हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में मनाया गया ‘फगली’ फेस्टिवल

about | - Part 2685_3.1
हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के यांगपा गांव में पारंपरिक ‘फगली’ उत्सव मनाया गया। ये महोत्सव “बुराई पर अच्छाई की जीत” के प्रतीक के तौर पर आयोजित किया जाता है। यह त्यौहार सर्दियों के जाने और वसंत मौसम के शुरु होने को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। इस महोत्सव में पुरुषों को अपने चेहरे पर मुखौटे लगाए पारंपरिक पोशाक पहने हुए नृत्य करते देखा जा सकता है, जबकि सैकड़ों स्थानीय लोग इस कार्यक्रम को देखने के लिए एकत्र होते है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जय राम ठाकुर.
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.
  • पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Pin Valley National Park) हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित एक खूबसूरत स्थान है.

    PhonePe ने UPI लेनदेन की सुविधा के लिए ICICI बैंक के साथ की साझेदारी

    about | - Part 2685_5.1
    PhonePe ने अपने ग्राहकों को UPI लेनदेन की सुविधा देने के लिए निजी क्षेत्र के बैंक ICICI बैंक के साथ साझेदारी की है। इससे पहले PhonePe ने यस बैंक के साथ ग्राहकों को ये सुविधा मुहैया कराने के लिए हाथ मिलाया था, लेकिन भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा यस बैंक पर अस्थाई बैन लगाने के कारण PhonePe की UPI लेनदेन सुविधा बाधित हो गई थी। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 5 मार्च को अस्थाई प्रतिबंध लगाने के बाद लगभग 24 घंटों के लिए इस लोकप्रिय भुगतान ऐप को आउटेज का सामना करना पड़ा था।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • फोनपे का मूल संगठन: फ्लिपकार्ट.
    • फोनपे की स्थापना: दिसंबर 2015.
    • फोनपे के सीईओ: समीर निगम.
    • मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक.

        जॉय बांग्ला होगा बांग्लादेश का नारा

        about | - Part 2685_7.1
        बांग्लादेश के उच्च न्यायालय ने ‘जॉय बांग्ला’ को बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा बनाए जाने का आदेश दिया है। साथ ही, कोर्ट ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया है कि वे सुनिश्चित करे कि शिक्षकों और छात्रों द्वारा असेंबली के बाद इस नारे का उच्चारण किया जाए। उच्च न्यायालय की दो-न्यायाधीश की पीठ ने इस सन्दर्भ में अधिकारियों से आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है ताकि संवैधानिक पदों पर बैठे सभी लोग और नेता राष्ट्रीय दिवस और अन्य उपयुक्त अवसरों पर अपने भाषणों के बाद जॉय बांग्ला का इस्तेमाल करें।
        ‘जॉय बांग्ला’ 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए स्वतंत्र संघर्ष युद्ध में बांग्लादेश का मुख्य नारा था। बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान ने भी अपने भाषणों में ‘जॉय बांग्ला’ का इस्तेमाल किया और विशेषकर 7 मार्च 1971 को दिए अपने ऐतिहासिक भाषण के दौरान जिसमे बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लक्ष्य की घोषणा की गई थी।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका.

        विश्व स्वास्थ्य संगठन ने COVID-19 को महामारी किया घोषित

        about | - Part 2685_9.1
        विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने दुनिया भर के करीब 100 से अधिक देशों में फैल चुके COVID-19, नोवेल कोरोनावायरस के कारण होने वाली बीमारी को आधिकारिक रूप से महामारी घोषित कर दिया है।
        WHO के अनुसार, चीन में उत्पन्न हुए इस वायरस से दुनिया भर में 113,000 से अधिक लोग संक्रमित है और लगभग 4,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र द्वारा ऐसे रोग को महामारी के रूप में परिभाषित किया गया हैं, जिसमे किसी बीमारी के मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि होती है, और जो  तेजी से “कई देशों या महाद्वीपों में फैल रही है, एवं जो बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करती है।”

        क्या होती है महामारी?
        विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, किसी बीमारी को महामारी तब घोषित किया जाता है, जब इस नई बीमारी से दुनिया भर में लोग प्रभावित हो और इससे निपटने के लिए कोई सुविधा उपलब्ध न हो। साथ ही जब कई देशों में स्थानीय स्तर पर आपस में लोगों के बीच बीमारी लगातार फैलने लगती है तब ही उसको महामारी घोषित किया जाता है। महामारी घोषित करने से किसी बीमारी की विशेषताओं में बदलाव से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि इसके भौगोलिक प्रसार पर चिंताओं के साथ जुड़ा हुआ है।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.

