अमित शाह ने कोलकाता में NSG के रीजनल हब परिसर का किया उद्घाटन

about | - Part 2698_3.1
गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (National Security Guard-NSG) के रीजनल हब परिसर का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य बहादुर एनएसजी जवानों को उपयुक्त सुविधाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही उन्होंने एनएसजी के लिए कोलकाता, मानेसर, चेन्नई और मुम्बई में 245 करोड़ रुपये मूल्य की विविध कल्याणकारी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इससे बल की क्षमताओं को बढ़ावा देने और जवानों के मनोबल बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
NSG रीजनल हब कैंपस को 162 करोड़ रु की लागत से तैयार किया जाएगा। यह नया परिसर एनएसजी का मॉडल रीजनल हब बनेगा, जो एनएसजी कमांडो की सूझबूझ को और पैना बनाने में मददगार साबित होगा। साथ ही ये एनएसजी के प्रथम रिस्पॉन्डर्स, राज्य के पुलिस बलों की क्षमता निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। ये हब पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की रक्षा के लिए ज़िम्मेदारी होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं.
  • ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम हैं.

सरकार ने दरवाजे तक डीजल पहुँचाने के लिए “‘Fuel Humsafar” ऐप की लॉन्च

about | - Part 2698_5.1
श्रम एवं रोजगार राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने नई दिल्ली में आवासीय सोसाइटियों, होटलों और अस्पतालों के दरवाजे तक डीजल पहुँचाने के लिए ‘Fuel Humsafar’ मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की।
इस ऐप का इस्तेमाल, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, हापुड़, कुंडली, मानेसर और बहादुरगढ़ सहित विभिन्न एनसीआर शहरों में आवासीय सोसायटी, होटल, अस्पताल, मॉल, निर्माण स्थल, उद्योग, बैंक्वेट और डीजल के अन्य थोक खरीदारों को ईंधन वितरण सेवाओं के लिए किया जाएगा। हमसफर में 4 किलोलीटर से लेकर 6 किलोलीटर तक के अलग-अलग क्षमता वाले 12 बॉलर टैंकर और 35 लोगों की अनुभवी टीम शामिल  हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री: धर्मेंद्र प्रधान.

उत्तराखंड के ऋषिकेश में आरंभ हुआ अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव

about | - Part 2698_7.1
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में ग्यारह देशों के योग शिक्षक और चिकित्सक हिस्सा ले रहे हैं। इस योग महोत्सव का आयोजन ऋषिकेश में हर साल 1 मार्च से 7 मार्च तक किया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर 21 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत.
  • उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.
     

    भारत ने आर्मेनिया के साथ 40 मिलियन USD के रक्षा सौदे पर किए हस्ताक्षर

    about | - Part 2698_9.1
    भारत ने यूरोप में आर्मीनिया को 4 स्वदेशी निर्मित राडार (हथियारों का पता लगाने में सक्षम) की आपूर्ति करने का रक्षा सौदा किया। यह सौदा 40 मिलियन अमरीकी डालर का है। सरकार ने यह कदम देश के रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देना के लिए उठाया है। यह सौदा रक्षा क्षेत्र के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
    इस सौदे के तहत, भारत आर्मीनिया को 4 SWATHI, हथियार का पता लगाने वाले राडार की आपूर्ति करेगा। इस रडार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया जाएगा, और जिसे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा निर्मित किया जाएगा। इससे पहले अर्मेनियाई ने रूस और पोलैंड की रडार प्रणालियों का भी ट्रायल किया था, लेकिन उन्होंने भारतीय प्रणाली पर ही भरोसा जताया और इसे  मंजूरी किया। भारत ने अर्मेनिया को उपकरण की आपूर्ति  करने के लिए निर्यात शुरू कर दिया है।
    SWATHI:-

    SWATHI, हथियार का पता लगाने में मदद करेगा। यह अपने 50 किलोमीटर की सीमा में दुश्मन के हथियारों, जैसे शेल्स, मोर्टार और रॉकेट का जल्दी, स्वचालित और सटीक स्थान की जानकारी प्रदान करता है। इन हथियार में 81 मिमी (या उच्च कैलिबर मोर्टार), 105 मिमी (या उच्च कैलिबर शेल्स) और 120 मिमी (या उच्च कैलिबर फ्री उड़ान वाले रॉकेट) शामिल हैं। इन हथियार को डीआरडीओ के इलेक्ट्रॉनिक्स और रडार विकास प्रतिष्ठान (LRDE) द्वारा विकसित किया जा रहा है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • आर्मीनिया की राजधानी: येरेवान .
    • आर्मेनिया की मुद्रा: अरमेनियाई दरम
    • .

