अमेरिका ने भारत को MK-45 तोप देने का किया फैसला

about - Part 2933_3.1
अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत को एक बिलियन डॉलर की अत्याधुनिक MK-45 नौसैनिक तोपों को बेचने के फैसले को मंजूरी दे दी हैं। MK-45 तोप विशेष तौर अरब सागर में भारतीय नौसेना की मारक क्षमताओं को बढ़ाएगी । इनसे अमेरिका और अन्य संबद्ध बलों के साथ अंतर-क्षमता को बढ़ाते हुए युद्धक जहाजों, ऐंटी-एयरक्राफ्ट सक्षम मिशन का संचालन करने की क्षमता प्रदान करेगा।
स्रोत: न्यूज18

नौसेना की पहली महिला पायलट लेफ्टिनेंट शिवांगी दो दिसंबर को भरेंगी उड़ान

about - Part 2933_5.1
नौसेना की पहली महिला पायलट, लेफ्टिनेंट शिवांगी अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दो दिसंबर को नौसेना में अपनी कमान संभालेंग। वह बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर की रहने वाली हैं। उन्हें भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में 27 एनओसी कोर्स के अंतर्गत SSC (पायलट) के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। वे फ़िलहाल दक्षिणी नौसेना कमान में प्रशिक्षण ले रही हैं, और दो दिसंबर को उन्हें डोर्नियर विमान उड़ाने की अनुमति मिलेगी।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह
स्रोत: द हिंदू

उड़ान-क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत कलबुर्गी हवाई अड्डे का हुआ उद्घाटन

about - Part 2933_7.1
कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा कलबुर्गी हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद, कलबुर्गी हवाई अड्डे से बेंगलूरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए पहली विमान सेवा शुरु हो गई। हवाई अड्डा केंद्र सरकार की महत्‍वाकांक्षी उड़ान-क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत बनाया गया है। कलबुर्गी हवाई अड्डा बुद्ध विहार, शरणबसवेश्वर मंदिर, ख्वाजा बंदा नवाज दरगाह और, गुलबर्गा किले सहित पर्यटन स्थलों के लिए एक प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करेगा।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बी.एस. येदियुरप्पा
  • कर्नाटक के राज्यपाल: वजुभाई वाला
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

भोपाल में शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा इस्लामिक आयोजन

about - Part 2933_9.1
दुनिया के सबसे बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक माना जाने वाला चार-दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा मध्यप्रदेश के भोपाल में आरंभ हो चुका हैं। 25 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में 54 देशों के लगभग दस लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह दुनिया भर के मुसलमानों को महत्वपूर्ण धार्मिक-आध्यात्मिक संदेश देने का एक विशाल मंच है।
इज्तिमा की शुरुआत भोपाल में नवाबों के दौर में की गई थी और अब यह दुनिया भर में भोपाल की पहचान बन गया है। आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन पहली बार 1944 में भोपाल किया गया था, उस समय इसमें केवल 14 लोग शामिल हुए थे। अब यह संख्या बढ़कर लाखों हो गई है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए रूस, फ्रांस, इंडोनेशिया, मलेशिया, इराक और सऊदी अरब सहित दुनिया भर के हजारों लोग भोपाल पहुंच चुके हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लालजी टंडन
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
स्रोत: द न्यूज ओन AIR 

शहीद नायब सूबेदार चुन्नी लाल को सद्भावना पार्क किया गया समर्पित

about - Part 2933_11.1
भारतीय सेना के शूरवीर सैनिकों में से शहीद नायब सूबेदार चुन्नी लाल को श्रद्धांजलि के रूप में जम्मू-कश्मीर के डोडा में उनके पैतृक गांव भर्रा में सेना सद्भावना पार्क समर्पित किया गया। इस सेना सद्भावना पार्क में शहीद सैनिक की मूर्ति के साथ बच्चो के लिए पार्क और ग्रामीणों के लिए व्यायामशाला है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

जम्मू कश्मीर में PMGSY के अंतर्गत तेजी से हुआ सड़को निर्माण

about - Part 2933_13.1 
जम्‍मू और कश्मीर में इस साल देश की सबसे ज्यादा लम्बी सड़के बनाई गई हैं, केंद्र की ग्रामीण सड़क कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में 1,838 बस्तियों को जोड़ते हुए लगभग 11,400 किलोमीटर सड़के पूरी की गई है। यह कार्य केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत किया जा रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने के मुख्य उद्देश्य वाला मेगा फ्लैगशिप कार्यक्रम है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • जम्मू एंड कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्मू
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

नितिन गडकरी ने एग्रो विजन के 11वें संस्करण का किया उद्घाटन

about - Part 2933_15.1
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के रेशमबाग मैदान में कृषि प्रदर्शनी, एग्रो विजन -2019 के 11वें संस्करण का उद्घाटन किया। 4-दिवसीय कार्यक्रम में किसानों के लिए राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी कार्यशाला के साथ सेमिनार  का आयोजन किया जा रहा हैं। इस प्रदर्शनी में सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उपक्रम में मंत्रालय ने अपने स्‍टॉल लगाये हैं और इस अवसर पर पशुओं का प्रदर्शन एक विशेष आकर्षण होगा।
केंद्रीय मंत्री ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के किसानों के विकास के लिए कृषि आधारित व्यवसायों के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने विदर्भ में किसानों के लिए कृषि और संबद्ध गतिविधियों में सर्वोत्तम तकनीकों का प्रशिक्षण देने के लिए एक स्थायी संस्थान की आवश्यकता पर जोर दिया।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

जल शक्ति मंत्री ने शोर्ट-डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘शिखर से पुकार’ का किया विमोचन

about - Part 2933_17.1
केन्द्रीय जल मंत्री ने नई दिल्ली में जल संरक्षण पर बनी शोर्ट-डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘शिखर से पुकार’ का विमोचन किया। यह फ़िल्‍म ‘जल शक्ति अभियान’ को बढ़ावा देने के लिए बनाई गयी है और जो IAS अधिकारी रविन्‍द्र कुमार की यात्रा पर आधारित है। कुमार ने जल संरक्षण तथा इसके प्रदूषण को रोकने के गम्‍भीर मुद्दों पर लोगों को ध्यान आकर्षित करने के लिए इस वर्ष एवरेस्‍ट शिखर की चढ़ाई की थी। फ़ि‍ल्‍म में भारत के प्रमुख जल स्रोत के रूप में हिमालय और उससे निकलने वाली नदियों के महत्‍व को भी दिखाया गया है। साथ ही दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने की चुनौतियों और कठिनाइयों का भी चित्रण किया गया है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय जल मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

देवेंद्र फड़नवीस दूसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

about - Part 2933_19.1
भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने दूसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। साथ ही एनसीपी के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दोनों नेताओं को शपथ दिलाई। नतीजों आने के लगभग एक महीने के इंतजार के बाद बीजेपी और एनसीपी ने महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने के लिए गठबंधन किया है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मशहूर अभिनेत्री शौकत कैफी का निधन

about - Part 2933_21.1
मशहूर अभिनेत्री शौकत कैफी का निधन हो गया। उन्हें मुज्जफर अली की फिल्म ‘उमराव जान’, एमएस साथ्यु की ‘गरम हवा’ और सागर साथाडी की फिल्म ‘बाजार’ में उनकी भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है। उनकी आखिरी फिल्म विवेक ओबेरॉय-रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म साथिया थी। कैफ़ी के पति उर्दू के मशहूर शायर और फ़िल्म गीतकार कैफ़ी आज़मी थे। शौकत और कैफी इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (IPTA) और प्रोग्रसिव राईटर एसोसिएशन के प्रमुख लेखकों में से थे।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

about - Part 2933_22.1
QR Code
Scan Me