पेटा इंडिया ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ से किया सम्मानित

about - Part 2787_3.1
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पशु अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था PETA India द्वारा ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें नोवेल कोरोनवायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान ओडिशा में सामुदायिक पशुओं को खाना खिलाने के लिए राशि आवंटित करने के लिए पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) द्वारा सम्मानित किया गया है।
लॉकडाउन से न केवल लोग बल्कि जानवरों भी बड़े स्तर पर प्रभावित हुए है। मुख्यमंत्री ने पशुओं की भुखमरी समस्या को देखते हुए राज्य के पशुओं का भरण-पोषण करने के लिए राहत कोष से 54 लाख रुपये मंजूर किए। जानवरों को खाना-खिलाने के लिए की गई पहल ओडिशा के पांच नगर निगमों और सभी 48 नगरपालिकाओं में आयोजित की जा रही है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पेटा की स्थापना: 22 मार्च, 1980
  • मुख्यालय: नॉरफ़ॉक, वर्जीनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका.

माधबी पुरी बुच को सेबी में पूर्णकालिक सदस्य के रूप में 6 महीने का मिला विस्तार

about - Part 2787_5.1
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) में पूर्णकालिक सदस्य (Whole Time Member) के रूप में शामिल माधबी पुरी बुच के कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। माधबी पुरी बुच सेबी की पूर्णकालिक सदस्य बनने वाली पहली महिला और सेबी में बोर्ड सदस्य के रूप में शामिल होने वाली निजी क्षेत्र की पहली महिला हैं।
माधबी पुरी बुच को साल 2017 में तीन साल के कार्यकाल लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड में पूर्णकालिक सदस्य (Whole Time Member) के रूप में नियुक्त किया गया था, जबकि सेबी के अन्य डब्ल्यूटीएम सदस्यों को पांच साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सेबी के अध्यक्ष: अजय त्यागी; मुख्यालय: मुंबई.

तेलंगाना में लोगों को सैनिटाइज करने के लिए लगाई गई ‘V Safe Tunnel’

about - Part 2787_7.1
तेलंगाना में लोगों को सैनिटाइज करने के लिए ‘V Safe Tunnel’ स्थापित की गई है। इस सैनिटाइजिंग टनल को राज्य के पुलिस महानिदेशक कार्यालय में स्थापित किया गया है। ये कीटाणुनाशक विशिष्ट V सेफ टनल ’ 20 सेकंड के अन्दर लोगों को किसी भी संभावित बैक्टीरिया और अन्य रोगाणु रहित कर देती है।
‘V वी सेफ टनल’ का उद्देश्य राज्य में कोरोनावायरस को स्थानीय स्तर पर कम से कम करने के लिए सुरंग से गुजरने वाले लोगों को 20 सेकंड में अधिकतम सुरक्षा प्रदान करना है। इसमें स्प्रे के रूप में पानी में घुलनशील बहुलक और आयोडीन का संयोजन शामिल है और जिसे SARS और Ebola. जैसे वायरस के खिलाफ प्रभावी माना जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के चंद्रशेखर राव; राज्यपाल: तमिलिसाई सौन्दर्यराजन.

IAF ने की ‘ऑपरेशन संजीवनी’ की शुरूआत

about - Part 2787_9.1
 
भारतीय वायु सेना (IAF) ने ‘ऑपरेशन संजीवनी’ की शुरूआत की है और COVID 19 के खिलाफ लड़ाई में सहायता के रूप में परिवहन विमान (transport aircraft) C-130J के माध्यम से मालदीव को 6.2 टन आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति प्रदान की है।
Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020
भारत ने मालदीव को 6.2 टन आवश्यक दवाओं की आपूर्ति की है, जो कि विभिन्न शहरों से खरीदे गए और भारतीय वायु सेना के एक हरक्यूलिस विमान द्वारा वितरित की गई लड़ाई में सहायता के रूप में हैं। भारत ने लॉकडाउन के मद्देनजर लॉजिस्टिक चुनौतियों के बावजूद आवश्यक खाद्यान्न और खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की है। पड़ोसी देश ज्यादातर ऐसी आपूर्ति के लिए भारत से आयात पर निर्भर है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • एयर चीफ मार्शल: राकेश कुमार सिंह भदौरिया
  • भारतीय वायु सेना की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932
  • भारतीय वायुसेना मुख्यालय: नई दिल्ली

