ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर बैरी जरमन का निधन

about - Part 2670_3.1
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट विकेटकीपर और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पूर्व मैच रेफरी बैरी जरमन का निधन। उनका जन्म 17 फरवरी 1936 को हुआ था। उन्होंने 1959 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। 1966 में ग्राउट के रिटायरमेंट के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर के लिए पहली पसंद थे।
जरमन ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट क्रिकेट में 19 मैच खेले, जिनमे 50 कैच लेने के साथ-साथ 400 रन बनाए। इसके अलावा जरमन ने इंग्लैंड के 1968 के एशेज दौरे पर एक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी की थी।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने छात्रों के लिए “मनोदर्पण” पहल का किया शुभारंभ

about - Part 2670_5.1
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा “मनोदर्पण” पहल की शुरूआत की गई है। “मनोदर्पण” मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए शुरू की गई एक पहल है। यह पहल COVID-19 के दौरान और उसके बाद, छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए मनो-सामाजिक सहायता प्रदान करने वाली गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करेगी।
मनोदर्पण, मई 2020 में भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत आने वाली एक पहल है। मनोदर्पण मंच छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण के लिए एक स्थायी मनोसामाजिक सहायता प्रणाली के रूप में भी कार्य करेगा। 

दिल्ली में किया गया भारत के पहले सार्वजनिक EV चार्जिंग प्लाजा का उद्घाटन

about - Part 2670_7.1
केन्द्रीय विद्युत, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह द्वारा नई दिल्ली के चेल्म्सफोर्ड क्लब में भारत के पहले सार्वजनिक EV (इलेक्ट्रिक वाहन) चार्जिंग प्लाजा का उद्घाटन किया गया। सार्वजनिक ईवी चार्जिंग प्लाजा को भारत में ई-मोबिलिटी को सर्वव्यापी और सुविधाजनक बनाने के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के सहयोग से एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) द्वारा स्थापित किया गया है।
भारत के पहले सार्वजनिक ईवी चार्जिंग प्लाजा में पांच विभिन्न विशिष्टताओं वाले इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर लगाए गए हैं, जो उपभोक्ताओं के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग समस्या का समाधान और सुविधाजनक बना देगा। उद्घाटन समारोह के दौरान, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने “Retrofit of Air-conditioning to improve Indoor Air Quality for Safety and Efficiency (RAISE) (इंडोर एयर क्वालिटी फॉर सेफ्टी एंड एफिशिएंसी में सुधार के लिए एयर कंडीशनिंग व्यवस्था) को भी लॉन्च किया। RAISE से पूरे देश में कार्यक्षेत्रों में खराब वायु गुणवत्ता को सुधार करके उसे स्वास्थ्य के लिहाज से हरित और बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया गया है।

MYAS ने युवाओं में स्वैच्छिकता को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ के साथ की साझेदारी

about - Part 2670_9.1
युवा मामलों और खेल मंत्रालय (MYAS) ने भारत सरकार के संकल्प को मजबूत करने के लिए यूनिसेफ के साथ साझेदारी की है, ताकि 1 करोड़ युवा स्वयंसेवकों को देश के आत्मनिर्भर भारत बनने के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। युवा मामलों और खेल मंत्रालय ने भारत के युवाओं में स्वैच्छिकता को बढ़ावा देने के लिए YuWaah (यूनिसेफ द्वारा गठित एक बहु-हितधारक मंच) के लिए एक वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए है। 
दोनों के बीच साझेदारी भारत के युवाओं को शिक्षा और सीखने से लेकर उत्पादक कार्य, कौशल के साथ सक्रिय नागरिक बनने में भी मदद करेगी। यह साझेदारी भारत के युवाओं मे शिक्षा, कौशल और बेरोजगारी की चुनौतियों से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर समाधानों का सह-निर्माण करने और इसे लागू करने के लिए, युवाओं के साथ मिलकर काम करेगी। युवा मामलों और खेल मंत्रालय के साथ साझेदारी में YuWaah भारत के युवाओं को अपना एजेंडा तैयार करने और इससे आगे बढ़ाने में सहयोग करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री: किरेन रिजिजू.
  • यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक: हेनरीटा एच. फोर.

