पीएनबी ने ऋण मंजूरी में तेजी लाने के लिए लॉन्च किया ‘LenS-The Lending Solution’

 

about - Part 2534_3.1

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ऑनलाइन ऋण प्रक्रिया और ऋण प्रस्तावों की मंजूरी में सटीकता को बनाए रखने के लिए तकनीक-आधारित एक ऋण प्रबंधन समाधान ‘LenS-The Lending Solution’ लॉन्च किया है। इसे सभी प्रकार के ऋणों के लिए चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाने की योजना तैयार की गई है। मुद्रा योजना के तहत, माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) ऋण (नए, नवीकरण, टॉप-अप और समीक्षा) सहित 10 लाख रुपये तक के क्रेडिट ऋणों की प्रक्रिया और मंजूरी LenS के जरिए होगी।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

PNB LenS का मुख्य उद्देश्य:

  • सिस्टम, मानकीकरण और क्रेडिट प्रक्रियाओं का आकलन करने के लिए
  • प्रत्येक प्रकार की ऋण सुविधाओं के लिए ऋण दस्तावेजों को ऑटो-जनरेट करना
  • मैनुअल प्रोसेसिंग, डिजिटल रिकॉर्ड रखरखाव, सुरक्षा और डेटा गोपनीयता में शामिल देरी, लागत और मानवीय त्रुटियों को कम करना
  • बेहतर ट्रैकिंग और पारदर्शिता के लिए निगरानी और एमआईएस रिपोर्ट का उपयोग करने के लिए

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • पीएनबी मुख्यालय: नई दिल्ली.
      • पीएनबी के सीईओ: एस.एस. मल्लिकार्जुन राव.

      Find More Banking News Here

      फाइबर ऑप्टिक्स के जनक नरिंदर सिंह कपानी का निधन

       

      about - Part 2534_5.1

      फाइबर ऑप्टिक्स का जनक कहे जाने वाले नरिंदर सिंह कपानी का निधन। भारत में जन्मे अमेरिकी भौतिक विज्ञानी को फॉर्च्यून ने नवंबर 1999 के पने ‘बिजनेसमैन’ अंक के सात “Unsung Heroes” में से एक के रूप में नामित किया था।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      कपानी 1954 में फाइबर ऑप्टिक्स के माध्यम से चित्रों को प्रसारित करने और हाई-स्पीड इंटरनेट तकनीक की नींव रखने वाले पहले व्यक्ति थे । उन्होंने न केवल फाइबर ऑप्टिक्स की नींव रखी बल्कि व्यवसाय के लिए अपने स्वयं के आविष्कार का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने क्रमशः 1960 और 1973 में ऑप्टिक टेक्नोलॉजी इनकार्पोरेशन और कैप्ट्रोन इनकार्पोरेशन की स्थापना की। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और फिर लंदन के इंपीरियल कॉलेज चले गए। उन्होंने 1955 में लंदन विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

      पुरस्कार:

      उन्हें 1998 में यूएसए पैन-एशियन अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स से ‘द एक्सीलेंस 2000 अवार्ड’, ब्रिटिश रॉयल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग, ऑप्टिकल सोसाइटी ऑफ अमेरिका, और अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस सहित कई वैज्ञानिक संस्थाओं द्वारा सम्मनित किया गया था।

      Find
      More Obituaries News

      अन्य पांच व्यक्तियों के साथ सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला भी चुने ‘एशियन ऑफ द ईयर’

       

      about - Part 2534_7.1

      सिंगापुर के प्रमुख दैनिक ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ द्वारा पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला सहित छह व्यक्तियों को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने के लिए “The Straits Times Asians of the Year” चुना गया है। 

      SII ने COVID-19 वैक्सीन, ‘Covidshield’ विकसित करने के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और ब्रिटिश-स्वीडिश दवा कंपनी AstraZeneca के साथ हाथ मिलाया है, जिसका अभी भारत में ट्रायल चल रहा है।

      Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

      अन्य पांच ‘एशियन ऑफ द ईयर’ हैं:-

      • चीनी शोधकर्ता: Zhang Yongzhen
      • चीन के मेजर-जनरल: Chen Wei,
      • जापानी डॉ: Ryuichi Morishita
      • सिंगापुर के प्रोफेसर: Ooi Eng Eong
      • दक्षिण कोरियाई बिजनेसमैन: Seo Jung-jin
      स्ट्रेट्स टाइम्स ने सामूहिक रूप से इन 6 विजेताओं को “वायरस बस्टर्स” का टाइटल दिया किया है, क्योंकि इनमें से प्रत्येक अपनी क्षमता के अनुसार एक नायक की तरह कोरोनोवायरस महामारी से निपटने के दबाव के कारण खुद को समर्पित किए हुए हैं।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • SII की स्थापना 1966 में साइरस पूनावाला (अदार पूनावाला के पिता) ने की थी।
      • अदार पूनावाला 2001 में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में शामिल हुए और 2011 में कंपनी के सीईओ बने.