COVID-19 से संबंधित प्रतिक्रिया गतिविधियों के समन्वय के लिए सशक्त समूह का गठन

about - Part 2787_11.1
भारत सरकार ने निजी क्षेत्र, गैर-सरकारी संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ COVID-19 से संबंधित प्रतिक्रिया गतिविधियों के समन्वय के लिए एक सशक्त समूह का गठन किया है।
यह समूह जो COVID-19 से संबंधित प्रतिक्रिया गतिविधियों के लिए निजी क्षेत्र, गैर-सरकारी संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ का समन्वय करेगा, उसकी अध्यक्षता NITI आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमिताभ कांत करेंगे। समूह समस्याओं की पहचान, प्रभावी समाधान और हितधारकों के तीन समूहों के साथ योजनाओं के निर्माण से संबंधित मुद्दों को संबोधित करेगा।

IIT-रूडकी ने तैयार किया कम कीमत वाला ‘प्राण-वायु’ पोर्टेबल वेंटिलेटर

about - Part 2787_13.1



IIT-रूडकी ने AIIMS-ऋषिकेश के सहयोग से ‘प्राण-वायु’ नामक एक कम लागत वाला पोर्टेबल वेंटिलेटर विकसित किया है, जिसे केवल 25,000 रु. में तैयार किया जा सकता है। वेंटिलेटर, सांस में दिक्कत में  वाइड डिग्री के लिए उपयोगी होगा और यह सभी आयु वर्ग के रोगियों, विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए प्रयोग किया जा सकत है। यह बंद लूप वेंटिलेटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और कोरोनावायरस (COVID-19) रोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उपयोगी साबित हो सकता है।

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

 ‘Prana-Vayu’ वेंटीलेटर कैसे काम करता है?

वेंटिलेटर मरीज को आवश्यक मात्रा में वायु पहुंचाने के लिए प्राइम मूवर के नियंत्रित ऑपरेशन पर आधारित है। इसकी स्वचालित प्रक्रिया सांस लेने और छोड़ने के अनुसार दबाव और प्रवाह दर को नियंत्रित करती है। वेंटिलेटर में एक व्यवस्था भी है, जो प्रति मिनट ज्वार की मात्रा (tidal volume ) और सांस को नियंत्रित कर सकती है।

आईआईटी-रुड़की की टिंकरिंग लेबोरेटरी में शोध की शुरुआत आईआईटी रुड़की की एक टीम में प्रो. अक्षय द्विवेदी और प्रो. अरुप कुमार दास ने की, जिन्हें एम्स, ऋषिकेश से देवेंद्र त्रिपाठी का ऑनलाइन सहयोग मिला।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • आईआईटी-रुड़की के निदेशक: अजीत के चतुर्वेदी।
  • आईआईटी-रुड़की का मुख्यालय: रुड़की, उत्तराखंड।

दिवंगत कोबे ब्रायंट बनेंगे नाइस्मिथ मेमोरियल बास्केटबॉल हॉल ऑफ फ़ेम के सदस्य

about - Part 2787_15.1
 दिवंगत कोबे ब्रायंट को नाइस्मिथ मेमोरियल बास्केटबॉल हॉल ऑफ फ़ेम के सदस्य के रूप में चुना गया है। उन्हें उनकी पात्रता ( eligibility) के पहले वर्ष में हॉल ऑफ फेम के सदस्य के रूप में चुना गया है।
कोबे ब्रायंट, 18-बार  NBA ऑल स्टार, अब 9-सदस्यीय वर्ग का हिस्सा बन गये हैं, जिसमें कई ऑल-स्टार टिम डंकन और केविन गार्नेट भी शामिल हैं। कोबे ब्रायंट, अन्य 8 सदस्यों के साथ अगस्त 2020 के महीने में मैसाचुसेट्स के स्प्रिंगफील्ड में नाइस्मिथ मेमोरियल हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे।
नाइस्मिथ मेमोरियल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल होने वाले 9 सदस्यों की सूची इस प्रकार है:
कोबे ब्रायंट, टिम डंकन, केविन गार्नेट, तामिका कैचिंग्स, एडी सुटन, रूडी टॉमजानोविच, किम मुल्की, बारबरा स्टीवंस और पैट्रिक बाउमन।

