राजीव टोपनो होंगे विश्व बैंक के ईडी के नए वरिष्ठ सलाहकार

about - Part 2727_3.1
वरिष्ठ राजनयिक राजीव टोपनो को वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) का वरिष्ठ सलाहकार (Senior Advisor) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में 2014 से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में कार्यत थे। वह 1996 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें तीन साल की अवधि के लिए विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक (ईडी) के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा ब्रजेन्द्र नवनीत को विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organisation), जिनेवा, स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए की गई है। उन्होंने जुलाई 2014 से सितंबर 2019 तक संयुक्त सचिव के रूप में पीएमओ में कार्य किया था। वह 1999 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व बैंक के अध्यक्ष: डेविड मलपास.

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल ने लॉन्च की सैलरी ट्रैकर मोबाइल ऐप “MeraVetan”

about - Part 2727_5.1
जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने सरकारी कर्मचारियों के लिए सैलरी ट्रैकर मोबाइल ऐप MeraVetan (संस्करण -1) लॉन्च की है। लॉन्च की गई इस नई एप्लिकेशन का उद्देश्य कर्मचारियों को वेतन संबंधी जानकारी प्रदान करना है।
MeraVetan ऐप (V-1) के लॉन्च होने से दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात कर्मचारी, जिनकी डीडीओ तक पहुंच नहीं है, वे आसानी से अपने वेतन और अन्य विवरणों से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। यह एप्लिकेशन एंड्रॉइड प्लेटफ़ॉर्म पर JK भुगतान प्रणाली (JKPaySys) एप्लिकेशन के कम्प्यूटरीकरण को एंड टू एंड तक पहुँचाने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) – J & K स्टेट सेंटर द्वारा विकसित की गई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • NIC के उप महानिदेशक: अभय कुमार (राज्य सूचना अधिकारी).
  • NIC स्थापित: 1988.
  • NIC मुख्यालय: जम्मू, जम्मू और कश्मीर.

    ब्रिटेन ने की वर्चुअल ग्लोबल वैक्सीन समिट 2020 की मेजबानी

    about - Part 2727_7.1
    हाल ही में आयोजित की गई वर्चुअल ग्लोबल वैक्सीन समिट 2020 की मेजबानी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा की गई। इस समिट में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस वर्चुअल ग्लोबल वैक्सीन समिट 2020 में बिजनेस लीडर्स, सिविल सोसाइटी, सरकार के मंत्रियों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, राष्ट्राध्यक्षों और देश के नेताओं सहित 50 से अधिक देशों ने भाग लिया।
    इस वर्चुअल समिट के दौरान, भारत ने अंतर्राष्ट्रीय टीकाकरण सहयोग के लिए 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • गवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वैक्सीन एलायंस: डॉ सेठ बर्कले.

    छत्तीसगढ़ पुलिस ने डिप्रेशन से ग्रस्त कर्मियों के लिए शुरू किया “स्पंदन” अभियान

    about - Part 2727_9.1
    छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने कार्मिकों के मानसिक तनाव और डिप्रेशन की जांच करने और उनके लिए परामर्श सत्र, संगीत और योग थेरेपी की व्यवस्था करने के लिए एक विशेष अभियान “स्पंदन” शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य पुलिस बल को डिप्रेशन और तनाव से बचाने के लिए जरुरी कदम उठाना है।
    यह कदम राज्य में पुलिस कर्मियों द्वारा पिछले दो वर्षों आत्महत्या के 50 से अधिक मामलों और अपने सहयोगियों पर हमला करने वाले पुलिसकर्मियों की कई घटनाओं के सामने आने के बाद उठाया गया है। अभियान ‘स्पंदन’ के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने साथियों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जानने के लिए कर्मियों के साथ बातचीत करने के लिए पुलिस लाइन, पुलिस स्टेशन और सशस्त्र बल की कंपनियों का दौरा करेंगे।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री: भूपेश बघेल; राज्यपाल: अनुसुइया उइके.

