एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने जीता कांस्य पदक

about - Part 2931_2.1
भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास ने कोलकाता में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में रिकर्व और कंपाउंड मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. उन्होंने चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए चीन को 6-2 से हराया.
स्रोत: The News on AIR

बांग्लादेश के फ्लोटिंग स्कूल प्रोजेक्ट ने जीता आगा खान आर्किटेक्चर अवार्ड

about - Part 2931_3.1
बांग्लादेश के फ्लोटिंग स्कूल प्रोजेक्ट ने आगा खान आर्किटेक्चर अवार्ड जीता. बांग्लादेश पानी का देश है. इसके परिदृश्य का एक बड़ा हिस्सा मानसून के महीनों के दौरान पानी के भीतर डूबा रहता है. जब रजिया आलम इंग्लैंड से एक शिक्षक के रूप में सेवानिवृत्ति के बाद वापस आईं, तो वह बच्चों के लिए एक स्कूल बनाना चाहती थीं, जो सीखने के लिए विशाल, आधुनिक और स्वस्थ हो.
रज़िया इसे ऐसी भूमि पर बनाना चाहती थीं जो मानसून के दौरान छ: महीने पानी के भीतर रहती हो. उसने स्कूल डिजाइन करने के लिए बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध वास्तुकार सैफ उल हक से संपर्क किया. उन्होंने इस परियोजना को अपनाया और एक ऐसे स्कूल का निर्माण किया जिसने आगा खान पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं. यह पानी के ऊपर तैरता एक स्कूल है जिसका नाम ‘The Arcadia Education Project’ है.

बांग्लादेश के दक्षिण कनारचोर में ‘The Arcadia Education Project’ एक नवीन अवधारणा है. यह राजधानी शहर ढाका के पास स्थानीय सामग्रियों और विशेषज्ञता के साथ बनाया गया एक जलस्थलचर स्कूल है. 
स्रोत: The News on AIR

GOI ने लॉन्च किया क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी सर्विसेज अवास पोर्टल

about - Part 2931_4.1
आवास और शहरी मामलों के मंत्री ने नई दिल्ली में क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी सर्विसेज अवास पोर्टल, सीएलएपी(CLAP) लॉन्च किया है. यह पोर्टल क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी सेवाओं, सीएलएसएस, लाभार्थियों के लिए एक पारदर्शी और मजबूत रीयल-टाइम वेब-आधारित निगरानी प्रणाली प्रदान करता है. पोर्टल का उपयोग करके, एक लाभार्थी वास्तविक समय में अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकता है. यह पहल अन्य हितधारकों को भी लाभार्थियों को समय पर सब्सिडी जारी करने के लिए तालमेल में काम करने के लिए लाभान्वित करेगी.

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • आवास और शहरी मामलों के मंत्री: हरदीप सिंह पुरी.
स्रोत: The News on AIR

भारतीय संविधान दिवस 2019

about - Part 2931_5.1
1949 में इस दिन संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान के अभिग्रहण को चिह्नित करने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है. 2019 में, यह संविधान को अपनाने की 70 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, जो भारतीय गणतंत्र के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत थी
यह संविधान में व्यक्त मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति नागरिकों को जागरूक करता है और सभी भारतीयों को भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सही भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है. इसका उद्देश्य संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूकता पैदा करना है.

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है. संविधान को पूरा करने में लगभग 2 साल, 11 महीने और 17 दिन लगे.
स्रोत: The News on AIR

माइक्रोसाफ्ट ने K12 कार्यक्रम को समूचे भारत में किया रोलआउट

about - Part 2931_7.1
माइक्रोसाफ्ट ने गुड़गांव में अपने  एजुकेशन डेज़ के दूसरे संस्करण के तहत अपने K12 एजुकेशन ट्रांसफोर्मेशन फ्रेमवर्क को देश भर के स्कूलों में बड़े पैमाने पर रोलआउट किया है। माइक्रोसाफ्ट एजुकेशन डेज़ पर 700 से अधिक स्कूल लीडर्स, शिक्षक और माइक्रोसाफ्ट पार्टनर्स एकजुट हुए, जहां उन्हें लर्निंग के भविष्य पर अपने विचार प्रस्तुत करने का मौका मिला।
कार्यक्रम के दौरान माइक्रोसाफ्ट के लीडर्स और माइक्रोसाफ्ट इनोवेटिव एजुकेटर विशेषज्ञों के नेतृत्व में विशेष सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें एआई, टीम, माइनक्राफ्ट और फ्लिपग्रिड जैसी तकनीकों के इस्तेमाल द्वारा लर्निंग के अनुभव को रोचक बनाने के विषय पर विचार प्रस्तुत किए। देश भर के स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों ने भी अभिनव तरीकों का प्रदर्शन किया, जिसमें वे छात्रों के लिए एआई, सरलीकरण, निजीकरण और STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) सीखने को लाकर डिजिटली रूपांतरित कर रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी : सत्य नडेला
  • स्थापित: 4 अप्रैल, 1975; मुख्यालय: वाशिंगटन, अमेरिका
स्रोत: माइक्रोसाफ्ट

