एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने COVID-19 बीमा पॉलिसी की लॉन्च

about - Part 2785_3.1

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ मिलकर COVID-19 बीमा पॉलिसी लॉन्च की है। भारती एक्सा ग्रुप हेल्थ एश्योर पॉलिसी को एक निश्चित कवर के साथ लॉन्च किया गया है, जिसके अंतर्गत सरकारी अस्पताल या सैन्य सुविधा / सेन्टरों में कोरोना उपचार के लिए क्वारंटाइन किए गए पॉलिसी धारक को  कवर किया जाएगा। इस बीमा पॉलिसी सीधे एयरटेल थैंक्स ऐप ’के बैंकिंग सेक्शन से खरीदा जा सकता है या एयरटेल पेमेंट्स बैंक के निकटतम एक्टिव बैंकिंग प्वाइंट-ऑफ-सेल्स (पीओएस) पर जाकर 499 रुपये की निश्चित बीमा राशि पर खरीदा जा सकता है, इस पॉलिसी में 25000 रुपये का सम अस्सुरेड दिया जाएगा।
इस बीमा योजना में दोनों संस्थाओं ने संयुक्त रूप से COVID-19 के लिए एक समूह स्वास्थ्य कवर भी शुरू किया है जो प्रतिदिन अस्पताल में भर्ती होने पर ICU कैश के साथ निश्चित भत्ता प्रदान करता है।
उपरोक्त दोनों बीमा उत्पाद वर्तमान में एयरटेल पेमेंट्स बैंक के बचत बैंक खाता ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा जो COVID-19 या इसके लक्षणों से पीड़ित नहीं हैं। इस पॉलिसी बिना किसी प्री-मेडिकल चेक-अप के खरीदी जा सकती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ: अनुब्रत विश्वास.
  • भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ: संजीव श्रीनिवासन.

छत्तीसगढ़ पुलिस ने होम क्वारंटाइन्ड लोगों के लिए ‘रक्षा सर्व’ ऐप की विकसित

about - Part 2785_5.1
छत्तीसगढ़ पुलिस ने गूगल मैप के माध्यम से क्वारंटाइन्ड लोगों को ट्रैक करने के लिए नोएडा स्थित स्टार्टअप मोबकोडर की सहायता से ‘रक्षा सर्व’ (Rakhsa Sarv) ऐप विकसित की है। कोरोना की संख्या में लगातार होती बढ़ोतरी के कारण घर पर क्वारंटाइन्ड किए गए हर व्यक्ति पर नियमित निगरानी रख पाना बेहद मुश्किल है, इसी उद्देश्य के साथ ऐप को लॉन्च किया गया है ताकि पुलिस निगरानी में सक्षम हो सके।
इस ऐप पर घर पर क्वारंटाइन्ड किए गए सभी व्यक्तियों का देता डाला जा रहा है। इसमें क्वारंटाइन व्यक्ति को हर घंटे में ऐप पर अपनी एक सेल्फी अपलोड करनी होगी जिससे उसका स्थान निश्चित किया जा सकेगा। पुलिस की टीमों ने होम क्वारंटाइन्ड के तहत रखे गए लोगों के फोन में एप्लिकेशन इंस्टॉल करना शुरू कर दिया है और अब तक ऐसे लोगों में से 50 प्रतिशत से अधिक को कवर किया जा चुका है।
इसी प्रकार पंजाब के मोहाली में पुलिस द्वारा भी ‘COVID Control’ नामक मोबाइल ऐप विकसित किया गया है ताकि प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन करने के लिए होम क्वारंटाइन्ड लोगों पर नज़र रखी जा सके।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • छत्तीसगढ़ के सीएम: भूपेश बघेल.
  • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल: अनुसुइया उइके.