इंटरनेशनल डे ऑफ स्पोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस: 6 अप्रैल

about - Part 2787_17.1
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 6 अप्रैल को खेल में प्रगति और शांति बनाए रखने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस अर्थात इंटरनेशनल डे ऑफ स्पोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस के रूप में मनाया जाता है। स्पोर्ट ने हमेशा से समाजों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, चाहे वो फिर प्रतिस्पर्धी खेल, शारीरिक गतिविधि या खेल के रूप में हो। साथ खेल संयुक्त राष्ट्र (यूएन) प्रणाली के लिए एक स्वाभाविक साझेदारी का भी प्रतीक है।
संयुक्त राष्ट्र इंटरनेशनल डे ऑफ स्पोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस 2020 को मनाने के साथ ही दुनिया भर के लोगों से अनुरोध करता है कि वे शारीरिक और सामाजिक रूप से इस अवधि के दौरान स्वस्थ रहें, और एकजुटता दिखाए क्योंकि एकजुटता से हम कुछ भी हासिल कर सकते है। संयुक्त राष्ट्र वर्ष 2020 में, COVID-19 महामारी से संबंधित वैश्विक घटनाक्रमों का जवाब देने के लिए खेल और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के स्वास्थ्य लाभ, विशेष रूप से वर्तमान समय में अनिश्चितता और सामाजिक दूरी बनाए रखने पर जोर दे रहा है।
संयुक्त राष्ट्र ने 2020 के अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, लोगों से #BeActive और स्वस्थ रहकर # COVID19 को हराने की अपील की है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.

आईएएस एसोसिएशन ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए ‘caruna’ पहल की कि शुरूआत

about - Part 2787_19.1
सिविल सेवा अधिकारियों के एसोसिएशन ने कोरोनावायरस से लड़ने में सरकार के प्रयासों में सहयोग करने और और इन्हें पूरा करने के लिए ‘Caruna’ नामक एक पहल शुरू की है। ‘Caruna’ का पूरा नाम Civil Services Associations Reach to Support in Natural Disasters है।

इस पहल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) और अन्य राज्य सेवाओं में लगे अधिकारी शामिल हैं। यह प्लेटफार्म को IAS एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव चोपड़ा द्वारा लॉन्च किया गया।

CARUNA पहल का उद्देश्य:

इन अधिकारियों को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा COVID-19 प्रकोप से जुड़े सभी मुद्दों से निपटने के लिए बनाए गए 11 अधिकार प्राप्त समूहों की टीमों में रखा गया है। ये टीमें चिकित्सा आपातकालीन प्रबंधन योजना, अस्पतालों की उपलब्धता, अलगाव और संगरोध सुविधाएं, रोग निगरानी और परीक्षण और महत्वपूर्ण देखभाल प्रशिक्षण जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में सरकार की सहायता करेंगी।
ये टीमें जरुरी चिकित्सा उपकरणों जैसे मास्क, दस्ताने और वेंटिलेटर, मानव संसाधन बढ़ाने, भोजन और दवा जैसे आवश्यक वस्तुओं के लिए आपूर्ति श्रृंखला और रसद की सुविधा की उपलब्धता में सहायता करने सहित आर्थिक और कल्याणकारी उपायों, सूचना के प्रसार, जन जागरूकता, प्रौद्योगिकी और लॉकडाउन से संबंधित डेटा प्रबंधन पर भी सहयोग काम करेंगी।

तीन बार ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले बिल विदर का निधन

about - Part 2787_21.1
अमेरिकी गीतकार, गायक, गिटारवादक और 3 बार के ग्रैमी पुरस्कार के विजेता बिल विदर का निधन। उनका जन्म 4 जुलाई, 1938 को अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया के स्लैब फोर्क के कोयला-खनन शहर में हुआ था। उन्होंने 9 एल्बमों बनाए थे, जिसमे उनका पहला एल्बम जस्ट एज़ आई एम (1971) और आखिरी एल्बम वॉचिंग यू वॉचिंग मी (1985) शामिल है’।
उन्हें साल 2006 में अमेरिकन सोसाइटी ऑफ़ कम्पोज़र्स, ऑथर्स एंड पब्लिशर्स (ASCAP) रिदम एंड सोल हेरिटेज अवार्ड से सम्मानित किया गया और साल 2007 में- वेस्ट वर्जीनिया म्यूजिक हॉल ऑफ़ फ़ेम जबकि 2015 में – रॉक एंड रोल हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल किया गया। उन्होंने संगीत में कैरियर शुरू करने से पहले एक विमान मैकेनिक के रूप में नौसेना में भी काम किया था।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me