    केंद्र ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र किया घोषित

    about | - Part 2698_11.1
    भारत सरकार ने मध्य प्रदेश में स्थित राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र (eco-sensitive zone – ESZ) घोषित किया है। गंगा डॉल्फ़िन का घर कहे जाने वाला और अत्यंत लुप्तप्राय घड़ियाल के लिए प्रसिद्ध इस अभयारण्य में घड़ियालों की कुल 75 प्रतिशत आबादी पाई जाती है। साथ ही यहां प्रवासी पक्षियों औरताजा पानी में पायी जाने वाली गंगा डॉल्फिन की लगभग 180 प्रजातियों भी पाई जाती है।
    इको-सेंसिटिव जोन घोषित किए जाने के बाद अब यहां रिसॉर्ट्स, होटल या अन्य किसी आवासीय और औद्योगिक भवनों के निर्माण पर प्रतिबंध होगा। ये अभयारण्य विंध्य रेंज से शुरू होकर चंबल नदी और यमुना नदी तक फैला हुआ है। यह राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी कई किलोमीटर तक फैला हुआ है।



    इको-सेंसिटिव जोन क्या है?

    इको-सेंसिटिव जोन, पारिस्थितिकी रूप संवेदनशील या कमजोर संरक्षित क्षेत्र हैं जो “शॉक एब्जॉर्बर” के रूप में कार्य करते हैं। साथ ही ये राष्ट्रीय उद्यानों तथा वन्यजीव अभयारण्यों के आसपास दस किलोमीटर के अंदर आने वाले क्षेत्र हैं। ये पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं। राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों को इको-सेंसिटिव जोन घोषित करने का मुख्य उद्देश्य इनके आस-पास निर्माण और औधोगिक संबंधी गतिविधियों प्रतिबंधित करना है।

    ICAR ने पतंजलि बायो रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर

    about | - Part 2698_13.1
    नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने हरिद्वार स्थित पतंजलि जैव अनुसंधान संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के अंतर्गत राष्ट्रीय हित में देश के विभिन्न कृषि-पारिस्थितिकी तंत्र के लिए आवश्यक स्थायी कृषि विकास से संबंधित सहयोगी अनुसंधान कार्यक्रमों पर काम करने के लिए विशिष्ट कार्य योजनाएं विकसित की जाएंगी।
    ICAR और PBRI संयुक्त रूप से चिन्हित किए गए प्रशिक्षण और शिक्षा क्षेत्र में सहयोग करेंगे, जहां आईसीएआर के डीम्ड विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के स्नातकोत्तर छात्र पीबीआरआई के साथ विशेषज्ञता के लिए विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप कर सकते हैं। आईसीएआर, प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण, बीज उत्पादन को आईसीएआर द्वारा विकसित लोकप्रिय किस्मों को बढ़ाने और देश के कृषक समुदाय के बीच स्थानांतरित करने के लिए पीबीआरआई का सहयोग करेगा। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य अनुसंधान, क्षमता निर्माण, बीज उत्पादन, उद्यमशीलता और कौशल विकास में प्रोत्साहन को बढ़ावा देना है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ICAR के अध्यक्ष: नरेंद्र सिंह तोमर.
    • ICAR का मुख्यालय: नई दिल्ली.
    • ICAR की स्थापना: 16 जुलाई 1929.

