विश्व स्तर पर हर साल 3 मार्च को पृथ्वी पर मौजूद वन्य जीवों और वनस्पतियों की सुंदरता और विविधता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। विश्व वन्यजीव दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में जागरूकता, सहयोग और समन्वय स्थापित करना है। साथ ही ये दिन वन्य जीवों और वनस्पतियों के संरक्षण से पृथ्वी पर रहने वाले लोगों को मिलने वाले लाभ के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी मनाया जाता हैं। इसके अलावा इस यह दिन हमें वन्यजीव के खिलाफ होने वाले अपराध और मानव द्वारा उत्पन्न विभिन्न व्यापक आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों के कारण प्रजातियों की घटती कमी के खिलाफ लड़ने की जरुरत की याद दिलाता है। वर्ष 2020 में इसे “biodiversity super year” (जैव विविधता सुपर वर्ष) के रूप में भी मनाया जा रहा है।
इस साल के विश्व वन्यजीव दिवस का विषय: Sustaining all life on Earth (पृथ्वी पर सभी का जीवन बनाएं रखना है)
विश्व वन्यजीव दिवस 2020 का विषय संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों 1, 12, 14 और 15 अर्थात शून्य गरीबी, संवहनीय उपभोग और उत्पादन, जलीय जीवों की सुरक्षा और थलीय जीवों की सुरक्षा को प्राप्त करने के साथ जुड़ा है।



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


