दिग्गज अभिनेता फॉरेस्ट कॉम्पटन का COVID-19 संक्रमण के कारण निधन

about - Part 2786_3.1
प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता फॉरेस्ट कॉम्पटन का COVID-19 संक्रमित होने के कारण निधन हो गया। कॉम्पटन लंबे समय से चले ओपेरा “द एज ऑफ नाइट” में जिला वकील माइक कर्र की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय थे।

अभिनेता बनने से पहले कॉम्पटन ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस में 103 वीं इन्फैंट्री डिवीजन में सेवा दी थी और बाद में येल ड्रामा स्कूल में सिनेमा के दिग्गज माने जाने वाले पॉल न्यूमैन से अभिनय सीखना शुरू किया। “द एज ऑफ नाइट” के अलावा, उनकी एक और हिट सीबीएस सीरीज़ “गोमेर पाइल: यूएसएमसी” थी। उनकी अन्य लोकप्रिय रचनाओं में “वन लाइ टू लिव”, “ऐज द वर्ल्ड टर्न्स” और “ऑल माई चिल्ड्रन” शामिल हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने COVID-19 से निपटने के लिए “लाइफलाइन UDAN” पहल का किया शुभारंभ

about - Part 2786_5.1
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश में फैले COVID-19 से निपटने में सहयोग देने के लिए Lifeline UDAN” नामक पहल की शुरूआत की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की लाइफलाइन UDAN पहल के तहत, दूरदराज एवं पहाड़ी क्षेत्रों समेत देश के विभिन्न हिस्सों में चिकित्सा सामग्री की ढुलाई के लिए अबतक 132 मालवाहक उड़ानों का परिचालन किया गया है।
एयर इंडिया, एलायन्स एयर, भारतीय वायुसेना एवं निजी विमान सेवाओं के सहयोग से लॉकडाउन की अवधि के दौरान अबतक 184 टन से अधिक चिकित्सा आपूर्तियों को पूरा किया गया है। एयर इंडिया और भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने लद्दाख,कारगिल, दीमापुर, इंफाल, गुवाहाटी, चेन्नई, अहमदाबाद, जम्मू, लेह, श्रीनगर, चंडीगढ़ और पोर्ट ब्लेयर के लिए मिलकर काम किया है। एयर इंडिया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आवश्यकता के अनुसार एयर इंडिया जरुरी चिकित्सीय उपकरणों की ढुलाई के लिए चीन के लिए विशेष मालवाहक उड़ान का परिचालन करेगा।      

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी.

डोपिंग के चलते थाईलैंड और मलेशिया के वेटलिफ्टरों पर टोक्यो ओलंपिक 2020 में लगा बैन

about - Part 2786_7.1
इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (IWF) के इंडिपेंडेंट मेंबर फेडरेशन सैंक्शंस पैनल (IMFSP) ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में मलेशिया और थाईलैंड के वेटलिफ्टरों के हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। IMSP ने टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग आयोजन में हिस्सा लेने से पहले डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने के कारण दोनों देशों पर अनुशासनात्मक प्रतिबंध लगाया हैं। 

डोपिंग नियमों का उल्लंघन के कारण, थाई एमेच्योर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन (TAWA) की सदस्यता को तीन साल की अवधि यानि 1 अप्रैल 2023 तक के लिए निलंबित कर दिया गया है, जबकि मलेशियाई वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन (MWF) को 12 महीने की अवधि यानि 1 अप्रैल 2021 तक सभी IWF गतिविधियों से निलंबित का दिया गया है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • थाईलैंड की राजधानी: बैंकॉक; मुद्रा: थाई बहत
  • थाईलैंड के प्रधान मंत्री: प्रयात चान-ओ-चा
  • मलेशिया की राजधानी: कुआलालंपुर; मुद्रा: मलेशियाई रिंगित
  • मलेशिया के प्रधान मंत्री: तान श्री मुहिद्दीन यिसन.