      जम्मू शहर के ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदलकर हुआ ‘भारत माता चौक’

      about | - Part 2698_15.1
      जम्मू और कश्मीर के पुराने जम्मू शहर के ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदलकर ‘भारत माता चौक’ कर दिया गया। यह फैसला भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के नेतृत्व वाले जम्मू नगर निगम (जेएमसी) द्वारा जनरल हाउस में इस से संबंधित प्रस्ताव पारित करने के बाद किया गया।
      इस चौक पर हर साल यहां के लोगो द्वारा गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया जाता हैं। इसके अलावा शहर में पंजतीर्थी के पास शुरू होने वाले सर्कुलर रोड के चौक का नाम भी बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में अटल जी चौक कर दिया गया है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्मू.

      विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day): 3 मार्च

      about | - Part 2698_16.1

      विश्व स्तर पर हर साल 3 मार्च को पृथ्वी पर मौजूद वन्य जीवों और वनस्पतियों की सुंदरता और विविधता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। विश्व वन्यजीव दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में जागरूकता, सहयोग और समन्वय स्थापित करना है। साथ ही ये दिन वन्य जीवों और वनस्पतियों के संरक्षण से पृथ्वी पर रहने वाले लोगों को मिलने वाले लाभ के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी मनाया जाता हैं। इसके अलावा इस यह दिन हमें वन्यजीव के खिलाफ होने वाले अपराध और मानव द्वारा उत्पन्न विभिन्न व्यापक आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों के कारण प्रजातियों की घटती कमी के खिलाफ लड़ने की जरुरत की याद दिलाता है। वर्ष 2020 में इसे “biodiversity super year” (जैव विविधता सुपर वर्ष) के रूप में भी मनाया जा रहा है।
      इस साल के विश्व वन्यजीव दिवस का विषय: Sustaining all life on Earth (पृथ्वी पर सभी का जीवन बनाएं रखना है)


      विश्व वन्यजीव दिवस 2020 का विषय संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों 1, 12, 14 और 15 अर्थात शून्य गरीबी, संवहनीय उपभोग और उत्पादन, जलीय जीवों की सुरक्षा और थलीय जीवों की सुरक्षा को प्राप्त करने के साथ जुड़ा है। 

      चीन इस महीने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद बैठक की करेगा अध्यक्षता

      about | - Part 2698_18.1
      चीन मार्च 2020 में होने वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेगा। चीन ने सभी पक्षों के साथ एकजुटता और सहयोग को मजबूत करने का संकल्प के साथ अध्यक्षता ली है। साथ ही इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने में परिषद की जिम्मेदारी पूरी तरह सुनिश्चित करना भी है।
      संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थापना संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत की गई थी। परिषद की स्थापना भू-राजनीतिक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय शांति को बनाए रखने की प्राथमिक जिम्मेदारी के साथ की गई थी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद कुल 15 सदस्यों का संगठन है, जिनमें पांच स्थायी हैं जबकि 10 गैर-स्थायी सदस्य हैं, जिन्हें दो साल के लिए चुना जाता हैं। इस परिषद की अध्यक्षता हर महीने इसके 15 सदस्यों द्वारा बारी-बारी से की जाती है।

      अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा में ई-विधान प्रक्रिया हुई लागू

      about | - Part 2698_20.1
      अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए ई-विधान प्रक्रिया लागू की है, जिसमे अब सदन की प्रत्येक कार्यवाही बिना कागज के इस्‍तेमाल के की जाएगी। ई-विधान परियोजना के लागू होने के साथ ही अब विधायक, विधानसभा से संबंधित सभी जानकारी, व्यवसाय की सूची और सदन की कार्यवाही से संबंधित प्रश्न और अन्य दस्तावेज अपने लैपटॉप और टैबलेट या कंप्यूटरों के माध्यम देख एवं पढ़ सकते हैं। इस पहल की शुरुआत सदन की सारी कार्यवाही कार्यवाहियों को कागज रहित बनाने के लिए की गई है। 
      अरुणाचल प्रदेश विधान सभा भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश की एक विधायिका हैं। इस विधान सभा के कुल 60 सदस्य हैं, जो विधान सभा चुनावों के जरिए सीधे निर्वाचित होकर आते है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल: बी डी मिश्रा.
      • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: पेमा खांडू.

      Recent Posts

      about | - Part 2698_21.1