विश्व हिम तेंदुआ दिवस: 23 अक्टूबर

 

about - Part 2578_3.1

विश्व स्तर पर 23 अक्टूबर को World Snow Leopard Day यानि विश्व हिम तेंदुआ दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिम तेंदुए के संरक्षण के महत्व को दर्शाना और इस अद्भुत जानवर के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन को अवैध शिकार रोकने के उपायों पर भी जोर देने के साथ-साथ इसे हिम तेंदुए की सीमा वाले देशों में एक पर्यावरण संगठन के संदर्भ में प्रयासों को मजबूत करने के लिए भी मनाया है है।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams


हिम तेंदुआ दिवस का इतिहास:

पहला हिम तेंदुआ दिवस 23 अक्टूबर 2014 को बनाया गया था। इस दिन को मनाने की शुरुआत उन देशों द्वारा की गई थी जहां इनकी आबादी पाई जाती हैं। इनमें उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, रूस, पाकिस्तान, मंगोलिया, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, भारत, चीन, भूटान और अफ़गानिस्तान शामिल हैं। इन देशों 2013 में 23 अक्टूबर को हिम तेंदुए के संरक्षण के संबंध में बिश्केक घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे। यह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में पहली बार आयोजित ग्लोबल स्नो लेपर्ड फोरम में किए गए थे।


हिम तेंदुए के बारे में:

हिम तेंदुए आकर्षक और शक्तिशाली जानवर हैं। हालांकि, वे शिकार और अवैध शिकार के नुकसान की चपेट में हैं। इन जानवरों को मध्य एशिया के 12 विभिन्न देशों में बड़े पैमाने पर वितरित किया जाता है। ये ऊबड़-खाबड़, ऊंची पहाड़ी क्षेत्रों में 3,000 और 4,500 मीटर की ऊंचाई पर पाए जाते हैं। इस प्रजाति की रक्षा करने का प्रमुख तरीका जागरूकता बढ़ाना है।

Find More Important Days Here

चुनाव आयोग ने खर्च की सीमा से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए समिति का किया गठन

 

about - Part 2578_5.1

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और विधानसभा के चुनावों के दौरान उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए 2-सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में पूर्व राजस्व सेवा अधिकारी और महानिदेशक (अन्वेषण) श्री हरीश कुमार और महासचिव तथा महानिदेशक (व्यय) श्री उमेश सिन्हा शामिल होंगे।यह समिति मतदाताओं की संख्या में वृद्धि और महंगाई दर में बढ़ोतरी तथा अन्य पहलुओं के मद्देनजर उम्मीदवारों की खर्च सीमा से जुड़े मुद्दों की जाँच करने के लिए गठित की गई है। यह समिति अपने गठन के 120 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

समिति निम्नलिखित कार्यों के लिए उत्तरदायी होगी:-

  • देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाताओं की संख्या में बदलाव और इसका खर्च पर प्रभाव का आकलन।
  • लागत मुद्रा स्फीति सूचकांक में बदलाव और इसके चलते हाल के चुनावों में उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले खर्च के तरीकों का आकलन।
  • समिति राजनीतिक दलों और अन्य संबंधित पक्षों से उनके विचार भी जानेगी।
  • खर्च पर प्रभाव डालने वाले अन्य पहलुओं का भी परीक्षण किया जाएगा।
  • अन्य संबंधित मुद्दों का भी परीक्षण होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त: सुनील अरोड़ा.
  • भारत निर्वाचन आयोग का मुख्यालय: नई दिल्ली.

Find More National News Here

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बीपीएल परिवारों के लिए ‘YSR बीमा’ योजना का किया शुभारंभ

 

about - Part 2578_7.1

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने परिवार के सदस्यों की मृत्यु अथवा दुर्घटना के मामले में लाभार्थी को बीमा कवर के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘YSR बीमा’ योजना शुरू की है। सफेद राशन कार्ड वाले सभी परिवार वाईएसआर बीमा योजना के लिए पात्र होंगे। योजना के तहत ग्राम/वार्ड कर्मी परिवार और इसके मुखिया का नाम दर्ज करने के लिए उनके घर जाएंगे।


“YSR बीमा” योजना के बारे में:

