दिल्ली सरकार ने ‘Assess Koro Na’ नामक एक नई मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की है। दिल्ली सरकार ने सभी अधिकारियों को COVID-19 हॉटस्पॉट इलाकों में घर घर जाकर सर्वे करने के लिए नई ऐप ‘Assess Koro Na’ का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इस मोबाइल एप्लिकेशन से एकत्र होने वाले आंकड़ों का जल्दी विश्लेषण करने में मदद मिलेगी और जिससे वायरस को रोकने के प्रयासों में बड़ी सफलता मिलेगी। इस ऐप के माध्यम से एकत्रित डेटा को तत्काल सर्वर पर अपलोड करके तुरंत विश्लेषण किया जा सकता है।
मोबाइल एप्लिकेशन ‘Assess Koro Na’ को बिना किसी व्यक्ति के संपर्क में आए डेटा एकत्र करने और उसका विश्लेषण करने में अधिकारियों के सामने आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- दिल्ली के मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल.
- दिल्ली के उपराज्यपाल: अनिल बैजल.



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