        ले. जनरल केजेएस ढिल्लों ने DIA के डीजी और DCIDS के उप प्रमुख का संभाला कार्यभार

        about | - Part 2685_11.1
        लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों को डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (डीआईए) का नया महानिदेशक एवं इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (इंटेलिजेंस) का डिप्टी चीफ बनाया गया है। DIA और DCIDS ऐसे विभाग है जो हाल ही में बनाए गए सैन्य मामलों के विभाग चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के अंतर्गत आते है।
        DIA और DCIDS पर तीनों सशस्त्र बलों के तकनीकी और मानवीय खुफिया तंत्र का जिम्मा होता हैं। DIA का गठन1999 में हुई कारगिल घुसपैठ के बाद 2002 में मंत्रियों के एक समूह की सिफारिशों पर किया गया था। डीआईए सभी रक्षा-संबंधी खुफिया विभागों के लिए एक नोडल एजेंसी है, जो देश को सुरक्षित रखने के लिए उपग्रहों के साथ-साथ तकनीकी रूप से सूचना एकत्र करती है। 

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे.
        • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ: बिपिन रावत.
        • भारतीय सेना का आदर्श वाक्य: “Service Before Self”
        • भारतीय सेना का मुख्यालय: नई दिल्ली.

        आंध्र सरकार ने निकाय चुनावों पर निगरानी रखने के लिए लॉन्च की “NIGHA” ऐप

        about | - Part 2685_13.1
        आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में धन और शराब के इस्तेमाल पर रोक लगाकर ‘स्वच्छ और स्वस्थ’ चुनाव कराने के लिए ‘NIGHA‘ ऐप लॉन्च की है।

        पंचायत राज विभाग ने चुनावी में होने दुर्भावनाओं पर नकेल कसने के लिए आम नागरिकों की शिकायतों को आसान से दर्ज करने के लिए NIGHA ऐप लॉन्च की है। इस ऐप पर चुनाव के दौरान पैसे और शराब के वितरण की तस्वीरें और वीडियो के साथ-साथ अन्य कोई गतिविधि जिससे आदर्श चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) का उल्लंघन किया जा रहा हो, ऐसी शिकायते दर्ज की जा सकती है। इस ऐप के माध्यम आने वाली सभी शिकायतें अपने आप ही केंद्रीय नियंत्रण कक्ष में पहुंच जाएंगी और जिसे सूचना संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा।



        क्या होती है आदर्श चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct)?


        आदर्श चुनाव आचार संहिता, जो आमतौर पर आचार सहिंता के नाम से प्रचलित है, नियम और दिशानिर्देश का एक सेट है, जिसे चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के चुनाव के दौरान मुख्य रूप से भाषण, मतदान के दिनों, मतदान केंद्र, विभागों, चुनाव घोषणापत्र, रैलियां और सामान्य आचरण के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्धारित किया जाता है। पहली बार इसका इस्तेमाल 1960 में केरल के विधानसभा चुनावों में किया गया था।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
        • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई एस जगनमोहन रेड्डी.
        • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.
        • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती.
        • कुर्नूल अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क, आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में पनियाम मंडल में स्थित एक सौर पार्क है.

