वॉलमार्ट ने एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड

about | - Part 2796_2.1
वॉलमार्ट इंडिया ने एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर अपने सबसे किफायती मॉडर्न होलसेल स्टोर “बी2बी कैश एंड कैरी” के सदस्यों के लिए को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया, जिसमें 50 दिनों तक की क्रेडिट सुविधा दी जाएगी। कार्ड को डिनर्स क्लब इंटरनेशनल के सहयोग से जारी किया जाएगा, जो 185 देशों में अपने सदस्यों के कार्ड स्वीकार करता है।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वॉलमार्ट इंडिया का मुख्यालय: गुड़गांव, हरियाणा
  • वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ: क्रिश अय्यर
स्रोत: द लाइवमिंट

भोपाल गैस त्रासदी की 35वीं बरसी, देश को याद आया वो भयानक मंजर

about | - Part 2796_4.1
भोपाल गैस त्रासदी की 35वीं बरसी को पूरे देश में याद किया गया। यह विश्व की सबसे भीषणतम औद्योगिक त्रासदियों में से एक है, जिसमे 2 दिसंबर, 1984 की रात को हजारों लोगों की मृत्यु हो गई थी। यह त्रासदी यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड (UCIL) नामक एक कीटनाशक उत्पादन संयंत्र में रिसाव के कारण हुई थी।

मध्य प्रदेश सरकार के अनुमान के अनुसार, 1984 में 2 एवं 3 दिसंबर की रात को 40 टन घातक मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हो गया था, जिसके कारण भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रो में गैस के प्रभाव से 3,787 लोगों मृत्यु हो गई थी। हालांकि, इस आई अन्य रिपोर्टों से पता चलता है कि वास्तव में मृत्यु का आकड़ा 16,000 और 30,000 के बीच कहीं भी हो सकता है, और घायलों की संख्या लगभग 500,000 के करीब।


स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

मॉरीशस की संसद ने पृथ्वीराज सिंह को चुना नया राष्ट्रपति

about | - Part 2796_6.1
मॉरीशस की संसद ने सर्वसम्मति से पृथ्वीराज सिंह रूपन को अपने द्वीप राष्ट्र के सबसे बड़े औपचारिक पद राष्ट्रपति के लिए चुना हैं। वह देश के पूर्व कला और संस्कृति मंत्री रह चुके हैं। मॉरीशस में, प्रधान मंत्री सरकार का मुखिया होता है और जिसके अधिकांश राजनीतिक शक्ति होती है, जबकि राष्ट्रपति राष्ट्र का मुखिया होता है, लेकिन उसके पास कोई कार्यकारी शक्ति नहीं होती है और उसे देश में संविधान का संरक्षक माना जाता है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मॉरीशस के प्रधान मंत्री: प्रविंद कुमार जगन्नाथ
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारतीय पोषण एंथम किया अनावरण

about | - Part 2796_8.1
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में ‘भारतीय पोषण एंथम’ का शुभारंभ किया। इसका लक्ष्य भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए इस एंथम को देश के कोनों-कोनो तक ले जाना है। एंथम की अवधारणा केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) द्वारा तैयार की गई है, जिसे प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा हैं और शंकर महादेवन ने गाया हैं।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

लियोनेल मेसी ने छठी बार जीता बैलेन डी ऑर अवार्ड

about | - Part 2796_9.1
बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने छठी बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का बैलेन डी ऑर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। 32 वर्षीय मेसी ने 2015 के बाद का पहला बैलोन डी ओर पुरस्कार जीता हैं और वे 2018-19 में क्लब और देश के लिए 54 गोल करने में सफल हुए थे, उनके कारण ही बार्सिलोना ने ला लीगा का खिताब जीता था। शीर्ष सात खिलाडियों की सूची शामिल लिवरपूल के चार खिलाड़ियों में से वर्जिल वैन डिज्क दुसरे स्थान पर जबकि सेडियो माने चौथे स्थान पर हैं। वहीं पुर्तगाल और युवेंट्स के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पांच पुरस्कार जीतकर तीसरे स्थान पर रहे।

स्रोत: डीडी न्यूज़

यूपी सरकार ने रक्षा उद्योग लगाने के लिए सब्सिडी और स्टैम्प ड्यूटी में छूट की घोषणा

about | - Part 2796_11.1
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में रक्षा से जुड़े उद्योग लगाने के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी और सौ फीसदी स्टांप ड्यूटी में छुट देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा राज्य सरकार रक्षा उद्योग से जुड़े उद्योग लगाने वाली कंपनियों को बिजली, सड़क और बाड़ा लगाने सहित सभी सुविधाएं प्रदान करेगी।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूपी के वर्तमान सीएम: योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

