तमिल की प्रसिद्ध फोक सिंगर परवई मुनियाम्मा का निधन

about - Part 2794_3.1
तमिल लोक गायिका और अभिनेत्री परवई मुनियाम्मा का निधन । उनका जन्म 26 जून, 1937 को तमिलनाडु के परवई, मदुरई में हुआ था। मुनियाम्मा के अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में फिल्म धूल में हुई थी। उनका गीत “मदुरै वीरन” बहुत प्रसिद्ध हुआ। वह 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी है, जिनमे उन्होंने ज्यादतर दादी की भूमिकाएं निभाई हैं। मुनियाम्मा को मार्च 2019 में  तमिलनाडु सरकार द्वारा कलाईममानी की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

ओलंपिक टोक्यो 2020 खेल अब वर्ष 2021 में किए जाएंगे आयोजित

about - Part 2794_5.1
इस साल जुलाई में आयोजित होने वाले ओलंपिक टोक्यो खेलों को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है, जिन्हें अब 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। इन ओलंपिक खेलों को पहले 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 तक आयोजित किया जाना था। इस टूर्नामेंट के 32 वें संस्करण को स्थगित करने का निर्णय टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति, टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार और जापान सरकार के साथ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने लिया था। IOC द्वारा इसे टालने का निर्णय बढ़ते COVID-19 महामारी के कारण लिया गया है।
ये निर्णय तीन मुख्य विचारों के आधार पर लिया गया था:
  • COVID-19 वायरस से एथलीटों और आयोजन में शामिल होने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा लिए और रोकथाम के लिए.
  • एथलीटों और ओलंपिक खेल के हितों की रक्षा के लिए.
  • वैश्विक अंतरराष्ट्रीय खेल कैलेंडर.
अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (IPC) ने पैरालम्पिक खेलों के आयोजन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब पैरालिंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक किया जाएगा। पैरालंपिक खेलों का आयोजन पहले 25 अगस्त से 6 सितंबर 2020 तक होना था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जापान के प्रधान मंत्री: शिंजो आबे; राजधानी: टोक्यो; मुद्रा: जापानी येन.
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष: थॉमस बाच.
  • टोक्यो 2020 के अध्यक्ष: मोरी योशीरो.

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में मोबाइल हैंड-वाश सुविधा स्टेशन किए स्थापित

about - Part 2794_7.1
आंध्र प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान स्लम में रहने वाले लोगों के लिए “मोबाइल हैंड-वाश सुविधाओं” की शुरुआत की है। उन्हें यह सुविधा COVID -19 से बचाने के लिए  शुरू की गई है। इससे राज्य के अधिकारियों और झुग्गीवासियों दोनों के लिए हाथ धोने की मोबाइल हैंड वाश सुविधा काफी आसान हो गई है।
 
इससे स्लम्स और बेघर लोगों को बार-बार हाथ धोने में मदद मिलेगी। आंध्र प्रदेश में अब तक कोरोनावायरस के कुल 23 सकारात्मक मामले सामने आए हैं।
 
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई एस जगनमोहन रेड्डी.
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती.
  • श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर और कडप्पा जिलों में स्थित है.
       

      कोरोनोवायरस के कारण जापानी हास्य अभिनेता केन शिमुरा का निधन

      about - Part 2794_9.1
      जापान के जाने माने हास्य अभिनेता केन शिमुरा का कोरोनोवायरस के चलते निधन। उन्होंने योमी यामाडा द्वारा निर्देशित अपनी पहली फीचर फिल्म “गॉड ऑफ सिनेमा” से अभिनय में लोकप्रियता हासिल की थी। शिमुरा, पश्चिम टोक्यो के हिगाशिमुरयामा में पले-बढ़े और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तब की जब वे जापानी रॉक बैंड और कॉमेडी ग्रुप द ड्रिफ्टर्स में शामिल हुए थे, जिसे जापान में अपने शुरुआती दौरों के दौरान बीटल्स के लिए एक उद्घाटन के लिए प्रसिद्ध है।

      एडीबी ने भारत में 100 मिलियन अमरीकी डालर निवेश करने की कि घोषणा

      about - Part 2794_11.1
      एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने भारत सरकार द्वारा स्थापित नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) के माध्यम से भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है। NIIF भारत का पहला सॉवरिन वेल्थ फंड है जिसे फरवरी 2015 में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।
      NIIF प्लेटफॉर्म के जरिए एडीबी का निवेश होगा, जिसके लिए FoF ने 700 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता सुरक्षित की है। एडीबी इस फंड में निवेशक के रूप में भारत सरकार (जीओआई) और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) में शामिल होगा।
      इस निवेश की घोषणा ऐसे महत्वपूर्ण समय पर की गई है, जब भारत कोरोनोवायरस महामारी के कारण पहली ही आर्थिक विकास के लिए कार्य कर रहा है। यह 4 बिलियन से अधिक पूंजी का तीन फंडों में प्रबंधन करेगा। एनआईआईएफ में एडीबी का निवेश देश में घरेलू निजी इक्विटी फंड में संस्थागत पूंजी को उत्प्रेरित करने में मदद करेगा, जिससे निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए दीर्घकालिक विकास वित्तपोषण की अधिक उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण नौकरियों, सामाजिक बुनियादी ढांचे के विकास और आर्थिक विकास के निर्माण में अग्रणी होगा।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • एडीबी के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.
      • एडीबी का गठन: 19 दिसंबर 1966.
      • एडीबी का मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस.
      • एडीबी की सदस्यता: 68 देश.

