इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ़ वायलेंस अगैनेस्ट वीमेन : 25 नवम्बर

about - Part 2932_3.1
दुनिया भर में इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ़ वायलेंस अगैनेस्ट वीमेन (महिलाओं के खिलाफ हिंसा को ख़त्म करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस) 25 नवंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय “ऑरेंज द वर्ल्ड: जनरेशन इक्वेलिटी स्टेंड अगेंस्ट रेप” है। यह वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने और ख़त्म करने का एक प्रयास है, जो दर्शाता है कि यौन हिंसा और बलात्कार पर व्यापक प्रभाव है। विषय में ऑरेंज रंग मानव अधिकारों का उल्लंघन किए बिना बेहतर भविष्य का प्रतीक है जो दुनिया भर में 3 महिलाओं में से 1 महिला को प्रभावित करता है।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

एलियूड किपचोगे और दालिलाह मुहम्मद को चुना गया एथलीट ऑफ द इयर

about - Part 2932_5.1
दो घंटे से कम में मैराथन पूरी करने वाले एलियूड किपचोगे और 400 मीटर बाधा दौड़ विश्व चैम्पियन दालिलाह मुहम्मद ने ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार’ जीता।
किपचोगे (35 वर्ष) ने शनिवार को मोनाको में यह पुरस्कार हासिल किया, उन्होंने पिछले महीने उन्होंने 42.195 किलोमीटर की दूरी एक घंटे 59 मिनट 40.2 सेकेंड में तय करके इतिहास रचा था । अमेरिका की दालिलाह ने इस सुनहरे वर्ष में अमेरिकी ट्रायल्स में 52.20 सेकेंड समय के 2003 से चले आ रहे रिकार्ड को तोड़कर विश्व रिकार्ड बनाया था और इसके बाद उन्होंने दोहा में नये विश्व रिकार्ड समय 52.16 सेकेंड से विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक जीता था।
स्रोत: डीडी न्यूज़

राफेल नडाल ने जीता डेविस कप 2019 का खिताब

about - Part 2932_7.1
टेनिस स्टार राफेल नडाल ने मैड्रिड में अपने घरेलु प्रसंशको के बीच कनाडा के डैनिस शापोवालोव को हराकर स्पेन के लिए छठा डेविस कप खिताब जीत लिया है। नडाल ने कनाडा के शापोवालोव को 6-3, 7-6 (9-7) से हराकर स्पेन को 2-0 से जीत दिलाई।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी का निधन

about - Part 2932_9.1
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन हो गया है। ‘राजनीति का संत’ कहे जाने वाले जोशी ने 1977 से 1978 तक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। वह आठ बार विधायक और राज्यसभा एवं लोकसभा के सदस्य भी रहे थे।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

लक्ष्‍य सेन ने जीता स्‍कॉटि‍श ओपन का खिताब

about - Part 2932_11.1
भारत के बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने पिछले तीन महीनों में अपना चौथा खिताब पाने के लिए ब्राजील के गोर कोल्‍हो को हराकर स्कॉटिश ओपन प्रतियोगिता में पुरूष सिंगल्‍स का खिताब जीत लिया है। विश्व के 41 खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो टूर्नामेंट में खिताब जीतने के लिए 56 मिनट में 18-21, 21-18, 21-19 से जीत दर्ज की।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • स्कॉटलैंड की राजधानी: एडिनबर्ग; मुद्रा: स्टर्लिंग पाउंड 
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी का निधन

about - Part 2932_13.1
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) के महासचिव और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी का निधन हो गया। गोस्वामी, राज्य में ज्योति बसु और बुद्धदेव भट्टाचार्जी के मंत्रिमंडल वाली वामपंथ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मणिपुर में संगाई महोत्सव 2019 की हुई शुरुआत