            WEF की यंग ग्लोबल लीडर्स की सूची में शामिल हुए बायजूस रवेन्द्रन और गौरव गुप्ता

            about | - Part 2685_15.1
            बायजूस (Byju) क्लासेस के संस्थापक बायजूस रवेन्द्रन और ज़ोमेटो के सह-संस्थापक गौरव गुप्ता उन पाँच भारतीयों में शामिल हैं, जिन्हें विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) द्वारा जारी की जाने 115 युवा वैश्विक नेताओं की नई सूची में शामिल किया गया है। 2015 में Byju को लॉन्च करने वाले रवींद्रन खुद को पेशे से एक शिक्षक व संयोग से एक उद्यमी बताते हैं। गुप्ता का Zomato एक भविष्य आधारित फ़ूड प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप रहा है, जिसे उन्होंने टेबल रिजर्व करने के व्यवसाय के रूप में शुरू किया और फिर पूरे भारत समेत UAE और ऑस्ट्रेलिया में इसका विस्तार किया।



            सूची में शामिल अन्य तीन भारतीय:-

            • तारा सिंह वचानी (अंतरा सीनियर लिविंग की सीईओ), वचानी की अगुवाई वाली अंतरा सीनियर लिविंग कंपनी वरिष्ठ नागरिकों का जीवन स्तर, दिनचर्या और स्वास्थ्य बेहतर बनाने की दिशा में काम करती है, साथ ही इसे पहले भारतीय उद्यम के रूप में जाना जाता है जो जीवंत आवासीय समुदायों का निर्माण करता है जो स्वास्थ्य देखभाल के साथ जीवन शैली प्रदान करते हैं।
            • विनती मुतरेजा (प्रबंध निदेशक और सीईओ, विनती ऑर्गेनिक्स लिमिटेड), मुतरेजा की अगुवाई वाली विनती ऑर्गेनिक्स रसायन क्षेत्र की कंपनी है, उन्होंने पर्यावरण हितैषी रासायनिक क्रियाओं और उत्पादों के चयन के लिए एक नवोन्मेषी तरीका विकसित किया है.
            • स्वपन मेहरा (सीईओ, इओरा इकोलॉजिकल सॉल्यूशंस), मेहरा के नेतृत्व वाली आयोरा देश में जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकी संरक्षण की दिशा में काम करती है.
            इन पांच भारतीयों को अमेरिका की महिला फुटबॉल टीम की सह-कप्तान मेगन रापीनो, विश्व प्रसिद्ध सड़क कलाकार जेआर, न्यूजीलैंड के पहले शरणार्थी सांसद गोलरिज़ घर्हमन, फ़िनलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री सन्ना मरीन, BBC की अफ़्रीका बिजनेस एडिटर लैरी मडवो और श्याओमी के अंतरराष्ट्रीय व्यापार अध्यक्ष चेव शॉ ज़ी के साथ 2020 की यंग ग्लोबल लीडर्स सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा सूची में मुहम्मद हम्मद अजहर (पाकिस्तान में आर्थिक मामलों के संघीय मंत्री), उग्येन दोरजी (श्रम और मानव संसाधन मंत्री, भूटान) और अतिका रहमान (डॉन डॉट कॉम के लिए यूके संवाददाता), पाकिस्तान को भी शामिल किया गया है।

            क्या है विश्व आर्थिक मंच के युवा वैश्विक नेताओं की सूची?


            जिनेवा स्थित विश्व आर्थिक मंच ने इन बदलाव लाने वालों की सूची जारी करते हुए कहा कि दुनिया को बदलने के इन 40 से कम उम्र के लीडर्स ने अपनी क्षमता का उपयोग करते हुए 52 देशों में स्वास्थ्य प्रणालियों के पुनर्जीवन से लेकर भ्रष्टाचार की जांच करने तक के क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। डब्ल्यूईएफ के अनुसार, 40 वर्ष से कम आयु के ये सभी व्यक्ति सबसे होनहार कलाकारों, कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं में से हैं और वे “सीमाओं से आगे बढ़ कर अपने लक्ष्य हासिल कर रहे हैं, साथ ही जो दुनिया को बेहतर बनाने के लिए पारंपरिक नियमों को नया और तोड़ रहे हैं”। ये 115 व्यक्ति फोरम ऑफ यंग ग्लोबल लीडर्स में शामिल किए गए है, जो नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता, संयुक्त राष्ट्र सद्भावना राजदूत और फॉर्च्यून 500 कंपनियों के सीईओ के समूह में शामिल हो गए हैं।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • विश्व आर्थिक मंच का मुख्यालय: कोलोन-जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
            • विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक: क्लाउस श्वाब.
            • विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष: बोरगे ब्रेंडे.
            • विश्व आर्थिक मंच की स्थापना: जनवरी 1971.

            गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली महिला बनी टेलर स्विफ्ट

            about | - Part 2685_17.1
            गूगल ने 8 मार्च 2020 को मनाए गए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंटरनेट पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली महिलाओं का डेटा साझा किया है। इस सर्च इंजन द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, गायिका टेलर स्विफ्ट को महिला में साल 2020 में संगीत की श्रेणी में गूगल पर सबसे अधिक खोजा गया है। । साथ इसने अन्य विषयों जैसे खेल, हास्य, उपन्यासकार की रैंकिंग भी जारी की है।
            गूगल द्वारा जारी की गई पूरी सूची इस प्रकार है:-
            • गूगल पर साल 2020 में म्यूजिक में सबसे अधिक खोजी जाने वाली महिला: टेलर स्विफ्ट
            • गूगल पर साल 2020 में स्पोर्ट्स में सबसे अधिक खोजी जाने वाली महिला: सेरेना विलियम्स
            • गूगल पर साल 2020 में कॉमेडी में सबसे अधिक खोजी जाने वाली महिला: अक्वाफिना
            • गूगल पर साल 2020 में नॉवेलिस्मेंट सबसे अधिक खोजी जाने वाली महिला: टोनी मॉरिसन

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • गूगल CEO: सुंदर पिचाई; मुख्यालय: कैलिफोर्निया, अमेरिका.

            “COVID-19 से तेजी से निपटने के लिए जारी किया गया Therapeutics Accelerator फंड

            about | - Part 2685_19.1
            बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, वेलकम और मास्टरकार्ड द्वारा “COVID-19 Therapeutics Accelerator” (COVID-19 पर तेजी से चिकित्सा शोध करने के लिए) नामक से एक नया फंड जारी किया गया है। विश्व स्तर पर फैली महामारी COVID-19 से लड़ने के लिए प्रौद्योगिकियों में तेजी लाने के लिए 125 मिलियन डॉलर का फंड जारी किया गया है। 

            क्या है “COVID-19 Therapeutics Accelerator”:

            यह फंड प्रकोप बन चुके COVID-19 रोग की पहचान, जाँच, विकास और स्तर उपचार के लिए बनाया गया है। इस फंड को जारी करने का उद्देश्य नए और पुनर्निर्मित दवाओं और जीवविज्ञान का आकलन करना है, जिससे तुरंत ही COVID-19 से पीड़ित रोगियों का इलाज किया जा सके, और जो भविष्य में अन्य वायरल रोगजनकों का इलाज करने में भी सक्षम हैं।
            साथ ही ये विश्व स्वास्थ्य संगठन, सरकारी और निजी क्षेत्र के वित्त पोषण और विभिन्न अन्य संगठनों सहित नियामकों और नीति-निर्धारण संस्थानों के साथ मिलकर भी कार्य करेगा।

            पीवी सिंधु ने जीता बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ ईयर अवार्ड

            about | - Part 2685_21.1
            बीबीसी के उद्घाटन संस्करण में स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर अवार्ड 2019 के खिताब से सम्मनित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित बीबीसी पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। उन्हें इस पुरस्कार के लिए चार अन्य दावेदार पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी, मुक्केबाज मैरी कॉम, स्प्रिंटर दुती चंद और पहलवान विनेश फोगट के साथ नोमिनेटेड किया गया था। पीवी सिंधु ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय सिंगल बैडमिंटन खिलाड़ी थीं और वह स्विट्जरलैंड के बासेल में आयोजित बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय भी बनीं थी।
            इसके अलावा बीबीसी ने पूर्व भारतीय स्प्रिंटर पीटी उषा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया। उन्हें भारतीय खेलों में दिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। पूर्व स्प्रिंटर पीटी उषा 1984 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक की 400 मीटर दौड़ में एक सैकेंड से पदक न मिलने के कारण चौथे स्थान पर रही थी।

            Recent Posts

            about | - Part 2685_22.1