CBDT ने MSME मंत्रालय के साथ डेटा साझा करने के लिए किया समझौता

about - Part 2670_11.1
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MoMSME) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के अनुसार, CBDT द्वारा MoMSME के साथ आयकर रिटर्न (ITR) संबंधित जानकारी साझा की जाएगी। MoMSME को मानदंडों के अनुसार, साझा किए डेटा से उद्यमों की जांच करने तथा उन्हें सूक्ष्म, लघु और मध्यम श्रेणियों में वर्गीकरण करने की सुविधा प्राप्त होगी।
दोनों संगठन डेटा विनिमय की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए नोडल अधिकारी और वैकल्पिक नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। CBDT और MoMSME के बीच किया गया समझौता दोनों मंत्रालय के बीच सहयोग और तालमेल के नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.
  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष: प्रमोद चंद्र मोदी.

अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले जॉन लुईस का निधन

about - Part 2670_13.1
नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले जॉन लुईस (John Lewis) का निधन। लुईस लंबे समय तक अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (U.S. House of Representatives) के सदस्य भी रहे थे। लुईस, मार्टिन लूथर किंग जूनियर (Martin Luther King Jr) के समर्थक थे, और उन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय तक नागरिक अधिकारों और मानवाधिकारों की अपनी लड़ाई को जारी रखा था। लुइस नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले ‘बिग सिक्स’ नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं में से एक थे। वे अंतिम बार लोगों के बीच नस्लीय न्याय के लिए किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जो जून में अमेरिका शुरू होकर पूरी दुनिया भर में फैल गए।
जॉन लुईस अटलांटा से कांग्रेस के सदस्य थे। वे पहली बार 1986 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने लगभग 35 वर्षों तक कांग्रेस में जॉर्जिया का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा लुईस को वर्ष 2011 में अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Presidential Medal of Freedom से सम्मानित किया गया था।

इंडिया बिजनेस काउंसिल करेगी 45 वीं इंडिया आईडियॉज समिट 2020 की मेजबानी

about - Part 2670_15.1
भारतीय व्‍यापार परिषद (India Business Council) द्वारा 22 जुलाई को 45 वीं इंडिया आईडियॉज समिट 2020 की मेजबानी की जाएगी। इस शिखर सम्मेलन में व्‍यापार और सरकार से जुड़े प्रमुख नेता भारत और अमरीका की भविष्य की साझेदारी और वैश्‍विकरण के रूझानों, व्‍यापार और निवेश तथा कोविड-19 के बाद के समय की कार्यशैली के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस वर्ष का सम्मेलन “Building a Better Future” पर केन्द्रित है।
शिखर सम्‍मेलन में सरकारी और निजी क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमेरिका के विदेशमंत्री माइक पोंपियो सम्‍मेलन में प्रमुख भाषण देंगे। इसके अलावा विदेशमंत्री एस जयशंकर भी सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन

about - Part 2670_17.1
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन। 11 जून से लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था, जिसके बाद लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। उनके इलाज के दौरान, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
लालजी टंडन ने दो कार्यकाल तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया है और 2009 में लखनऊ से 15 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्हें 2018 में बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था, और उसके बाद 2019 में मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान.

पी प्रवीण सिद्धार्थ को नियुक्त किया गया राष्ट्रपति का नया निजी सचिव

about - Part 2670_19.1
2001 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी, पी प्रवीण सिद्धार्थ को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का नया निजी सचिव नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ पहले से ही राष्ट्रपति सचिवालय में स्पेशल ड्यूटी (OSD) के अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। वह विक्रम सिंह की जगह लेंगे, जिन्हें अब शिपिंग मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

अश्विनी कुमार तिवारी बनाए गए SBI कार्ड के नए एमडी और सीईओ

about - Part 2670_21.1
SBI कार्ड्स और पेमेंट सर्विसेज द्वारा अश्विनी कुमार तिवारी को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 1 अगस्त, 2020 से शुरू होने वाला उनका कार्यकाल दो साल की अवधि का होगा। उन्हें इस पद के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा नामित किया गया था।
तिवारी की नियुक्ति वर्तमान MD और CEO, हरदयाल प्रसाद के इस्तीफे के बाद की गई, जिन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से अपनी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के कारण कंपनी के निदेशक पद से हटने का फैसला किया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष: रजनीश कुमार.
  • मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me