Home   »   ग्वालियर में लोकप्रिय शास्त्रीय संगीत उत्सव...

ग्वालियर में लोकप्रिय शास्त्रीय संगीत उत्सव ‘तानसेन सामरोह’ का हुआ आगाज

ग्वालियर में लोकप्रिय शास्त्रीय संगीत उत्सव 'तानसेन सामरोह' का हुआ आगाज |_50.1
मध्य प्रदेश में लोकप्रिय शास्त्रीय संगीत समारोह ‘तानसेन सामरोह’ की शुरुआत ग्वालियर के हरिकथा और मिलाद गायन के साथ पारंपरिक रूप से की गई। पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का आयोजन हर साल भारतीय इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित गायकों में से एक, ‘मियां तानसेन’ की याद में किया जाता है।
तानसेन समरोह भारत में सबसे पुराना और सम्मानित शास्त्रीय संगीत समारोह जिसका आयोजन उस्ताद अलाउद्दीन ख़ाँ कला एवं संगीत अकादमी द्वारा किया जाता है, मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग के तहत इस समारोह में ग्रीस, अमेरिका, ईरान और बेल्जियम सहित विश्वभर के प्रसिद्ध संगीतकार और वाद्ययंत्र वादक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस समारोह की ये 95वीं वर्षगाठ है।

प्रसिद्ध गायक पंडित विद्याधर व्यास को तानसेन समारोह के पहले दिन 2019 के राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित, तानसेन पुरस्कार में 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है और जो हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के उत्कृष्ट प्रतिपादकों को दिया जाता है।



उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन
स्रोत: द न्यूज ओन AIR
Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *