Home   »   विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर...

विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर शुरू किया गया #MyBookMyFriend अभियान

विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर शुरू किया गया #MyBookMyFriend अभियान_3.1
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने “#MyBookMyFriend” नामक एक नया अभियान शुरू किया है। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर “#MyBookMyFriend” अभियान शुरू किया गया है।  मंत्री ने पुस्तकों के महत्व के बारे में बताते हुए, सभी छात्रों से लॉकडाउन के दौरान पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अलावा अपनी मनपसंद किताबें पढ़ने का भी आग्रह किया है। इसके अलावा उन्होंने छात्रों से सोशल मीडिया पर #MyBookMyFriend के जरिए उस पुस्तक को साझा करने की भी अपील की जिसे वे इस समय पढ़ रहे हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.

prime_image