जाने-माने मलयालम संगीतकार एम.के. अर्जुनन का निधन

about - Part 2786_9.1
प्रख्यात मलयालम संगीतकार एमके अर्जुनन का निधन। उन्हें मलयालम सिनेमा में सदाबहार धुने बनाने के लिए अर्जुन मास्टर के रूप में जाना जाता था। सिनेमा में उनका पांच दशकों से अधिक का लंबा कैरियर रहा। उन्होंने 600 से अधिक धुनों की रचना की, जिनमें से कई अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से शामिल हैं। उनके कुछ हिट गाने आज भी संगीत के रियलिटी शो का प्रमुख हिस्सा हैं।
एमके अर्जुनन को 1968 में पहली बार फिल्मों में काम करने का मिला था, जिसके बाद उन्होंने कई हिट्स दिए इन कुछ मधुर हिट में नीला निशिधिनी, यदुकुला दुर्लभ देवीनेवी और केमबाका थाइकल पूथा शामिल है। एमके अर्जुनन को जयराज द्वारा निर्देशित फिल्म “कल्याणकम” 2017 में गाने के लिए राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

यूबी प्रवीण राव बने नैसकॉम के नए चेयरपर्सन

about - Part 2786_11.1
इन्फोसिस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर यूबी प्रवीण राव को साल 2020-21 के लिए नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) का नया चेयरपर्सन बनाया गया है। वह WNS ग्लोबल सर्विसेज के ग्रुप सीईओ केशव मुरुगेश का स्थान लेंगे।
इसके अलावा एक्सेंचर इंडिया की अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रेखा एम. मेनन उद्योग निकाय की उपाध्यक्ष होंगी। नए चुने अधिकारी, अध्यक्ष देबजानी घोष के साथ मिलकर उद्योग निकाय के लिए साल 2025 के लिए निर्धारित किए गए उद्योग लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग देंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • NASSCOM मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • नासकॉम स्थापित: 1 मार्च 1988.

लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रील का निधन

about - Part 2786_13.1
लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रील का निधन COVID-19 के कारण निधन। महमूद जिब्रील लीबिया के उदारवादी दलों के गठबंधन के पूर्व प्रमुख थे जिन्होंने 2011 में लम्बे समय तक सत्ता में रहे मुअम्मर अल-गद्दाफी को हटाने के बाद सरकार का गठन किया था। जिब्रिल 2011 में आन्दोलन में शामिल होने से पहले गद्दाफी सरकार में आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्यत थे।
इससे पहले जिब्रील ने अंतरिम सरकार में रहे उदारवादी दलों के गठबंध नेशनल ट्रांसिनल काउंसिल (NTC) का नेतृत्व किया, जिसने मुअम्मर गद्दाफी को हटाने और मारने का कार्य किया था, जिसके बाद वह 2012 में लीबिया का पहला चुनाव होने तक वह अंतरिम नेता बन गया।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • लीबिया की राजधानी: त्रिपोली; मुद्रा: लीबिया दीनार.
  • लीबिया के प्रधानमंत्री: फ़ैज़ अल-सरराज.

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉक एडवर्ड्स का निधन

about - Part 2786_15.1
न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जॉक एडवर्ड्स का निधन। उन्होंने टेस्ट बल्लेबाज के रूप में 1976-77 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में पदार्पण किया था। उन्होंने अपना अंतिम आठवां टेस्ट मैच 1981 में भारत के खिलाफ खेला था।

टेस्ट के अलावा एडवर्ड्स ने 1976 और 1981 के दौरान छह एकदिवसीय मैच भी खेले थे, जिसमे उन्होंने अपने पहले एकदिवसीय मैच में 57 गेंदों में 41 रन बनाकर न्यूजीलैंड को क्राइस्टचर्च में भारत के खिलाफ नौ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आठ टेस्ट मैचों में 377 रन बनाए जबकि एकदिवसीय फॉर्मेट में 6 वनडे मैचों में कुल 138 रन बनाए थे।

वर्ष 1994 में रवांडा में तुत्सी समुदाय के विरुद्ध हुए जनसंहार पर विचार का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

about - Part 2786_17.1
वर्ष 1994 में रवांडा में तुत्सी समुदाय के विरुद्ध हुए जनसंहार पर विचार का अंतर्राष्ट्रीय दिवस यानि International Day of Reflection on the 1994 Genocide against the Tutsi in Rwanda हर साल 7 अप्रैल को मनाए जाने के लिए चिन्हित किया गया है। संयुक्त महासभा द्वारा, साल 1994 में रवांडा में तुत्सी समुदाय के विरुद्ध हुए जनसंहार पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस की घोषणा 2003 में की गई थी। 7 अप्रैल के दिन ही तुत्सी समुदाय के खिलाफ नरसंहार की शुरूआत हुई थी।
इस जनसंहार में लगभग 100 दिनों के भीतर ही तुत्सी समुदाय के 800,000 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गई थी। यूनेस्को का उद्देश्य दुनिया को ऐसे नरसंहार और अपराध के परिणामों के बारे में शिक्षित करना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946
  • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • यूनेस्को महानिदेशक: ऑड्रे आज़ोले.

