नितिन गडकरी ने एग्रो विजन के 11वें संस्करण का किया उद्घाटन

Page 2957_3.1
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के रेशमबाग मैदान में कृषि प्रदर्शनी, एग्रो विजन -2019 के 11वें संस्करण का उद्घाटन किया। 4-दिवसीय कार्यक्रम में किसानों के लिए राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी कार्यशाला के साथ सेमिनार  का आयोजन किया जा रहा हैं। इस प्रदर्शनी में सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उपक्रम में मंत्रालय ने अपने स्‍टॉल लगाये हैं और इस अवसर पर पशुओं का प्रदर्शन एक विशेष आकर्षण होगा।
केंद्रीय मंत्री ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के किसानों के विकास के लिए कृषि आधारित व्यवसायों के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने विदर्भ में किसानों के लिए कृषि और संबद्ध गतिविधियों में सर्वोत्तम तकनीकों का प्रशिक्षण देने के लिए एक स्थायी संस्थान की आवश्यकता पर जोर दिया।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

जल शक्ति मंत्री ने शोर्ट-डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘शिखर से पुकार’ का किया विमोचन

Page 2957_5.1
केन्द्रीय जल मंत्री ने नई दिल्ली में जल संरक्षण पर बनी शोर्ट-डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘शिखर से पुकार’ का विमोचन किया। यह फ़िल्‍म ‘जल शक्ति अभियान’ को बढ़ावा देने के लिए बनाई गयी है और जो IAS अधिकारी रविन्‍द्र कुमार की यात्रा पर आधारित है। कुमार ने जल संरक्षण तथा इसके प्रदूषण को रोकने के गम्‍भीर मुद्दों पर लोगों को ध्यान आकर्षित करने के लिए इस वर्ष एवरेस्‍ट शिखर की चढ़ाई की थी। फ़ि‍ल्‍म में भारत के प्रमुख जल स्रोत के रूप में हिमालय और उससे निकलने वाली नदियों के महत्‍व को भी दिखाया गया है। साथ ही दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने की चुनौतियों और कठिनाइयों का भी चित्रण किया गया है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय जल मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

देवेंद्र फड़नवीस दूसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

Page 2957_7.1
भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने दूसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। साथ ही एनसीपी के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दोनों नेताओं को शपथ दिलाई। नतीजों आने के लगभग एक महीने के इंतजार के बाद बीजेपी और एनसीपी ने महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने के लिए गठबंधन किया है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मशहूर अभिनेत्री शौकत कैफी का निधन

Page 2957_9.1
मशहूर अभिनेत्री शौकत कैफी का निधन हो गया। उन्हें मुज्जफर अली की फिल्म ‘उमराव जान’, एमएस साथ्यु की ‘गरम हवा’ और सागर साथाडी की फिल्म ‘बाजार’ में उनकी भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है। उनकी आखिरी फिल्म विवेक ओबेरॉय-रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म साथिया थी। कैफ़ी के पति उर्दू के मशहूर शायर और फ़िल्म गीतकार कैफ़ी आज़मी थे। शौकत और कैफी इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (IPTA) और प्रोग्रसिव राईटर एसोसिएशन के प्रमुख लेखकों में से थे।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

IIM इंदौर ने लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के साथ की साझेदारी

Page 2957_11.1
IIM इंदौर ने मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए संकाय सदस्यों के आदान-प्रदान को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
समझौता ज्ञापन सामाजिक रूप से जागरूक रहने और समाज और राष्ट्र में योगदान देने के लिए दृष्टि के अनुरूप है। दोनों संगठनों ने सार्वजनिक प्रशासन, प्रबंधन और सार्वजनिक नीति के क्षेत्रों में आम हित के अनुसंधान गतिविधियों में संयुक्त भागीदारी के लिए सहमति व्यक्त जताई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पीछे मकसद इन तीन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाना है, उन्हें एक दूसरे की समस्याओं को समझने और समाधान खोजने में सहयोग करना है।



उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • LBSNAA के निदेशक: डॉ संजीव चोपड़ा; स्थापना: 1959; स्थित: मसूरी, उत्तराखंड
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