  • दावा करने के 15 दिनों के भीतर दावा राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचाई जाएगी।
  • इसके अलावा, गाँव और वार्ड सचिवालयों के माध्यम से परिवारों को 10,000 रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना से राज्य के 1.41 करोड़ बीपीएल परिवार लाभान्वित होंगे।
  • इस योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा सालाना 510 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।
  • यह योजना आंध्र प्रदेश को बीमा योजना के लिए धन देने वाला देश का पहला राज्य बना देगा।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams


योजना के तहत कवर श्रेणीबद्ध बीमा राशि:

  • 18-50 वर्ष की आयु के लोगों के लिए आकस्मिक मृत्यु और स्थायी विकलांगता: 5 लाख रु.
  • 51-70 वर्ष की आयु के लोगों के लिए आकस्मिक मृत्यु और स्थायी विकलांगता: 3 लाख रु.
  • सामान्य मृत्यु के मामले (18-50 वर्ष): 2 लाख रु.
  • दुर्घटना के कारण आंशिक स्थायी विकलांगता (18-70 वर्ष): 1.5 लाख रु.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाईएस जगन मोहन रेड्डी; राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.

Find More State In News Here

तमिलनाडु सरकार ने शुरू की “स्मार्ट ब्लैक बोर्ड योजना”

 

about - Part 2578_9.1

तमिलनाडु सरकार ने राज्य के 80,000 सरकारी स्कूलों के लिए “स्मार्ट ब्लैक बोर्ड योजना” की शुरूआत की है। इस पहल का उद्देश्य एक बेहतर शिक्षण माहौल सुनिश्चित करने के साथ-साथ डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाना है।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

इस स्मार्ट ब्लैक बोर्ड योजना के तहत, ऑडियो-वीडियो शिक्षण सामग्री को व्यापक रूप से पेन ड्राइव का उपयोग करके कक्षाओं में कंप्यूटर स्क्रीन में दिखाया जा सकता है। गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकार ने सत्र 2020-21 में पाठ्यक्रम को 40 प्रतिशत तक कम करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

  • तमिलनाडु राजधानी: चेन्नई.
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: एडप्पादी के. पलानीस्वामी
  • तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित.
  • तमिलनाडु राज्य नृत्य: भरतनाट्यम.

      Find More State In News Here

      “INS Kavaratti” को भारतीय नौसेना में किया गया कमीशन

       

      about - Part 2578_11.1

      थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवाणेन ने विशाखापत्तनम में देश में निर्मित चार एंटी-सबमरीन वारफेयर (ASW) स्टील्थ कोरवेट में से अंतिम ‘INS Kavaratti’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया है।

      Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams


      INS Kavaratti के बारे में:

      • इस पोत को भारतीय नौसेना के संगठन, डायरेक्टरेट ऑफ़ नेवल डिज़ाइन (DND) द्वारा डिज़ाइन और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता द्वारा निर्मित किया गया है।
      • एंटी-सबमरीन वारफेयर (ASW) निगरानी कोरवेट को ‘प्रोजेक्ट 28’ के तहत बनाया गया है, जिसे नौसेना के कमोर्ट-श्रेणी कोरवेट भी कहा जाता है।
      • INS कवर्त्ती, अत्याधुनिक हथियार और सेंसर सूट से लैस हैं जो “पनडुब्बियों का पता लगाने और उन पर कार्रवाई करने” में सक्षम हैं और लंबी दूरी की तैनाती के लिए एक अच्छा पोत हैं।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

      • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह

      Find More News Related to Defence

      DRDO ने एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ का फाइनल ट्रायल किया सफलतापूर्वक पूरा

       

      about - Part 2578_13.1

      रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज से तीसरी पीढ़ी की एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ का अंतिम परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस मिसाइल के सफल अंतिम परीक्षण के बाद टैंक-रोधी मिसाइल नाग भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तैयार है। अंतिम परीक्षण के बाद, मिसाइल अब उत्पादन चरण में प्रवेश करेगी।

      Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

      “NAG” के बारे में:

      • नाग एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है, जो दिन और रात दोनों ही परिस्थितियों में अत्यधिक किलेबन्द दुश्मन के टैंकों को मार गिराने में सक्षम है।
      • इसकी परिचालन सीमा 500 मीटर से 20 किमी तक की है।
      • इसे DRDO के इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम (IGMDP) के तहत डिफेंस PSU भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) द्वारा निर्मित किया जाएगा।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
        महत्वपूर्ण तथ्य-
         

        • DRDO के अध्यक्ष: डॉ. जी. सतीश रेड्डी.
        • DRDO मुख्यालय: नई दिल्ली.

