
इसका उद्देश्य सोवा-रिग्पा के पारंपरिक सोवा-रिग्पा संस्थान और आधुनिक विज्ञान, उपकरण और प्रौद्योगिकी के बीच बेहतर एवं उपयोगी तालमेल लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान की सर्वोच्च संस्थान के रूप में स्थापना करना है। यह सोवा-रिग्पा के अंतःविषय अनुसंधान और शिक्षा को प्रोत्साहित करने में मदद करेगा।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आयुष मंत्री: श्रीपाद येसो नाइक
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

स्मृति ईरानी ने दक्षिण एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन को किया संबोधित

Page 2960_11.1
महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली में दक्षिण एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, और हिंसा और दुर्व्यवहार से बचाने के लिए सुरक्षित घर और पड़ोस बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। शिखर सम्मेलन में नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और भारत के लगभग 100 से अधिक संगठनों ने हिस्सा लिया। दक्षिण एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन, फेसबुक का डिजिटल सुरक्षा और सुरक्षा पर होने वाल महत्वपूर्ण वार्षिक कार्यक्रम है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

16 भाषाओं में होगी 2021 की जनगणना

Page 2960_13.1
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक बयान में कहा कि इस बार की जनगणना 2021, 16 भाषाओं में कराई जाएगी। जनगणना 2021 के डेटा संग्रह के दौरान मिक्स मोड एप्रोच का इस्तेमाल किया जाएगा। जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी – अप्रैल से सितंबर 2020 तक हाउस-लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना और 09से 28 फरवरी, 2021 के दौरान जनसंख्या गणना। व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने 16 भाषाओं में जनगणना 2021 के संचालन के लिए 8754.23 करोड़ रुपये की सिफारिश की है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त : विवेक जोशी
स्रोत: एनडीटीवी

विश्व बाल दिवस: 20 नवंबर

Page 2960_15.1

विश्व बाल दिवस पहली बार 1954 में विश्वव्यापी बाल दिवस के रूप में मनाया गया था और अब इसे प्रत्येक वर्ष 20 नवंबर को दुनिया भर में बच्चों के बीच जागरूकता और बच्चों के कल्याण के लिए काम करने के लिए मनाया जाता है। 20 नवंबर एक महत्वपूर्ण तारीख है क्योंकि इस दिन 1959 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों को अपनाने की घोषणा की थी। साथ ही यह तारिख इसलिए भी महत्वपूर्ण क्योंकि इसी दिन 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों पर कन्वेंशन किया था।

स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

असम सरकार ने दुल्हनों को 1 तोला सोना देने की योजना को दी मंजूरी

Page 2960_17.1
असम सरकार ने कैबिनेट की बैठक में एक अहम फैसला लेते हुए अरुंधति स्कीम के तहत दुल्हनों को 1 तोला सोना मुफ्त दोने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के माता-पिता की वधू को 1 तोला सोना (11.66 ग्राम) देने की इस योजना को मंजूरी दी।

बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत बाल विवाह को कम करने के उद्देश्य से कि भारत में लड़कियों की शादी के लिए आयु सीमा 18 वर्ष और लड़के के लिए  21 वर्ष निर्धारित की गई हैं, इस योजना का लाभ विवाह के समय विशेष विवाह (असम) नियम, 1954 के तहत औपचारिक पंजीकरण करके उठाया जा सकता है । यह केवल समाज के कमजोर तबके तक सीमित है, जिनकी वार्षिक आय कुल मिलाकर 5 लाख रुपये से कम है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • असम के राज्यपाल: जगदीश मुखी; राजधानी: दिसपुर
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

शिक्षा निदेशालय ने ‘आओ स्कूल चले’ के तहत शुरू किया विशेष नामांकन अभियान

Page 2960_19.1
स्कूल शिक्षा निदेशालय (DSEJ) ने जम्मू के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या को बढ़ाने के लिए ‘आओ स्कूल चले’ के नाम से एक विशेष नामांकन अभियान आरंभ किया है।
स्कूल शिक्षा निदेशालय के अनुसार, जम्मू संभाग के सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में सरकारी स्कूलों के सभी गाँवों और दूर-दर्राज इलाकों में विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के अलावा, अभियान का मुख्य उद्देश्‍य 3 से 5 साल तक के बच्‍चों के लिए स्‍कूल पूर्व शिक्षा की व्‍यवस्‍था करना है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

उत्तराखंड के सीएम ने वर्चुअल क्लास परियोजना का किया शुभारंभ

Page 2960_21.1
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में शिक्षकों की कमी का सामना कर रहे माध्यमिक विद्यालयों को वर्चुअल कक्षाओं और स्कूलों से जोड़ने की परियोजना का शुभारंभ किया है, इस नई तकनीक का लाभ राज्य के  500 माध्यमिक विद्यालयों को मिलेगा।
इन वर्चुअल कक्षाओं में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया जाएगा जहां छात्र वास्तविक समय के आधार पर शिक्षक से मिल सकते हैं और अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। परियोजना से राज्य के 500 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के अनुमानित 1.90 लाख छात्र लाभान्वित होंगे।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तराखंड की राजधानी: देहरादून; राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me