अमेरिका में टाइगर “नाडिया” के कोरोनो पॉजिटिव आने के बाद जानवरों का पहला मामला आया सामने

about - Part 2785_7.1
न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स चिड़ियाघर में 4 वर्षीय मादा मलायन टाइगर “नाडिया” को कोरोनावायरस रोग (COVID-19) टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमण की पुष्टि अमेरिका के आयोवा में स्थित राष्ट्रीय पशु चिकित्सा सेवा प्रयोगशाला द्वारा की गई थी।
नाडिया सहित छह अन्य मलायन टाइगरों में कोरोना के लक्षण देखे जाने के बाद टेस्ट के बारे में विचार किया गया था। पिछले महीने इस चिड़ियाघर का एक कर्मचारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद 3 बाघों में सूखी खांसी होने के लक्षण दिखाना शुरू गए थे। यह पहला मौका है जब दुनिया भर में कहीं भी किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद कोई जानवर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

लोकप्रिय मलयालम नाटक कलाकार कलिंग सासी का निधन

about - Part 2785_9.1
लोकप्रिय मलयालम फिल्म और थिएटर अभिनेता कलिंग सासी का निधन। उनका मूल नाम वी चंद्रकुमार था। उन्होंने फिल्म उद्योग में अपने करियर की शुरुआत 1988 में की थी। उन्होंने 500 से अधिक नाटकों और 100 फिल्मों में काम किया था।
उनकी कुछ जानी-मानी फिल्मों में पलेरी मणिक्यम सहित ओरु पत्थिरकोलापथकथिन्टे कथा, प्रंचियतेन एंड द सेंट, इंडियन रुपी, एडमीन्टे माकन अबू, आमीन (Paleri Manikyam, Oru Pathirakolapathakathinte Katha, Pranchiyettan & the Saint, Indian Rupee, Adaminte Makan Abu, Amen) आदि शामिल हैं। वह लगभग 25 वर्षों तक थिएटर से जुड़े रहे थे।

MHRD ने COVID-19 से निपटने के लिए चैलेंज “समाधान” का किया शुभारंभ

about - Part 2785_11.1
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) के इनोवेशन सेल एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् ने COVID-19 से निपटने के लिए एक मेगा ऑनलाइन चैलेंज “समाधान” की शुरुआत की। “समाधान” चैलेंज के अंतर्गत छात्र-छात्राओं और फैकल्टी के लोगों को नए प्रयोग एवं नई खोज के लिए प्रेरित करना और उनको उस प्रयोग या खोज का परिक्षण करने के लिए एक मजबूत बेस उपलब्ध करवाना है
इस चैलेंज में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं ऐसे उपायों की खोज और विकसित करेंगे ताकि सरकारी एजेंसियों, स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों एवं अन्य सेवाओं को कोरोनोवायरस महामारी और ऐसी अन्य आपदाओं के त्वरित समाधान उपलब्ध करवाया जा सके। इसके अलावा “समाधान” चैलेंज के द्वारा नागरिकों को जागरूक बनाने का, किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित करने का, किसी भी संकट को रोकने का और लोगों को आजीविका दिलवाने में सहायता करने का काम भी किया जायेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • AICTE के अध्यक्ष: अनिल सहस्रबुद्धे.
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.

नासा ने 2024 तक चाँद पर मानवीय बेस कैंप स्थापित करने की योजना का किया ऐलान

about - Part 2785_13.1
नासा ने साल 2024 तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहला मानव शिविर आर्टेमिस स्थापित करने की योजना का ऐलान किया है। नासा वर्तमान में आर्टेमिस कार्यक्रम पर काम कर रहा है जिसका उद्देश्य 2024 तक चंद्रमा पर मनुष्यों को उतारना है। इस संबंध में नासा ने 2 अप्रैल को राष्ट्रीय अंतरिक्ष परिषद को 13 पृष्ठ की एक रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के अनुसार, बेस कैंप अंतरिक्ष में अमेरिका के निरंतर प्रयासों के नेतृत्व को प्रदर्शित करेगा और अंततः उन्हें मंगल ग्रह पर मानवता के पहले मिशन को तैयार करने में मदद करेगा।
नासा की नासा प्लान फॉर सस्टेनेबल लूनर एक्सप्लोरेशन एंड डेवलपमेंट शीर्षक रिपोर्ट में इस बात की विस्तृत जानकारी दी गई है कि अंतरिक्ष एजेंसी कैसे 2024 मून लैंडिंग मिशन को पूरा करेगी। शुरुआती योजना चंद्रमा और ब्रह्मांड के बारे में अधिक जानने के लिए वहां पर एक से दो महीने तक रहने की है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन.
  • नासा का मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.
  • .

फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप कोविड -19 के कारण किया गया स्थगित

about - Part 2785_15.1
फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने कोरोनोवायरस महामारी के कारण फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप टूर्नामेंट को स्थगित करने की घोषणा की है। हाल ही में कोरोनावायरस महामारी के चलते यूरो 2020 और कोपा अमेरिका जैसे मेगा टूर्नामेंटों सहित दुनिया भर के अन्य सभी प्रमुख खेल कार्यक्रमो पर रोक लगा दी है, इसी कारण अभी कुछ पहले टोक्यो ओलंपिक को भी टालने की भी घोषणा की गई थी।
फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2 से 21 नवंबर के बीच भारत में खेला जाना था। अंडर -17 महिला विश्व कप पांच शहरों नवी मुंबई, गुवाहाटी, अहमदाबाद, कोलकाता और भुवनेश्वर में आयजित जाना था।

इसके अलावा कार्य समूह ने फीफा अंडर -20 महिला विश्व कप को भी स्थगित करने का फैसला लिया है, जिसे अगस्त और सितंबर के बीच पनामा और कोस्टा रिका में आयोजित किया जाना था। हाल ही फीफा परिषद द्वारा कोविड-19 महामारी के परिणामों से निपटने के लिए कार्य समूह का गठन किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फीफा के अध्यक्ष: गियान्नी इन्फेंटिनो; स्थापित: 21 मई 1904
  • मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड.

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने 75 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाए के लिए JICA के साथ की साझेदारी

about - Part 2785_17.1
पंजाब नेशनल बैंक हाउसिंग फाइनेंस ने 75 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाने के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा सिटीबैंक किफायती आवास खंड में मोर्गेज ऋणों को फाइनेंस करने के लिए 25 मिलियन डॉलर की राशि भी को-फाइनेंस करेगा। इस साझेदारी साथ के जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) की भारत के हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में पहली फंडिंग भी होगी।

इस साझेदारी का उद्देश्य एशिया में त्वरित वित्तीय समावेशन की सुविधा के आधार पर भारत के कम आय वाले परिवारों को किफायती आवास के लिए ऋण सुविधा प्रदान करना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक: संजय गुप्ता.

बिटानिया ने जरुरी वस्तुओं की डिलीवरी के लिए Dunzo के साथ मिलाया हाथ

about - Part 2785_19.1
पैकेज्ड फूड कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने अपने उपभोक्ताओं को उत्पाद पहुँचाने के लिए ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म Dunzo के साथ साझेदारी की है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने ब्रिटानिया एसेंशियल स्टोर भी लॉन्च किया है जो Dunzo ऐप पर उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज द्वारा उत्पादित जरुरी उत्पादों की श्रृंखला ब्रिटानिया के वितरण केंद्रों पर उपलब्ध होगी। लोगों द्वारा इन जरुरी उत्पादों को वितरण केंद्रों से Dunzo द्वारा प्राप्त किया जाएगा ताकि उत्पादों की उपलब्धता के साथ-साथ सामानों की उचित हैंडलिंग सुनिश्चित की जा सके। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने रोजमर्रा उत्पादों के निर्बाध वितरण को सक्षम बनाने के लिए डंज़ो के अभिनव और सबसे उन्नत प्रौद्योगिकी मंच का लाभ उठाने के लिए साझेदारी का निर्णय लिया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष: नुस्ली एन वाडिया
  • ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक: वरुण बेरी.

सुप्रीम कोर्ट ने TDSAT के अध्यक्ष के कार्यकाल में 3 महीने का किया विस्तार

about - Part 2785_21.1
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दूरसंचार विवाद समाधान एवं अपील अधिकरण (Telecom Disputes Settlement and Appellate Tribunal) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति शिवा कीर्ति सिंह का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। जस्टिस दीपक गुप्ता और संजय किशन कौल सहित चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) एसए बोबडे की बेंच ने जस्टिस शिवा कीर्ति सिंह के कार्यकाल को तीन महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया। साथ SC बेंच ने अपने फैसले में, TDSAT सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश भी दिया है।

अप्रैल 2017 में दूरसंचार विवाद समाधान एवं अपील अधिकरण (टीडीसैट) के अध्यक्ष का पद संभालने वाले जस्टिस शिवा कीर्ति सिंह का कार्यालय 20 अप्रैल 2020 को समाप्त होने वाला था।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me