भारत में लागू हुआ उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019

about - Part 2669_3.1
Consumer Protection Act, 2019: भारत में 20 जुलाई 2020 से उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 लागू हो गया है। इसने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को बदला है। इस नए अधिनियम की शुरुआत खरीदारों को न केवल पारंपरिक विक्रेताओं से बल्कि नए ई-कॉमर्स खुदरा विक्रेताओं / मंचों से भी सुरक्षा प्रदान करने के लिए की गई है। यह नया अधिनियम उपभोक्ताओं को सशक्त बनायेगा और इसके विभिन्न अधिसूचित नियमों व प्रावधानों के माध्यम से उनके अधिकारों की रक्षा करने में मदद करेगा।
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की प्रमुख विशेषताओं में उपभोक्ता संरक्षण परिषदों, उपभोक्ता विवाद निवारण आयोगों, मध्यस्थता, उत्पाद दायित्व तथा मिलावटी/ नकली सामान वाले उत्पादों के निर्माण या बिक्री के लिए सजा शामिल है। इसमें केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) की स्थापना भी शामिल है जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों को बढ़ावा देना, उनकी रक्षा करना और उन्हें लागू करना है। साथ ही, यह उपभोक्ता अधिकारों और संस्थान की शिकायतों / अभियोजन के उल्लंघन की भी जांच करेगा। इसके अलावा यह दैनिक वस्तुओं और सेवाओं को वापस लेने का आदेश देने, अनुचित व्यापार शुरू करने और भ्रामक विज्ञापनों को रोकने का आदेश भी देगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्री: रामविलास पासवान.

रमेश बाबू को नियुक्त किया गया करूर वैश्य बैंक का नया MD और CEO

about - Part 2669_5.1
करूर वैश्य बैंक के निदेशक मंडल द्वारा रमेश बाबू को बैंक का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही, उन्हें अतिरिक्त निदेशक का पदभार भी सौपा गया है।
रमेश बाबू की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल की अवधि तक के लिए की गई है। वह पीआर शेषाद्री का स्थान लेंगे, जिन्होंने 31 मार्च 2020 को इस्तीफा दे दिया था। रमेश बाबू इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उप प्रबंध निदेशक के रूप में सेवारत थे और अप्रैल 2020 में सेवानिवृत्त हुए हैं।

कुलमीत बावा होंगे भारत में SAP के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक

about - Part 2669_7.1
कुलमीत बावा को Systems, Applications & Products in Data Processing (SAP) द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप के लिए अपना अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई है। वह देब दीप सेनगुप्ता का स्थान लेंगे।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

कुलमीत पर SAP के पारिस्थितिक तंत्र में कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए एक असाधारण अनुभव प्रदान करने और सेवा का विस्तार करने का जिम्मा होगा, साथ ही, वह भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में डिजिटल-प्रमुख दृष्टिकोण को अपनाने के लिए व्यवसायों का मार्गदर्शन करेंगे। कुलमीत सीधे एसएपी एशिया पैसिफिक जापान के अध्यक्ष स्कॉट रसेल को रिपोर्टिंग करेंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • SAP के CEO: क्रिश्चियन क्लेन; स्थापित: 1 अप्रैल 1972; मुख्यालय: वेइनहाइम, जर्मनी.

स्पेनिश उपन्यासकार जुआन मार्से का निधन

about - Part 2669_9.1
स्पेनिश उपन्यासकार, जुआन मार्से (Juan Marse) का निधन। वह पिछले कुछ दशकों से स्पेन के सबसे सम्मानित उपन्यासकारों में शुमार थे और वे 2008 के स्पैनिश-भाषा में दुनिया के शीर्ष साहित्य पुरस्कार, Cervantes Prize के विजेता थे। उनका सबसे प्रसिद्ध उपन्यास “Úlitmas trades on Teresa” (“Last Afternoons with Teresa”) 1965 में प्रकाशित हुआ था।

साहित्य अकादमी से पुरस्कृत बलदेव सिंह ने “सूरज कदे मरदा नही” नामक पुस्तक किया लेखन

about - Part 2669_11.1
साहित्य अकादमी से सम्मानित बलदेव सिंह सदाकर्णम द्वारा “सूरज कदे मरदा नही” नामक पुस्तक लिखी गई है। यह पुस्तक स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के कई पहलुओं का वर्णन करती है। यह पुस्तक यूनिस्टार्क्स द्वारा प्रकाशित की गई है। पुस्तक का हाल ही में विमोचन किया गया है और इसे उधम सिंह की 80 वीं पुण्यतिथि 31 जुलाई, 2020 को औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। 
पुस्तक के बारे में:

पुस्तक में कर्नल रेजिनल डायर से संबंधित कुछ तथ्यों का वर्णन किया गया है, जिसे जलियांवाला बाग के नरसंघार के दोषी रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा इसमें इस बात का भी वर्णन किया गया है कि कैसे उधम सिंह ने 13 मार्च, 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ ‘ड्वायर की हत्या की थी, जिसके लिए उन्हें 31 जुलाई, 1940 को फाँसी दे दी गई थी ।

बलदेव सिंह सदकर्म के बारे में:

बलदेव सिंह सदाकर्णम को साल 2011 में उनके उपन्यास Dhaahwan Dilli De Kingre के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था। इसके अलावा महाराजा रणजीत सिंह के जीवन पर लिखे उनके उपन्यास “सूरज दी आख” ने ढहन पुरस्कार (Dhahan Prize) जीता था। उनके अन्य उपन्यासों में सदकर्णम, लाल बत्ती उपन्यास शामिल हैं।

दिल्ली कैबिनेट ने “मुख्‍यमंत्री घर घर राशन योजना” को दी मंजूरी

about - Part 2669_13.1
दिल्ली के मंत्रिमंडल ने “मुख्‍यमंत्री घर घर राशन योजना” को मंजूरी दे दी है, इसके तहत अगले छह से 7 महीने में राशन की होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी और साथ ही, इसे केंद्र सरकार की “एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड” (one nation, one ration card) योजना से जोड़ दिया जाएगा। इस योजना से लाभार्थियों के घर पर ही राशन पहुंचाया जाएगा, जिसके लिए अभी उन्हें राशन की दुकानों पर जाना पड़ता है।
इस योजना से 2016 की पीडीएस दुकानों के जरिए राष्ट्रीय राजधानी में लाखों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई है। वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा, 2013 अधिनियम के तहत रियायती राशन प्रदान किया जाता है और नया कार्यक्रम अधिनियम के लाभों को जोड़ देगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दिल्ली के मुख्‍यमंत्री: अरविन्द केजरीवाल
  • दिल्ली के उपराज्यपाल: अनिल बैजल.

दिग्गज ओडिया अभिनेता बिजय मोहंती का निधन

about - Part 2669_15.1
वयोवृद्ध ओडिया अभिनेता बिजय मोहंती का निधन। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर कलाकार के रूप में की और बाद में फिल्मों में आने से पहले कई नाटकों का निर्देशन किया। उनकी पहली फिल्म, चिलिका टायर में उनके प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले थे। वह फिल्मों में विलेन की भूमिकाओं के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं, जिनमें समय बड़ा बलवान, नागा फासा, सहरी बाघा, डंडा बालुंगा और चाका भूनरी फिल्मे शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 2014 के आम चुनाव में भुवनेश्वर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था।

ICC T20 वर्ल्ड कप को 2022 तक के लिए किया गया स्थगित

about - Part 2669_17.1
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले पुरूषों के T20 विश्व कप को COVID-19 के कारण स्थगित करके 2022 में आयोजित किए जाने की अधिकारिक घोषणा की गई है। 
आईसीसी बोर्ड ने T20 विश्व कप को अक्टूबर-नवंबर, 2022 में  करने के अलावा, भारत में होने वाले 2023 के एकदिवसीय विश्व कप को अपनी निर्धारित समय-सीमा फरवरी-मार्च को अक्टूबर-नवंबर 2023 तक आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: मनु साहनी.
  • ICC का मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात.

रक्षा मंत्रालय ने बारूदी सुरंग हटाने वाले उपकरणों की खरीद के लिए BEMLके साथ किया समझौता

about - Part 2669_19.1
रक्षा मंत्रालय की अधिग्रहण इकाई (Acquisition Wing) ने टैंक T-90 S/SK के लिए बारूदी सुरंग हटाने वाले उपकरणों की खरीद के लिए भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा टैंक T-90 S/SK के लिए बारूदी सुरंग हटाने वाले 1,512 उपकरणों की खरीद की मंजूरी दी गई है। इस खरीद की अनुमानित लागत 557 करोड़ रुपये है। इन उपकरणों को टी-90 टैंकों में फिट किया जाएगा जिससे ऐसे टैंको को बारूदी सुरंग बिछे क्षेत्रों में आसानी से आने जाने की सुविधा होगी। 
अनुबंध की खरीद और निर्माण शर्तों के तहत इन उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले 50 प्रतिशत पार्ट्स स्वदेशी होंगे और इसे 2027 तक पूरा करने की योजना है। इसके साथ-साथ सेना की युद्धक क्षमता में सुधार किया जाएगा। इससे टैंको के बेड़ों की गतिशीलता कई गुना बढ़ जाएगी और उनका दुश्मन के इलाकों में बिना नुकसान के काफी अदंर तक पहुंचना आसान हो जाएगा। 

हरसिमरत कौर बादल ने मिजोरम में “जोरम मेगा फूड पार्क” का किया उद्घाटन

about - Part 2669_21.1
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा मिज़ोरम में “जोरम मेगा फूड पार्क” का उद्घाटन किया गया है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इस मेगा फूड पार्क से किसानों, उत्पादकों, प्रोसेसर, उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और पूर्वोत्‍तर में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

ज़ोरम मेगा फ़ूड पार्क के बारे में:

  • जोरम मेगा फूड पार्क 5,000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार देगा और लगभग 25,000 किसानों को लाभान्वित करेगा. 
  • यह मेगा फूड पार्क अपने यहां अवस्थित लगभग 30 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में तकरीबन 250 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश का लाभ उठाएगा और जिससे यह सालाना लगभग 500 करोड़ रुपये का कारोबार करने लगेगा.
  • इस मेगा फूड पार्क में ड्राईवेयरहाउस की क्षमता 3000 मीट्रिक टन होगी जबकि कोल्ड स्टोरेज की क्षमता 1000 मीट्रिक टन होगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मिजोरम के मुख्यमंत्री: पु ज़ोरमथांगा; राज्यपाल: पी. एस. श्रीधरन पिल्लई.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me