विश्व स्वास्थ्य दिवस: 7 अप्रैल

about - Part 2786_19.1
प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को दुनिया भर में स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस है। हर साल 7 अप्रैल को सरकारी और गैर-सरकारी स्वास्थ्य संगठन द्वारा जीवन जीने के लिए जरुरी स्वस्थ कार्यों को बढ़ावा देने पर केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य स्वास्थ्य गतिविधियों से लेकर प्रतिज्ञाओं और योजनाओं का सहयोग करना और दुनिया भर के लोगों की जीवन प्रत्याशा को बढ़ाने के लिए जागरूकता पैदा करना है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2020 की थीम: Support Nurses And Midwives.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों से नर्सिंग एवं मिडवाइफ कर्मियों को सशक्त बनाने की सहयोग देने का आह्वान किया ताकि हर जगह और सभी लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। डब्ल्यूएचओ ने इस वर्ष को ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ द नर्स एंड द मिडवाइफ’ घोषित किया है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास:
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुख्यालय जेनेवा में साल 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया गया था, इसी सभा में साल 1950 में पूरे विश्व में डब्लूएचओ के स्थापना दिवस यानी 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। विश्व स्वास्थ्य दिवस डब्ल्यूएचओ की स्थापना को चिह्नित करने के लिए आयोजित किया जाता है और संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्वास्थ्य के प्रमुख महत्व के विषय पर दुनिया भर का ध्यान आकर्षित करने के अवसर के रूप में देखा जाता है।



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष: टेड्रोस एडहानॉम ट्रेंडिंग
  • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • डब्ल्यूएचओ की स्थापना: 7 अप्रैल 1948.

कैबिनेट ने राष्ट्रपति और सांसदों के वेतन में 30% की कटौती को दी मंजूरी, MPLAD निधि भी 2 साल के लिए की गई निलंबित

about - Part 2786_21.1
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद सदस्‍य को 1 अप्रैल, 2020 से मिलने वाले भत्तों और पेंशन में एक वर्ष के लिए 30% की कटौती करने वाले संसद सदस्‍य वेतन, भत्‍ते और पेंशन अधिनियम 1954 में संशोधन के अध्यादेश को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद सहित संसद के सभी सदस्य (सांसद) के वेतन में नोवेल कोरोनवायरस के प्रभाव के कारण 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। 

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और सभी राज्य के राज्यपालों ने स्वेच्छा से कोरोनोवायरस महामारी और अर्थव्यवस्था में अपेक्षित गिरावट के मद्देनजर 30 प्रतिशत वेतन कटौती का फैसला किया है।
कैबिनेट ने 2020-21 और 2021-22 के दौरान MPLAD (सांसद क्षेत्रीय विकास निधि) निधि योजना के अस्थायी निलंबन को भी मंजूरी दे दी, और इस निधि का इस्तेमाल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन और देश में COVID-19 महामारी के प्रतिकूल प्रभाव के लिए किया जाएगा। MPLADS की यह 79 अरब रुपये की राशि कोविड-19 से निपटने के लिए भारत की समेकित निधि में जमा कराई जाएगी। प्रत्येक MPLAD निधि से 10 करोड़ रुपये अब “स्वास्थ्य के प्रबंधन और भारत में COVID-19 से निपटने के भारत के समेकित कोष में दिए जाएंगे। देश में  कोरोनवायरस महामारी के प्रसार को कम करने के लिए 21 दिनों का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन जारी है।

MPLAD (सांसद क्षेत्रीय विकास निधि)?

संसद स्थानीय क्षेत्र विकास प्रभाग के सदस्यों को सांसद क्षेत्रीय विकास निधि योजना (MPLADS) के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इस योजना के तहत, प्रत्येक सांसद अपने क्षेत्र के जिला कलेक्टर को अपने निर्वाचन क्षेत्र में 5 करोड़ रुपये प्रति वर्ष विकास कार्यों पर लगाने का सुझाव दे सकता है। वहीं राज्यसभा सदस्य राज्य में चुने हुए क्षेत्रों में एक या एक से अधिक जिलों में काम करने की सिफारिश कर भी सकते हैं।
इस योजना के तहत निर्वाचित लोकसभा या राज्यसभा के मनोनीत सदस्य अपनी पसंद के कार्यान्‍वयन के लिए देश के किसी भी एक राज्‍य से एक या अधिक जिले का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा मंत्रालय ने योजना के कार्यान्वयन और निगरानी सहित MPLADS योजना पर भी दिशानिर्देश जारी किए हैं। विभाग ने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं कि यह योजना क्षेत्र में सफलतापूर्वक लागू हो।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me