अमरावती को भारत के मानचित्र में आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में किया गया शामिल

about - Part 2931_9.1
भारतीय सर्वेक्षण विभाग और केंद्रीय इंजीनियरिंग एजेंसी ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बताने वाले भारत के नवीनतम मानचित्र को जारी किया है। अमरावती 2 नवंबर, 2019 को केंद्र द्वारा जारी पिछले मानचित्र में शामिल नहीं किया गया था, जिसमें हैदराबाद को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में दिखाया था। एपी राज्य का विभाजन 2014 में किया गया था और तभी तय किया गया था कि हैदराबाद शहर 10 साल की अवधि के लिए दोनों राज्यों की प्रशानिक राजधानी के रूप में काम करेगा।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल:बिस्वभूषण हरिचंदन
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई एस जगनमोहन रेड्डी
स्रोत: द हिंदू

NVIDIA ने दुनिया का सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर बनाने का किया दावा

about - Part 2931_11.1
NVIDIA ने Microsoft Azure पर क्लाउड आधारित एक नए तरह के GPU-त्वरित सुपर कंप्यूटर डिज़ाइन करने की घोषणा की है। सिंगल 800 NVIDIA V100 टेंसर कोर GPU का उपयोग करके NDv2 सुपरकंप्यूटर AI और हाई-पर्फोमंस कंप्यूटिंग एप्लीकेशनों की मांग पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मेल्लानोक्स इन्फिनिबैंड बैकएंड नेटवर्क इसे दुनिया का सबसे बड़ा GPU- त्वरित क्लाउड-आधारित सुपर कंप्यूटर बनाता है। यह ग्राहकों को अपने डेस्क से एआई सुपर कंप्यूटर को ऑन-डिमांड किराए पर लेने में सक्षम बनाता है, और बड़े पैमाने पर ऑन-प्रिमाइसेस सुपर कंप्यूटर की क्षमताओं से मेल खाता है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ceo) NVIDIA : जेन्सेन हुआंग
  • मुख्यालय: सांता क्लारा, कैलिफोर्निया, अमेरिका
  • स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

    मुथूट फाइनेंस ने IDBI म्यूचुअल फंड का किया अधिग्रहण

    about - Part 2931_13.1
    देश की सबसे बड़ी गोल्ड ऋणदाता गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी मुथूट फाइनेंस लिमिटेड ने IDBI एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड और IDBI म्यूचुअल फंड ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड का अधिग्रहण करने के लिए एक निश्चित समझौतें में प्रवेश किया हैं।

    मुथूट फाइनेंस IDBI एसेट मैनेजमेंट और IDBI एमएफ ट्रस्टी के 100 प्रतिशत इक्विटी शेयरों को 215 करोड़ रुपये में खरीदेगा। लेनदेन फरवरी 2020 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। यह सौदा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) सहित नियामकों से अनुमोदन प्राप्त करने के अधीन है।

    उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • मुथूट फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी): जॉर्ज एलेक्जेंडर मुथूट
    • स्थापित: 1939; मुख्यालय: कोच्चि, केरल
    स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

    RBI ने गैर-निवासी रुपये वाले खातों का बढ़ाया दायरा

    about - Part 2931_15.1
    RBI ने गैर-निवासियों को घरेलू मुद्रा में क्रॉस-बॉर्डर लेन-देन को बढ़ाने के लिए गैर-निवासियों को रुपया-मूल्यवर्गीय विदेशी उधार, ट्रेड क्रेडिट और ट्रेड इन्वोइसिंग जैसे खाता खोलने की अनुमति देकर विशेष गैर-निवासी रुपये खातों (SNRR account) के दायरे का विस्तार किया।
    भारत से बाहर रहने वाला कोई भी व्यक्ति, जिसकी भारत के व्यापार में रुचि हो, वह रुपये में लेनदेन के लिए बैंक से लेनदेन बिना ब्याज वाले विशेष गैर-निवासी रुपया खाता (SNRR account) खोल सकता है। वर्तमान में SNRR खातों के कार्यकाल पर लगे 7 वर्ष का प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है। इसके आलावा RBI ने निर्यात घोषणा फॉर्म (EDF) की औपचारिकता के बिना सीमा शुल्क के विशेष अधिसूचित क्षेत्र से बिना बिके कोरा हीरों के दोबारा निर्यात संबंधित मानदंडों को संशोधित किया है।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के तहत की गई थी।
    • RBI के गवर्नर: शक्तिकांता दास; मुख्यालय: मुंबई
    स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

    भारत 2020 में शंघाई सहयोग संगठन बैठक की करेगा मेजबानी

    about - Part 2931_17.1
    भारत 2020 में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की युवा वैज्ञानिकों तथा अन्‍वेषकों (यंग साइंटिस्ट्स एंड इनोवेटर्स) बैठक की मेजबानी करेगा। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्‍य देशों के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और विभागों तथा विज्ञान और टेक्‍नालॉजी सहयोग पर स्‍थायी कार्य समूह की 5वीं बैठक रूस के मॉस्‍को में सम्‍पन्‍न हुई। 

    एससीओ के 8 सदस्‍य देशों के प्रति‍निधिमंडल के प्रमुखों ने 3 दिन की बैठक के बाद विज्ञान और टेक्‍नालॉजी की 5वीं बैठक के प्रोटोकॉल पर हस्‍ताक्षर किए। बैठक में एससीओ के युवा वैज्ञानिकों तथा अन्‍वेषकों की बैठक 2020 में आयोजित करने के भारत के प्रस्‍ताव पर सहमति व्‍यक्‍त की गई।।
    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • एससीओ के महासचिव:  व्लादिमीर नोरोव
    • स्थापित: 19 सितंबर 2003; मुख्यालय: बीजिंग, चीन
    स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

    Recent Posts

    about - Part 2931_18.1
    QR Code
    Scan Me