        Find More News Related to Defence

        जाने-माने अर्थशास्त्री डॉ. जयंत माधब का निधन

         

        about - Part 2578_15.1

        असम के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. जयंत माधब का निधन। उन्होंने कलकत्ता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट कॉर्प के वित्तीय सलाहकार और एडीबी में निदेशक के रूप में कार्य किया था। वह उत्तर पूर्वी विकास वित्त निगम लिमिटेड के संस्थापक अध्यक्ष थे। इसके अतिरिक्त वह 2003-2009 के दौरान मुख्यमंत्री के वित्तीय सलाहकार भी रहे थे।

        WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

        Find
        More Obituaries News

        एलजी ने लुईस हैमिल्टन को बनाया एलजी सिग्नेचर का ब्रांड एम्बेसडर

         

        about - Part 2578_17.1

        एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने लुईस हैमिल्टन को अपने होम सोलूशन ब्रांड, एलजी सिग्नेचर का ग्लोबल एम्बेसडर बनाया है। इस के बाद अब हैमिल्टन की कौशल, शैली और सटीकता के प्रतीक ब्रांड के प्रचार विज्ञापनों में दिखाई देंगे। इस नए अभियान में, वह एक स्टाइलिश, परिष्कृत जीवन जीने के तरीके पर अपने विचारों को दर्शकों के साथ साझा करेंगे, और जो उन्हें अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित करता है।

        Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

        • एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के अध्यक्ष: क्वांग-मो कू.
        • एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के उपाध्यक्ष और सीईओ: जो सेओंग-जिन.
        • एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का मुख्यालय: दक्षिण कोरिया.

          Find More Miscellaneous News Here

          पारले एग्रो ने प्रियंका चोपड़ा जोनास को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

           

          about - Part 2578_19.1

          पारले एग्रो ने अपने फ्रूट्स प्लस फ़िज़ पोर्टफोलियो ‘B-Fizz’ तक ग्राहकों की पहुंच और जागरूकता बढ़ाने प्रियंका चोपड़ा जोनास को अपना नेशनल ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस अभियान का हॉटस्टार पर पूरे आईपीएल के दौरान और YouTube पर आक्रामक रूप से प्रचार किया जाएगा। B-Fizz, एक यूनिक और ताज़ा सेब का रस-आधारित माल्ट फ्लेवर्ड कार्बोनेटेड पेय पदार्थ है जो कि सभी आयु समूहों के उपभोक्ताओं को एक नया स्वाद अनुभव कराएगा।

          Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

          • पारले एग्रो के सीईओ: शहाना चौहान.
          • पारले एग्रो मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

          Find More Miscellaneous News Here

          भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी विजयलक्ष्मी रमनन का निधन

           

          about - Part 2578_21.1

          भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी, विंग कमांडर (रि.) डॉ. विजयलक्ष्मी रमनन का निधन। उनका जन्म फरवरी 1924 में हुआ था, वह अपनी एमबीबीएस करने के बाद 22 अगस्त, 1955 को आर्मी मेडिकल कोर में शामिल हुई थी। विभिन्न वायु सेना अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्य करने के अलावा, उन्होंने युद्धों के दौरान घायल सैनिकों को सेवाए दी और और प्रशासनिक कर्तव्यों का पालन भी तत्पर्ता से किया।

          WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          अगस्त 1972 में रमनन को विंग कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया था और पाँच साल बाद उन्हें विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वह फरवरी 1979 में सेवानिवृत्त हुई थी। इसके अलावा रमनन ने कर्नाटक संगीत की शिक्षा ली और बहुत कम उम्र में ऑल इंडिया रेडियो के साथ एक कलाकार के रूप में भी कार्य किया था।

          Find
          More Obituaries News

          Recent Posts

          द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
          Most Important Questions and Answer PDF
          QR Code
          Scan Me