केन्द्रीय जल मंत्री ने नई दिल्ली में जल संरक्षण पर बनी शोर्ट-डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘शिखर से पुकार’ का विमोचन किया। यह फ़िल्म ‘जल शक्ति अभियान’ को बढ़ावा देने के लिए बनाई गयी है और जो IAS अधिकारी रविन्द्र कुमार की यात्रा पर आधारित है। कुमार ने जल संरक्षण तथा इसके प्रदूषण को रोकने के गम्भीर मुद्दों पर लोगों को ध्यान आकर्षित करने के लिए इस वर्ष एवरेस्ट शिखर की चढ़ाई की थी। फ़िल्म में भारत के प्रमुख जल स्रोत के रूप में हिमालय और उससे निकलने वाली नदियों के महत्व को भी दिखाया गया है। साथ ही दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने की चुनौतियों और कठिनाइयों का भी चित्रण किया गया है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- केंद्रीय जल मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत
स्रोत: द न्यूज ओन AIR









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