      Apple ने COVID-19 पर नवीनतम जानकारी मुहैया कराने के लिए ऐप की लॉन्च

      about - Part 2794_13.1
      एप्पल ने अमेरिका में अपने यूजर्स के लिए एक नए समर्पित ऐप और वेबसाइट को लॉन्च किया है। यह एप्लिकेशन COVID-19 महामारी के बारे में उपयोगकर्ताओं को सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। ये नए COVID-19 ऐप और वेबसाइट रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा जारी जरुरी दिशा-निर्देश और नवीनतम जानकारी प्रदान करते हैं।
      ये ऐप, ऐप स्टोर पर “COVID-19” नाम से उपलब्ध होगी। इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता नवीनतम जोखिम कारकों और लक्षणों के बारे में सवालों के जवाब पाने के लिए नए टूल्स का उपयोग कर सकते हैं। यह टूल्स खतरे स्तर के आधार पर सोशल डिसटेंसिंग और स्वयं-आइसोलेशन का रास्ता सुझाएँगे। इसके अलावा Apple ने सिरी को सीडीसी से मार्गदर्शन और संसाधन प्रदान करने में सक्षम बनाया है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • Apple CEO: टिम कुक; Apple का मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.

      पंजाब नेशनल बैंक ने विलय से पहले लॉन्च किया अपना नया लोगो

      about - Part 2794_15.1
      पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (UBI) के विलय से पहले अपना नया लोगो लॉन्च किया है। इस नए लोगो में तीनों PSU बैंक यानि पंजाब नेशनल बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) और ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स (OBC) के अलग-अलग प्रतीक शामिल होंगे।

      ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में विलय 1 अप्रैल 2020 से लागू हो जाएगा। तीन बैंकों के विलय के बाद, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाएं पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं के रूप में कार्य करते हैं। साथ ही ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के जमाकर्ताओं सहित सभी ग्राहक, पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक बन जाएंगे।
      इस समामेलन प्रक्रिया में, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अंतरि‍ती (transferee) होगा, जबकि ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) अंतरणकर्ता (transferor) बैंक होंगे।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ: एस.एस. मल्लिकार्जुन राव.

      सरकार ने कोरोनावायरस ट्रैकिंग ऐप “कोरोना कवच” की लॉन्च

      about - Part 2794_17.1
      केंद्र सरकार ने कोरोनवायरस वायरस-निगरानी ऐप कोरोना कवच लॉन्च की है। इस ऐप को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। ये एप्लिकेशन किसी भी व्यक्ति की मौजूदा लोकेशन का इस्तेमाल करके यह बताती है कि वह उच्च-जोखिम वाले भौगोलिक क्षेत्र में हैं या नहीं।
      इस एप्लिकेशन को जनहित के तहत विकसित किया गया है ताकि वह यह कोरोनावायरस से जुड़ी जानकारी दे सके और कोरोनावायरस के प्रकोप का पता लगा सके। इसके डेटा का इस्तेमाल भारत में COVID 19 मामलों का विश्लेषण और संक्रमितों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए किया जाएगा। यह उपयोगकर्ताओं के डेटा को हर एक घंटे में ट्रैक करेगा और जानकारी देगा कि क्या वे पिछले एक घंटे में किसी संक्रमित व्यक्ति के पास से गुजरे है या नहीं।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: हर्षवर्धन.
      • केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री: रविशंकर प्रसाद.

      नासा SpaceX के सबसे बड़े रॉकेट फाल्कन हेवी द्वारा अंतरिक्ष में भेजेगा “ड्रैगन एक्सएल”

      about - Part 2794_19.1
      नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) द्वारा SpaceX के एक नए स्पेस कैप्सूल को एजेंसी की निर्धारित योजना के तहत लुनार अंतरिक्ष स्टेशन तक कार्गो और आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चुना गया है। इसके अंतर्गत SpaceX नासा अनुबंध के 7 बिलियन डॉलर का इस्तेमाल अपने सबसे बड़े रॉकेट फाल्कन हेवी द्वारा अंतरिक्ष यान “ड्रैगन एक्सएल” को लुनार कक्षा में भेजने के लिए करेगा। नासा अंतरिक्ष में एक अउटपोस्ट बनाने की योजना बना रहा है और जो अगले दशक में चंद्रमा की परिक्रमा करेगा।

      ड्रैगन एक्सएल अंतरिक्ष यान को चांद की सतह पर चांद की सतह पर मौजूद भविष्य के अंतरिक्ष यात्रियों की मदद के लिए अनुसंधान की आपूर्ति करने का काम सौंपा जाएगा। यह मिशन हर 6 से 12 महीने की अवधि के लिए कक्षीय स्टेशन पर डॉक किया जाएगा। यह चंद्र कक्षा में 5 मीट्रिक टन से अधिक कार्गो को चंद्र कक्षा में ले जाने में सक्षम होगा।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन.
      • नासा का मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.

      पूर्व दिग्गज नेता बेनी प्रसाद वर्मा का निधन

      about - Part 2794_21.1
      पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन। वे 1996 से 2014 तक लोकसभा सदस्य रहे जिस दौरान उन्होंने दूरसंचार मंत्री, इस्पात मंत्री के रूप में भी कार्य किया और साथ ही वे अपने करियर के दौरान संसदीय कार्य राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके है।

      समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल बेनी प्रसाद वर्मा का जन्म 11 फरवरी, 1941 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सिरौली में हुआ था।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्य नाथ.
      • उत्तर प्रदेश की राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me