about - Part 2932_15.1
मणिपुर में प्रत्येक वर्ष 21 से 30 नवंबर तक “मणिपुर संगाई महोत्सव” का आयोजन किया जाता है। महोत्सव का नाम केवल मणिपुर में पाए जाने वाले मृग-मरी संगाई हिर के नाम पर रखा गया है। इसकी शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी और अब यह दुनिया में मणिपुर की समृद्ध परंपरा और संस्कृति का प्रदर्शन करने का सबसे बड़ा मंच बन गया है।
इस महोत्सव का आयोजन राज्य पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है और जो कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला सबसे बड़ा महोत्सव है। इम्फाल के हपता कांगजेइबुंग में उत्सव का औपचारिक उद्घाटन समारोह किया गया। महोत्सव के दौरान, राज्य के विभिन्न समुदायों के साथ-साथ अन्य राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक खेल, लोक नृत्य और शास्त्रीय संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मणिपुर की राजधानी: इंफाल
  • मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

कॉक्स बाजार में ओसियन डांस फेस्टिवल 2019 की हुई शुरुआत

about - Part 2932_17.1
बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में ओसियन डांस फेस्टिवल 2019 का आरंभ हो चूका हैं। ओसियन डांस फेस्टिवल बांग्लादेश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय नृत्य समारोह है जिसमें 15 देशों के करीब 200 से अधिक नर्तक, कोरियोग्राफर और विद्वान भाग ले रहे हैं।
इस वर्ष के महोत्सव का विषय ‘ब्रिजिंग द डिस्टेंस’ या दुरुत्तर सेतुबंधन है। आयोजन में प्रस्तुत किया जाने वाला नृत्य सांस्कृतिक और आर्थिक दूरियों को धटाने वाले विचारों को प्रदर्शित करेंगे। उत्सव का आयोजन नृत्यजोग द्वारा किया जा रहा है जो  बांग्लादेश में वर्ल्ड डांस अलायन्स (WDA) की शाखा है। महोत्सव का उद्देश्य बांग्लादेश में सांस्कृतिक पर्यटन का विस्तार करना है। साथ ही इसमें कलाकारों द्वारा नृत्य प्रदर्शन के अलावा सेमिनार और चर्चा भी शामिल है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका; पीएम: शेख हसीना
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

NCC ने मनाया अपना 71वां स्थापना दिवस मनाया

about - Part 2932_19.1
दुनिया के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन राष्‍ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ने 24 नवंबर को अपना 71वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह की शुरुआत रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार और  NCC के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा ने की, और राष्‍ट्र की सेवा में सर्वोच्‍च बलिदान देने वाले शहीदों को नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्‍थापना दिवस के अवसर पर देश भर में एनसीसी के कैडेटों ने मार्च, सांस्‍कृतिक गतिविधियों और सामाजिक विकास कार्यक्रमों में हिस्‍सा लिया। एनसीसी युवाओं को देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एनसीसी के महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा
  • संस्थापक: यूनाइटेड किंगडम की सरकार
  • स्थापित: 16 अप्रैल 1948
  • मुख्यालय स्थान: नई दिल्ली
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी ने ‘climate emergency’ को चुना वर्ड ऑफ़ द ईयर

about - Part 2932_21.1
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने “climate emergency” को वर्ड ऑफ द ईयर 2019 चुने जाने की घोषणा की है, इसका चयन चुने गए सभी-पर्यावरणीय शब्दों से किया गया है जिसमें “climate action,” “climate denial,” “eco-anxiety,” “extinction” and “flight shame.” शब्द शामिल थे।
इस शब्द का चयन 2018 के बाद से इसके उपयोग में आई वृद्धि को देखते हुए किया गया है। climate emergency को इस रूप में परिभाषित किया गया हैं – “यह एक ऐसी स्थिति जिसमें जलवायु परिवर्तन को कम करने या रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई और इससे होने वाले संभावित अपरिवर्तनीय पर्यावरणीय नुकसान से बचने की आवश्यकता होती है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी भाषा का प्रमुख ऐतिहासिक शब्दकोश है।
  • मुख्यालय: ब्रिटेन
स्रोत: न्यूज18

Recent Posts

about - Part 2932_22.1
QR Code
Scan Me