वर्ल्ड COPD (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) डे

Page 2957_13.1
विश्व स्वास्थ्य संगठन और ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव लंग डिजीज (GOLD) हर साल नवंबर के तीसरे बुधवार को वर्ल्ड COPD (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) डे का आयोजन करता है, इस वर्ष इसे 20 नवंबर को मनाया गया। इसकी शुरुआत पहली बार 1997 में WHO, GOLD और अमेरिका के अन्य संस्थानों द्वारा की गई थी। इस वर्ष के COPD डे का विषय: ऑल टुगेदर टू एंड COPD हैं, जिसे इस बार में जागरूकता जागरूकता बढ़ाने के लिए चिह्नित किया गया है। COPD क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज है। यह आमतौर पर घातक कणों या गैसों के महत्वपूर्ण संपर्क द्वारा वायुमार्ग और/या कूपिकीय असामान्यताओं के कारण होता है।
स्रोत: डीडी न्यूज़

भारतीय नौसेना अकादमी को मिला प्रेसिडेंट्स कलर्स सम्मान

Page 2957_15.1
भारतीय सुरक्षा बलों के सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केरल के कोच्चि में भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझिमाला को “प्रेसिडेंट्स कलर्स” से सम्मानित किया। प्रेसिडेंट्स कलर्स किसी भी सैन्य टुकड़ी को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। भारतीय नौसेना अकादमी के अधिकारियों द्वारा पिछले 50 वर्षों के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों- कोच्चि, गोवा और एझीमाला में प्रशिक्षण देने में की गई विशिष्‍ट सेवा को मान्यता देने के लिए दिया गया है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह
स्रोत: द हिंदू

NIA पहली दफा काउंटर टेरोरिज्म अभ्यास की करेगा मेजबानी

Page 2957_17.1
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पहली बार नई दिल्ली में क्वाड देशों के काउंटर टेरोरिज्म (आतंकवाद-विरोधी)(CT) अभ्यास की मेजबानी करेगा। क्वाड देशों में अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। NIA के अनुसार, इसका मकसद संभावित नए आतंकी खतरों के मद्देनजर आतंकरोधी प्रतिक्रिया तंत्र का मूल्यांकन करना और उसे पुष्टि करने की कवायद है। साथ ही इसका उद्देश्य सदस्य देशों को उनके सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों को साझा करने का अवसर मुहैया कराना और सहयोग बढ़ाने के लिए क्षेत्रों की तलाश करना है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


  • NIA के महानिदेशक: योगेश चंदर मोदी
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • स्रोत: द हिंदू

    जितेंद्र सिंह वाराणसी में ’डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट’ महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

    Page 2957_19.1
    केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 23 नवंबर, 2019 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ‘डेस्टिनेशन नार्थ ईस्ट’ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के सभी 8 राज्य अपने हस्तशिल्प, हथकरघा, जैविक उत्पादों और सांस्कृतिक समूह के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
    उत्सव में आने वाले लोगो के लिए दिनभर खुले मंच पर उत्तर पूर्वी क्षेत्र के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए जाएँगे और वे हथकरघे और शिल्प कारीगरों और कलाकारों कार्य करते देखने अनुभव कर सकेंगे। इसके आलावा स्थानीय खेलो का आयोजन भी किया जिसमे आगंतुक भी भाग ले सकते हैं।

    स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

    स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण पुरस्कार 2019

    Page 2957_21.1
    केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर प्रवासी भारतीय केन्‍द्र, नई दिल्ली में विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष रैंकिंग प्राप्‍त करने वाले राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और जिलों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 पुरस्कार से सम्मानित किया। सूची में शीर्ष रैंक प्राप्‍त करने वाला राज्‍य – तमिलनाडु, शीर्ष रैंक प्राप्‍त करने वाला जिला – पेड्डापल्ली (तेलंगाना) और अधिकतम नागरिक भागीदारी वाला राज्‍य – उत्तर प्रदेश रहा।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री: डी.वी. सदानंद गौड़ांड

    स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me