ADB ने तमिलनाडु में बुनियादी विकास के लिए ऋण को दी मंजूरी

about | - Part 2796_13.1
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने तमिलनाडु के तिरुचि समेत अन्य शहरों में पानी की आपूर्ति और सीवरेज के बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए 206 अमेरिकी मिलियन डॉलर के अग्रिम ऋण देने की मंजूरी दे दी है। साथ ही ये बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए शहरी स्थानीय निकायों (ULB) की क्षमताओं को भी मजबूती प्रदान करेगा।
इस पहल से राज्य को आर्थिक विकास के लिए अपेक्षित पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में मदद मिलने की भी उम्मीद है। इस परियोजना का लक्ष्य अंबूर, तिरुचिरापल्ली, तिरुप्पूर और वेल्लोर जैसे शहरों में सीवेज संग्रह और मरम्मत और जल निकासी प्रणाली विकसित करना हैं। मदुरई और तिरुप्पुर शहरों में जल आपूर्ति प्रणालियों में सुधार को भी लक्षित किया गया हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एडीबी के भारत मिशन के कंट्री निदेशक: केनिची योकोयामा
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

भारत ने देश में विकसित पृथ्वी -2 मिसाइल का किया सफल परीक्षण

about | - Part 2796_15.1
भारत ने ओडिशा के तट पर देश में निर्मित सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु-सक्षम मिसाइल पृथ्वी -2 का सफल परीक्षण किया। भारतीय सेना की स्ट्रेटेजिक फ़ोर्स कमान ने चांदीपुर में स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के लॉन्च कॉम्प्लेक्स-3 से मोबाइल लॉन्चर से 350 किमी मारक क्षमता वाली मिसाइल का प्रोयोगिक परीक्षण किया।

लगभग 4,600 किलोग्राम वजनी मिसाइल 500 से 1000 किलोग्राम वॉरहेड ले जाने में सक्षम है और ड्यूल इंजन तकनीक इसे बेहतर बनाती है। पृथ्वी-II 9 मीटर लंबी, सिंगल-स्टेज तरल-ईंधन वाली पहली मिसाइल है जिसे DRDO द्वारा इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत विकसित किया गया है। इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप विकसित किया गया है, इस मिसाइल का पहली बार 27 अगस्त 1996 को परीक्षण किया गया था।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • DRDO के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी, स्थापना: 1958, मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

सरकार ने क्षेत्रीय सम्पर्क योजना-उड़ान के चौथे चरण की शुरुआत

about | - Part 2796_17.1
सरकार ने देश के दुर्गम और क्षेत्रीय इलाकों में संपर्क को और बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय संपर्क योजनाUDAAN (उड़े देश का आम नागरिक) के चौथे चरण की शुरुआत की है। इस चरण में पूर्वोत्तर क्षेत्रों, पहाड़ी राज्यों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और प्रायद्वीपों पर ध्यान दिया जाएगा।

इस योजना की शुरूआत अक्‍टूबर 2016 में की गई थी जिसका उद्देश्‍य मौजूदा हवाई पट्टियों और हवाई अड्डों को फिर से बहाल कर उन क्षेत्रों में विमान संपर्क उपलब्‍ध कराना है, जहां ये सेवाएं उपलब्‍ध नहीं है या इनकी उपलब्‍धता बहुत कम है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उड़ान योजना नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत आती हैं
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

निर्वाचन आयोग राजनीतिक दलों के रजिस्‍ट्रेशन पर नजर रखने की प्रणाली को करेगा लागू

about | - Part 2796_19.1
निर्वाचन आयोग राजनीतिक दलों के रजिस्‍ट्रेशन पर नजर रखने के लिए प्रबंधन प्रणाली (RTMS) को लागू करेगा। यह आवेदकों द्वारा आवेदन की स्थिति जानने की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लागू किया जाएगा। आयोग ने कहा है कि जो भी आवेदक 01 जनवरी, 2020 से अपनी पार्टी के रजिस्‍ट्रेशन के लिए आवेदन करेंगे, वे अपने आवेदन की‍ प्रगति के बारे में जान सकेंगे और इस सिलसिले में उन्‍हें एसएमएस और ई-मेल से भी सूचित किया जाएगा। 
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सुनील अरोड़ा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। 
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

about | - Part 2796_20.1