ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने ‘मो बिद्युत’ पोर्टल का किया शुभारंभ

 

about - Part 2580_3.1

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिजली उपभोक्ता सर्विस पोर्टल ”मो बिद्युत” और एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। द्विभाषी ऑनलाइन बिजली एकीकृत उपभोक्ता सेवा पोर्टल www.mobidyut.com ऊर्जा विभाग द्वारा विकसित किया गया है और राज्य सरकार की पहल 5T (Teamwork, Transparency, Technology, Time leading to Transformation) के तहत जनता को समर्पित की गई है। इसके माध्यम से लोग अब कुशल, समयबद्ध और पारदर्शी ऑनलाइन सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

“Mo Bidyut” की विशेषताएँ:

  • इस पोर्टल से राज्य के लगभग 89 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
  • मो बिद्युत नए बिजली कनेक्शन प्राप्त करने में लोगों की सहायता है, ऑनलाइन बिल भुगतान में सक्षम बनाएगा और बिजली सेवाओं से संबंधित शिकायतों को ऑनलाइन के माध्यम से संबोधित किया जा सकेगा.
  • मो बिद्युत के तहत, 5 किलो वॉट (केडब्ल्यू) तक का स्थायी कनेक्शन, घरेलू, सामान्य प्रयोजन के लिए एकल चरण और सिंचाई, पंपिंग और कृषि जैसे निर्दिष्ट सार्वजनिक प्रयोजन के लिए भुगतान के साथ आवेदन जमा करने के 48 घंटे भीतर प्रदान किया जाएगा।
  • मो बिद्युत द्वारा प्रदान की जाने वाली बिजली सेवाओं को “मो सरकार” (मेरी सरकार) के तहत नियंत्रित और मॉनिटर किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक.
  • ओडिशा राजधानी: भुवनेश्वर.
  • ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल.
  • उड़ीसा के हवाई अड्डे: बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, झारसुगुडा हवाई अड्डा, राउरकेला हवाई अड्डा, जेपोर हवाई अड्डा और सावित्री जिंदल हवाई अड्डा.

      Find More State In News Here

      एनके सिंह ने अपनी आत्मकथा ‘Portraits Of Power’ का किया विमोचन

       

      about - Part 2580_5.1

      जाने-माने अर्थशास्त्री और नौकरशाह एन के (नंद किशोर) सिंह ने “Portraits of Power: Half a Century of Being at Ringside” नामक अपनी आत्मकथा का विमोचन किया है। यह पुस्तक एनके सिंह के जीवन के बारे बतलाती है जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई। वह वर्तमान में 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में सेवारत हैं। इस पुस्तक का प्रकाशन रूपा पब्लिकेशंस इंडिया द्वारा किया गया है।

      Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams


      पोर्ट्रेट्स ऑफ पॉवर के बारे में:

      • यह पुस्तक एनके सिंह के बारे में बताती जब वह राज्यसभा के सदस्य के रूप में राजनीति में प्रवेश करने से पहले भारत सरकार के उच्च पदों पर कार्य करते हुए 1964 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल हुए थे। इस पुस्तक में उनके जीवन में हुई सभी व्यक्तिगत और राष्ट्रीय गतिविधियों को शामिल किया गया है।

      एनके सिंह के बारे में:

      • उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (1998 2001) के सचिव के रूप में कार्य किया।
      • उन्होंने 1981 से 1985 तक जापान के भारतीय दूतावास में आर्थिक और वाणिज्यिक मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
      • उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के निकोलस स्टर्न के साथ “The New Bihar” पुस्तक का संपादन भी किया है।

      पुरस्कार:

      एनके सिंह को साल 2016 में जापान द्वारा अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “The order of the Rising Sun, Gold and Silver Star” से सम्मानित किया गया था, साथ ही वह 2016 के प्राप्तकर्ताओं की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय थे।

      Find More Books and Authors Here

      भारत OECD इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक रिपोर्ट में रहा 2 वें स्थान पर

       

      about - Part 2580_7.1

      भारत ने आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (Organisation for Economic Co-operation and Development) देशों में जाने वाले प्रवासियों की संख्या और उन देशों की नागरिकता प्राप्त करने के मामले में दूसरी रैंक हासिल की है। इस सूची में चीन ने 4.3 लाख प्रवासियों के साथ अपने शीर्ष स्थान को बरकरार रखा है, जो 2019 की रिपोर्ट से 1 प्रतिशत कम है।

      Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


      OECD अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन आउटलुक रिपोर्ट के बारे में:

      यह इस वार्षिक रिपोर्ट का 44 वां संस्करण है। डेटा को ओईसीडी द्वारा वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन आउटलुक रिपोर्ट के 2020 संस्करण में जारी किया गया था, जो अपने देशों में प्रवासियों की आवाजाही और नीतियों में हाल के घटनाक्रम का विश्लेषण करता है। भारत से, 3.3 लाख प्रवासी चले गए, और यह पिछले संस्करण की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। इसमें रोमानिया इन देशों में मानव पूंजी का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक बनकर उभरा है। OECD पेरिस स्थित 37 विकसित देशों का एक संघ है जो अक्सर काम के अवसरों, शिक्षा और शरण के लिए आप्रवासियों को आकर्षित करते हैं।

      Find More Ranks and Reports Here

      इंटरनेशनल शेफ डे: 20 अक्टूबर

       

      about - Part 2580_9.1

      हर साल 20 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेशनल शेफ डे मनाया जाता है। यह दिन इस शानदार पेशे को चिन्हित करने और सम्मान करने और दुनिया भर के लोगों को स्वस्थ खाने के बारे में शिक्षित करने के लिए मनाया जाता है। यह अनुभवी शेफ के लिए अगली पीढ़ी के गर्व और प्रतिबद्धता की भावना के साथ उनके ज्ञान और खाना बनाने के कौशल को अपनाने का दिन है।

      Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

      इंटरनेशनल शेफ डे 2020 अभियान की थीम Healthy Food for the Future है। अंतर्राष्ट्रीय शेफ डे की शुरुआत साल 2004 में डॉ. बिल गैलाघेर (Dr Bill Gallagher) ने की थी, जो एक जाने-माने शेफ और वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ शेफ सोसाइटीज (वर्ल्ड शेफ्स) के पूर्व अध्यक्ष थे।

      Find More Important Days Here

      दिग्गज टीवी एक्ट्रेस जरीना रोशन खान का निधन

       

      about - Part 2580_11.1

      जानी-मानी टीवी अभिनेत्री जरीन रोशन खान का निधन। उन्हें टेलीविजन धारावाहिक “कुमकुम भाग्य” में निभाई इंदु दादी की भूमिका के लिए जाना जाता है। ज़रीना ने अभिनय में अपना करियर शुरू करने से पहले एक स्टंट महिला के रूप में काम किया था और कई शो और फिल्मों में अभिनय किया है। अभिनेत्री ने रिश्ता क्या कहलाता है जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है और कई हिंदी फिल्मों में एक माँ की भूमिका निभाई है।

      WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


      Find
      More Obituaries News

      नितिन गडकरी ने असम में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की रखी आधारशिला

      about - Part 2580_13.1

      केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए असम में बोंगाईगाँव जिले के जोगीघोपा में भारत के पहले बहु-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की नींव रखी।

      Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams


      लॉजिस्टिक पार्क के बारे में:

      • लॉजिस्टिक पार्क असम, और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के लोगों को हवाई, सड़क, रेल और जलमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
      • मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क के लिए कोष तीन कार्यो- सड़क और रेलवे कनेक्टिविटी के साथ-साथ भवन और बुनियादी ढांचे के लिए खर्च किया जाएगा । इससे 20 लाख लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
      • इस परियोजना की कुल लागत लगभग 693.97 करोड़ रुपये है और इसे केंद्र सरकार की भारतमाला योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।
      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  
      • असम के मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल; राज्यपाल: प्रो.जगदीश मुखी 
      • असम का लोक नृत्य: बिहू नृत्य, बगरुम्बा, भोराल नृत्य, झुमुर नृत्य

      Find More State In News Here

      भारत ने ओडिशा तट से “SANT” मिसाइल का किया सफल परीक्षण

       

      about - Part 2580_15.1

      भारत ने ओडिशा तट की इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से स्वदेशी रूप से विकसित स्टैंड-ऑफ एंटी-टैंक (SANT) मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया। इस मिसाइल का परीक्षण ग्राउंड-आधारित प्लेटफॉर्म के एक रूफ-टॉप लांचर से किया गया था। यह एंटी-टैंक मिसाइल, हेलीकॉप्टर लॉन्चेड नाग (HeliNa) का उन्नत संस्करण है। यह भारत द्वारा डेढ़ महीने के अन्दर किया गया 11 वां मिसाइल परीक्षण है।

      Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

      SANT के बारे में:

      SANT एक वायु से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है जिसे भारतीय वायु सेना के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है। SANT मिसाइल में प्रक्षेपण से पहले लॉक-ऑन और लॉन्च के बाद लॉक-ऑन दोनों की क्षमता हैं और यह 15 किमी से 20 किमी दूर के लक्ष्यों को मार गिराने में सक्षम है।

      Find More News Related to Defence

      भारत, यूएस और जापान के साथ ऑस्ट्रेलिया Malabar-2020 नौसेना अभ्यास में होगा शामिल

       

      about - Part 2580_17.1

      भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नवंबर 2020 में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में आयोजित होने वाले अपने त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास “Malabar-2020” में भाग लेने का निमंत्रण दिया है। वर्ष 2020 में, अभ्यास को ‘non-contact – at sea’ (समुद्र में संपर्क रहित) की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग और सुरक्षा को बढ़ाना और प्रोत्साहित करना है।

      Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

      नौसेना अभ्यास मालाबार श्रृंखला की शुरुआत वर्ष 1992 में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में हुई थी। बाद में, इसमें जापान 2015 में नौसेना अभ्यास में शामिल हुआ। वैसे अमेरिका-भारत-जापान और ऑस्ट्रेलिया पहले से ही “Quad” गठबंधन का हिस्सा हैं।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

      • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.
      • भारतीय नौसेना की स्थापना: 26 जनवरी 1950

      Find More News Related to Defence

      एडीबी और भारत सरकार ने महाराष्ट्र की सड़के सुधारने के लिए 177 मिलियन डालर के ऋण समझौते पर किए हस्ताक्षर

       

      about - Part 2580_19.1

      एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) और भारत सरकार ने महाराष्ट्र में 450 किलोमीटर के राज्य राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों को अपग्रेड करने के लिए 177 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना का उद्देश्य परियोजना राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी केंद्रों के बीच सड़क-संपर्क को बेहतर बनाना, जिससे ग्रामीण समुदायों की बाजार, रोजगार के अवसरों और सेवाओं तक पहुँच आसान हो सके। बेहतर गतिशीलता से राज्य के प्रमुख शहरी केंद्रों के अलावा 2 –टीअर शहरों और कस्बों में विकास और आजीविका के अवसरों का विस्तार होगा और इससे आय असमानता में भी कमी आयेगी।

      Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


      परियोजना के बारे में:

      • इस परियोजना के तहत, 2 प्रमुख जिला सड़कें और 11 राज्य राजमार्ग, 450 किमी की संयुक्त लंबाई के साथ, महाराष्ट्र के सात जिलों को 2-लेन मार्ग में अपग्रेड किया जाएगा।
      • इस परियोजना की कुल लागत 255.99 मिलियन अमरीकी डालर है, जिसमे महाराष्ट्र सरकार 78.99 मिलियन अमरीकी डालर का योगदान देगी।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

      • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.
      • महाराष्ट्र का लोक नृत्य: लावणी, कोली नृत्य, लज़ीम, पावरी नाच.
      • एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.
      • एशियाई विकास बैंक मुख्यालय: मांडलुंग, फिलीपींस.
      • एशियाई विकास बैंक की स्थापना: 19 दिसंबर 1966.

            Find More State In News Here

            भारत की एलावेनिल वलारिवन ने इंटरनेशनल एयर राइफल चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मैडल

             

            about - Part 2580_21.1

            निशानेबाजी में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी भारत की इलावेनिल वलारिवन (Elavenil Valarivan) ने 2020 शेख रसेल इंटरनेशनल एयर राइफल चैम्पियनशिप की महिलाओं की स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह कार्यक्रम बांग्लादेश शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (BSSF) द्वारा आयोजित किया गया था।

            Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

            जापान के नाया ओकाडा ने पुरुषों की स्पर्धा में स्वर्ण जीता, जबकि भारत के शाहू तुषार माने ने रजत पदक जीता। यह आयोजन 60-शॉट्स की प्रतियोगिता थी जिसमें छह देशों के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था जिसमें बांग्लादेश, भारत, जापान, कोरिया, इंडोनेशिया और भूटान शामिल थे।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

            • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका.

            Find More Sports News Here

            Recent Posts

            द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
            Most Important Questions and Answer PDF
            QR Code
            Scan Me