      Find More Miscellaneous News Here

      चीन चांद पर झंडा फहराने वाला बना दुनिया का दूसरा देश

       

      about - Part 2534_9.1

      चीन चांद पर अपना राष्ट्रीय झंडा फहराने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। इससे पहले यह उपलब्धि केवल संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा 1969 में अपोलो मिशन के दौरान चंद्रमा पर अपना झंडा लगाने के बाद हासिल की गई थी। चीन ने ‘Chang’e 5‘ मिशन के दौरान यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जिसे मिट्टी और चट्टान के नमूने एकत्र करने के लिए चाँद पर भेजा गया था, और चांद की सतह पर 3 दिसंबर 2020 को राष्ट्रीय ध्वज लगाने के बाद पृथ्वी पर लौटने के लिए निकल चुका है।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      अगर चांद से वापसी की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो जाती है, तो चीन चाँद से नमूने लाने वाला विश्व का तीसरा देश बन जाएगा। अब तक, यह रिकॉर्ड केवल 1960 और 1970 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ के नाम है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • चीन की राजधानी: बीजिंग
      • चीन मुद्रा: रेनमिनबी
      • चीन के राष्ट्रपति: शी जिनपिंग

      Find More International News

      एडीबी ने बेंगलुरु में बिजली वितरण को उन्नत करने के लिए 190 मिलियन डॉलर के ऋण को दी मंजूरी

       

      about - Part 2534_11.1

      मनीला स्थित एशियाई विकास बैंक (ADB) ने कर्नाटक के बेंगलुरु में बिजली वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाने और उन्नत करने के लिए 190 मिलियन अमरीकी डॉलर (लगभग 1,400 करोड़ रुपये) के ऋण को मंजूरी दी है। एडीबी द्वारा वित्तीय सहायता का उपयोग बेंगलुरु स्मार्ट एनर्जी एफिशिएंट पावर डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट के लिए किया जाएगा।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) को दिए जाने वाले 190 मिलियन अमरीकी डॉलर के ऋण में 100 मिलियन अमरीकी डॉलर का सॉवरेन ऋण और 90 मिलियन अमरीकी डॉलर का गैर-सॉवरेन गारंटी ऋण शामिल है। BESCOM पांच राज्य के स्वामित्व वाली वितरण कंपनियों में से एक है और कर्नाटक की सबसे बड़ी कंपनी है। सॉवरेन और गैर-सॉवरेन ऋणों के इस संयोजन को पहली बार पायलट आधार पर भारत में एडीबी द्वारा जारी किया जा रहा है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • एडीबी के अध्यक्ष: मासत्सुगु असकावा; मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस.

      Find More News Related to Agreements

      14 दिसंबर से 24*7 यानि कभी किया जा सकेगा RTGS: रिज़र्व बैंक

       

      about - Part 2534_13.1

      भारतीय रिज़र्व बैंक ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) प्रणाली को साल के सभी दिनों चौबीस (24*7) घंटे किए जाने की घोषणा की है, जो 14 दिसंबर, 2020 को 00:30 बजे से प्रभावी होगा। वर्तमान में RTGS प्रणाली ग्राहकों के लिए सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच उपलब्ध है। 

      Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

      RTGS, RTGS सिस्टम विनियम, 2013 द्वारा शासित होना जारी रहेगा। आरटीजीएस ग्राहक के लिए और अंतर बैंक लेनदेन के लिए हर समय उपलब्ध होगा, ‘एंड-ऑफ-डे’ और ‘स्टार्ट-ऑफ-डे’ प्रक्रियाओं के बीच के अंतराल को छोड़कर, जिसका समय आरटीजीएस प्रणाली के माध्यम से निर्धारित किया जाएगा। सुचारू संचालन की सुविधा के लिए इंट्रा-डे लिक्विडिटी (IDL) सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

