राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस: 02 दिसंबर

 

about - Part 2540_3.1

National Pollution Control Day: भारत में हर साल 2 दिसंबर को वर्ष 1984 में 2 से 3 दिसंबर की रात को हुई भोपाल गैस त्रासदी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जीवन गंवाने वाले लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है।

वर्ष 2020 में भोपाल गैस त्रासदी की 36 वीं वर्षगांठ है। इस दिन के जरिए, हवा, पानी और मिट्टी के बढ़ते प्रदूषण के बारे में जागरूकता पैदा की जाती है, और प्रदूषण नियंत्रण अधिनियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इस दिन का उद्देश्य:

  • औद्योगिक आपदाओं के प्रबंधन और नियंत्रण के बारे में जागरूकता फैलाना
  • औद्योगिक प्रक्रियाओं या मानवीय लापरवाही से उत्पन्न प्रदूषण को रोकें जाना
  • लोगों और उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण कृत्यों के महत्व के बारे में जागरूक करना

    Find More Important Days Here

    अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस: 2 दिसंबर

     

    about - Part 2540_5.1

    International Day for the Abolition of Slavery: संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1986 से दुनिया भर में दास प्रथा को ख़त्म करने के लिए हर साल 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य गुलामी के सभी रूपों, जैसे मानव तस्करी, यौन शोषण, सबसे बुरे रूप बाल श्रम, जबरन शादी और सशस्त्र संघर्ष के दौरान बच्चों की सेना में जबरन भर्ती से सम्बंधित मुद्दों के उन्मूलन के लिए सार्थक प्रयासों पर ध्यान केन्द्रित करना है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा अथवा गुलामी के उन्मूलन दिवस का इतिहास:

    संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2 दिसंबर 1949 को एक संकल्प पारित हुआ, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस को अडॉप्ट किया गया. इसमें मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी रोकना और वेश्यावृति को रोकना था. दोनों को दासता का प्रतीक मानते हुए रेजोल्यूशन 317 (IV) पारित किया गया. 

    Find More Important Days Here

    उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सूर्यधार झील का किया लोकार्पण

     

    about - Part 2540_7.1

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के डोईवाला में सूर्यधार झील का लोकार्पण किया है। सूर्यधार झील 550 मीटर लंबी, 28 मीटर चौड़ी और 10 मीटर गहरी है और जिसकी क्षमता 77,000 क्यूबिक मीटर है।


    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    यह झील राज्य के 18-20 गांवों की पीने के पानी और सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के अलावा, इस क्षेत्र में जल संसाधनों को दुरुस्त करेगी और एक स्वस्थ इको-सिस्टम बनाने में मदद करेगी जो प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करेगा। इसके अलावा राज्य सरकार ने अगले साल मकर संक्रांति या बसंत पंचमी के दिन झील में एक वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन करने की योजना भी तैयार की है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य

    Find More State In News Here

    IAS अधिकारी वर्षा जोशी होंगी NDDB की नई अध्यक्ष

     

    about - Part 2540_9.1

    भारत सरकार द्वारा IAS अधिकारी वर्षा जोशी को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में भारत सरकार के मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग में संयुक्त सचिव (CDD) के पद पर कार्यत हैं।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    वर्षा जोशी की नियुक्ति दिलीप रथ के स्थान पर की गई जिनका NDDB के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल 30 नवंबर, 2020 को समाप्त हो गया है, जोशी की नियुक्ति 1 दिसंबर, 2020 से प्रभावी होकर अगले आदेश तक जारी रहेगी।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की स्थापना: 16 जुलाई 1965.
    • राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड मुख्यालय: आनंद, गुजरात.

    Find More Appointments Here

    पीयूष गोयल ने किया NWR के दिघावाड़ा-बांदीकुई रेल खंड का उद्घाटन

     

    about - Part 2540_11.1

    केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के नए विद्युतीकृत दिघावाड़ा-बांदीकुई रेल खंड का उद्घाटन किया है। साथ ही मंत्री ने इस नए विद्युतीकृत मार्ग पर पहली ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। दिघावाड़ा-बांदीकुई खंड जयपुर से होकर जाने वाले दिल्ली-अजमेर रेल मार्ग पर है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से देश भर की सभी रेलवे लाइनों को शत प्रतिशत विद्युतीकरण करने का लक्ष्य रखा है। एक बार जब ये विद्युतीकृत ट्रेनें पूर्ण रूप से चलने लगेंगी, तो डीजल से चलने वाली ट्रेनें को बंद कर दिया जाएगा।