    केंद्र सरकार ने “The Urban Learning Internship Program (TULIP)” किया लॉन्च

    about - Part 2727_11.1
    भारत सरकार द्वारा “The Urban Learning Internship Program (TULIP)” लॉन्च किया गया है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), मानव संसाधन विकास मंत्रालय और आवास और शहरी विकास मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है। TULIP कार्यक्रम का लक्ष्य देश भर के सभी शहरी स्थानीय निकायों (Urban Local Bodies) और स्मार्ट शहरों में नए स्नातकों को प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना है। यह कार्यक्रम भारत के छात्रों को व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करेगा और इस तरह ये शहरी स्थानीय निकायों और स्मार्ट शहरों के कामकाज में नए विचारों और नवीन सोच को विकसित करने में भी मददगार साबित होगा।
    TULIP कार्यक्रम के माध्यम से आधुनिक तकनीकों और नवीन तरीकों की मदद से शहरी स्थानीय निकायों में सुधार के लिए समाचार विचारों को उत्पन्न करने के लिए भारत के युवाओं को एक अवसर प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार, TULIP भारत के स्नातकों के बाज़ार मूल्‍य को बढ़ाने में मदद करेगा और शहरी नियोजन, परिवहन इंजीनियरिंग, पर्यावरण, नगरपालिका वित्त आदि जैसे विविध क्षेत्रों में एक संभावित प्रतिभा पूल बनाने में मदद करेगा ।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री: हरदीप सिंह पुरी.
    • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.
    • अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के अध्यक्ष: अनिल डी. सहस्रबुद्धे.

      प्रख्यात गीतकार अनवर सागर का निधन

      about - Part 2727_13.1
      दिग्गज गीतकार और इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड (IPRS) के सदस्य, अनवर सागर का निधन। वे 1992 की अक्षय कुमार-अभिनय वाली खिलाड़ी फिल्म के हिट ट्रैक वादा रहा सनम के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध थे।

      इसके अलावा उन्होंने याराना, सलामी, आ गले लग जा और विजयपथ जैसी फिल्मों के भी गीत लिखे हैं। अनवर सागर ने नदीम-श्रवण, राजेश रोशन, जतिन-ललित और अनु मलिक जैसे संगीत निर्देशकों के साथ भी काम किया है।

      इंडसइंड बैंक ने शुरू की मोबाइल पर चालू खाता खोलने की सुविधा

      about - Part 2727_15.1
      हाल ही में इंडसइंड बैंक ने मोबाइल एप्लिकेशन आधारित एक नई सुविधा शुरू की है जहां ग्राहक कुछ ही घंटों में पेपरलेस तरीके से चालू बैंक खाता खोलने में सक्षम होंगे। मोबाइल एप्लिकेशन आधारित इस सुविधा की शुरुआत करने वाला इंडसइंड बैंक भारत का पहला बैंक है।
      ये ऐप कई एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (एपीआई) का इस्तेमाल करता है जो वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए), नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल), आयात निर्यात कोड (IEC) और आधार जैसे अधिकृत सरकारी प्लेटफार्मों से केवाईसी दस्तावेजों के सुरक्षित सत्यापन को सक्षम बनाता है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ: सुमंत कथपालिया.
      • इंडसइंड बैंक के अध्यक्ष: अरुण तिवारी.
      • इंडसइंड बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
      • इंडसइंड बैंक की टैगलाइन: वी मेक यू यू फील रिचर.

          कृतिका पांडे ने एशिया रीजन के लिए जीता कॉमनवेल्थ शोर्ट स्टोरी प्राइज़

          about - Part 2727_17.1
          भारतीय लेखिका कृतिका पांडे को एशिया रीजन के लिए कॉमनवेल्थ शोर्ट स्टोरी प्राइज़ 2020 से सम्मानित किया गया है। उन्हें उनकी स्टोरी “The Great Indian Tee and Snakes” के लिए यह पुरस्कार दिया गया। यह कहानी एक हिंदू लड़की की एक मुस्लिम लड़के के प्यार में पड़ने की कहानी है, जिसमे बताया गया है कि कैसे ये दोनों युवा नफरत और पक्षपात के दौर में प्यार के विचार को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

          वर्ष 2020 में पाँचों रीजन के पुरस्कार विजेता:

          • अफ्रीका: नाइजीरियाई लेखक इनोसेंट चिज़ाराम इलो को When a Woman Renounces Motherhood के लिए
          • एशिया: भारतीय लेखिका कृतिका पांडे को The Great Indian Tee and Snakes के लिए
          • कनाडा और यूरोप: ब्रिटिश लेखक रेयाह मार्टिन Wherever Mister Jensen Went के लिए
          • कैरेबियन: जमैका के लेखक ब्रायन एस हीप को Mafootoo के लिए
          • पेसिफिक: ऑस्ट्रेलियाई लेखक एंड्रिया ई मैकलॉड को The Art of Waving के लिए

          कॉमनवेल्थ शोर्ट स्टोरी प्राइज़ के बारे में:


          कॉमनवेल्थ शोर्ट स्टोरी प्राइज़ साल 2012 से कॉमनवेल्थ से अप्रकाशित सर्वश्रेष्ठ शोर्ट स्टोरी के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार एशिया, पेसिफिक, अफ्रीका, कनाडा और यूरोप, और कैरेबियन के पांच रीजन के विजेताओं दिया जाता है। प्रत्येक विजेता को 2,500 पाउंड (लगभग 2.4 लाख रुपये) मिलते हैं और सभी विजेता को कुल £ 5,000 (लगभग 4.72 लाख रुपये) मिलते हैं।

          विश्व पर्यावरण दिवस: 5 जून

          about - Part 2727_19.1
          हर साल 5 जून को विश्व स्तर पर World Environment Day यानि विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण संक्षरण और लोगों को प्रकृति के महत्त्व के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण को संरक्षित करने और इसे बनाए रखने में व्यक्तियों, उद्यमों और समुदायों द्वारा “एक प्रबुद्ध विचार और जिम्मेदार आचरण के लिए आधार” को व्यापक बनाने का अवसर प्रदान करता है।
          विश्व पर्यावरण दिवस 2020 को Biodiversity यानि जैव विविधता की थीम पर मनाया जाएगा। यह विषय एक चिंता का प्रतीक है जो तत्काल और अस्तित्व दोनों से संबंधित है। विश्व पर्यावरण दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है और वर्ष 2020 में कोलंबिया विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करेगा , जबकि 2019 में, चीन इसका मेजबान देश था।
          विश्व पर्यावरण दिवस: इतिहास

          साल 1974 में पहली बार “Only one Earth” के नारे के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। वर्ष 1972 में मानव पर्यावरण पर सम्मेलन आयोजित किया गया था जो संयुक्त राष्ट्र में 5 से 16 जून तक चला था।



          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
          महत्वपूर्ण तथ्य-

          • केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री: हर्षवर्धन.

          सूचना मंत्रालय ने “One Year of Modi 2.0” ई-बुकलेट का किया विमोचन

          about - Part 2727_21.1
          सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) द्वारा ‘One Year of Modi 2.0 – Towards A Self-Reliant India’ नामक एक ई-बुकलेट जारी की गई है। ये ई-बुकलेट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालती है। यह सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ का प्रतीक है।
          पुस्तिका में दी गई मुख्य बाते:
          • धारा 370 उन्मूलन
          • अयोध्या राम मंदिर मुद्दे का निपटारा
          • ट्रिपल तालक का अपराधीकरण
          • बोडो समझौता
          • नागरिकता अधिनियम (CAA) में संशोधन
          • इस पुस्तक के COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए की गई कार्रवाइयों और आर्थिक गिरावट से कैसे निपटा जा रहा है, इस पर एक अलग से भाग दिया गया है।
          • अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम: अमेरिका में हाउडी मोदी कार्यक्रम, गुजरात में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम और ममल्लापुरम मोदी-शी जिनपिंग शिखर सम्मेलन.
          • इसके अलावा इसमें 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज पर भी प्रकाश डाला गया है, जो अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए घोषित किया, जो जीडीपी का लगभग 10% हिस्सा है और ई-बुक संस्करण में निरंतर विकास का भी उल्लेख किया गया है.

          Recent Posts

          द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
          Most Important Questions and Answer PDF
          QR Code
          Scan Me