      Find More Banking News Here

      दिग्गज मराठी अभिनेता रवि पटवर्धन का निधन

       

      about - Part 2534_15.1

      मराठी फिल्म उद्योग का लोकप्रिय चेहरा रवि पटवर्धन का निधन। दिग्गज अभिनेता मराठी टीवी श्रृंखला अगाबाई ससुबाई में अपनी भूमिका के लिए मराठी फिल्म जगत में बहुत बड़ा नाम बन गया। इसके अलावा, पटवर्धन ने कई हिंदी फ़िल्मों जैसे कि तेज़ाब, झांझर, बंधन और यशवंत में भी अभिनय किया था।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


      Find
      More Obituaries News

      न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन ने की रिटायरमेंट की घोषणा

       

      about - Part 2534_17.1

      न्यूजीलैंड के आलराउंडर खिलाड़ी कोरी एंडरसन (Corey Anderson) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। एंडरसन ने न्यूजीलैंड के लिए 13 टेस्ट, 49 वनडे और 31 T20I खेले हैं, जिसमें दो शतक, 10 अर्धशतक और 90 विकेट के साथ कुल 2277 रन बनाए हैं।

      एंडरसन ने अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के साथ 3 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जहां वह मेजर और माइनर लीग क्रिकेट में काम करेंगे और MLC के तहत आने वाली क्रिकेट अकादमियों में कोचिंग देंगे।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


      एंडरसन के बारे में:

      एंडरसन जनवरी 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (ODI) के इतिहास में 36 गेंदों में सबसे तेज 100 रन बनाने के बाद लोकप्रिय हुए थे। हालांकि, जनवरी 2015 में इस रिकॉर्ड को एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 31 गेंदों में शतक लगाके तोड़ दिया था। 

      Find More Sports News Here

      दिग्गज बंगाली अभिनेता मनु मुखर्जी का निधन

       

      about - Part 2534_19.1

      जाने-माने बंगाली अभिनेता मनु मुखर्जी का निधन। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मृणाल सेन की निल आकाशेर नीचे (1958) से की थी। अभिनेता को सत्यजीत रे की जॉय बाबा फेलुनाथ और गणशत्रु में उनकी भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है। वह बच्चों की काल्पनिक फिल्म पातालघर का भी हिस्सा रहे थे।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      Find
      More Obituaries News

      Pixxel इसरो के रॉकेट से लॉन्च करेगा रिमोट सेंसिंग उपग्रह

       

      about - Part 2534_21.1

      बेंगलुरु स्थित स्पेस-टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप “Pixxel” ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत “Pixxel” वर्ष 2021 की शुरुआत में इसरो के वर्कहॉर्स पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) रॉकेट से अपना पहला रिमोट-सेंसिंग सैटेलाइट लॉन्च करेगा। इससे पहले, स्टार्टअप ने इस उपग्रह को 2020 के अंत में और एक रूसी सोयुज रॉकेट पर लॉन्च करने की योजना बनाई थी।

      Pixxel का लक्ष्य 2023 के मध्य तक 30 पृथ्वी अवलोकन सूक्ष्म उपग्रहों के एक तारामंडल को सूर्य-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित करना है। इन उपग्रहों के जरिए मिलने वाला डेटा विभिन्न क्षेत्रों में मदद करेगा, जिसमें कृषि से लेकर शहरी निगरानी जैसे वायु और जल प्रदूषण स्तर, वन जैव विविधता और स्वास्थ्य, तटीय और समुद्री स्वास्थ्य, और शहरी परिदृश्य में परिवर्तन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


      समझौते के बारे में:

      • यह समझौता अंतरिक्ष विभाग के तहत भारत सरकार की कंपनी न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) और Pixxel के बीच हुआ है।
      • NSIL के साथ यह समझौता पहला निजी पृथ्वी-अवलोकन मिशन है और IN-SPACe की स्थापना के बाद से पहला, अंतरिक्ष विभाग (DoS) के तहत प्राधिकरण और नियामक निकाय है जो निजी हितधारकों को भारत में अंतरिक्ष गतिविधियाँ में संलग्न करेगा। 
      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • इसरो के अध्यक्ष: के.एस. शिवान
      • इसरो मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक

      Find More Sci-Tech News Here

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me