    Find More Miscellaneous News Here

    केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने “सहकार प्रज्ञा” पहल का किया शुभारंभ

     

    about - Part 2540_13.1

    केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही में सहकार प्रज्ञा नामक एक नई पहल का अनावरण किया है। सहकार प्रज्ञा, भारत में प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सहकारी क्षेत्र की क्षमता के विकास में मदद करने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (National Cooperative Development Corporation) की एक पहल है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


    सहकार प्रज्ञा के बारे में:

    • इस पहल के तहत, किसानों के लिए 45 नए प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए गए हैं, जिनमे एनसीडीसी द्वारा देश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक सहकारी समितियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
    • प्रशिक्षण मॉड्यूल का उद्देश्य जानकारी और संगठनात्मक कौशल प्रदान करना है और देश भर में प्राथमिक सहकारी समितियों को तैयार करने का प्रयास करना है जो सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल में एक बड़ी भूमिका निभाने में सक्षम बन सके।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

    • नरेंद्र सिंह तोमर कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायत राज और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं

    Find More National News Here

    उत्पाल कुमार सिंह को नियुक्त किया गया लोकसभा का नया महासचिव

     

    about - Part 2540_15.1

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उत्पाल कुमार सिंह को लोकसभा और लोकसभा सचिवालय का महासचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 दिसंबर, 2020 से प्रभावी होगी। वे स्नेहलता श्रीवास्तव का स्थान लेंगे।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    श्री सिंह उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें कैबिनेट सचिव के पद और रैंक में लोकसभा का महासचिव नियुक्त किया गया है।

    Find More Appointments Here

    ADB ने जारी की ‘Future of Regional Cooperation in Asia and the Pacific’ टाइटल नई बुक

     

    about - Part 2540_17.1

    एशियाई विकास बैंक (ADB) ने ‘Future of Regional Cooperation in Asia and the Pacific’ टाइटल एक नई बुक जारी की है। यह बुक इस बात पर केन्द्रित है कि स्वास्थ्य, व्यापार, वित्त और आपदा जोखिम सहित क्षेत्रीय सहयोग रणनीतियों को एशिया और प्रशांत में आर्थिक विकास में तेजी लाने और COVID-19 महामारी से उभरने में कैसे मदद मिल सकती है। साथ ही यह COVID-19 महामारी से उभरने और पुनर्निर्माण के लिए एक साथ मिलकर काम करने के लिए इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के अवसरों को खोजने पर भी प्रकाश डालती हैं ।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • एडीबी के अध्यक्ष: मासत्सुगु असकावा; मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस.

    Find More Books and Authors Here

    लुईस हैमिल्टन ने जीता बहरीन ग्रैंड प्रिक्स 2020 खिताब

     

    about - Part 2540_19.1

    लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन) ने बहरीन के बहरीन इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित रेस 2020 बहरीन ग्रैंड प्रिक्स जीत ली है। यह रेस 2020 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप की पंद्रहवीं रेस थी। इस सीजन की हैमिल्टन की यह 11 वीं जीत और उनके करियर की 95 वीं F1 जीत है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    इस जीत के साथ अब हैमिल्टन ने फॉर्मूला वन इतिहास में सबसे अधिक जीत (95) दर्ज करने का रिकॉर्ड बना दिया है। रेड बुल रेसिंग टीम मेंबर मैक्स वेरस्टैपेन (नीदरलैंड्स) और अलेक्जेंडर एल्बोन (थाईलैंड) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

    Find More Sports News Here

    सेनेगल को विश्व कप में जीत दिलाने वाले फुटबॉलर पापा बोउबा डोप का निधन

     

    about - Part 2540_21.1

    साल 2002 के फीफा विश्व कप मैच में देश को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सेनेगल के पेशेवर फुटबॉलर पापा बोउआ डोप (Papa Bouba Diop) का निधन। वह 42 वर्ष की आयु के थे। उनके गोल ने सेनेगल को 2002 फीफा विश्व कप के उद्घाटन मैच में तत्कालीन विश्व चैंपियन फ्रांस पर 1-0 की जीत हासिल करने और फीफा विश्व कप में सेनेगल को पहला मैच जीतने में मदद की थी। डोप ने सेनेगल के लिए 63 कैप जीते थे।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    Find
    More Obituaries News

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me