गृह मंत्रालय ने किया साल 2021 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान

 

about - Part 2471_3.1

गृह मंत्रालय ने 119 हस्तियों की एक सूची का ऐलान किया है, जिन्हें इस साल राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और नागरिक सेवा सहित विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाएंगे, विजेताओं को जहां किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया जाता है, वहीं उच्च पद पर दी विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जाता है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

वहीँ दूसरी ओर, ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।  साल 2021 में पुरस्कार पाने वाले विजेताओं में 29 महिलाएं हैं, एक ट्रांसजेंडर है, 10 विदेशी/NRI/OCI हैं और 16 का निधन हो चुका है। साल 2021 में किसी को भी भारत रत्न के लिए नहीं चुना गया है। इन सभी विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म विभूषण पुरस्कार सूची

  1. शिंजो आबे, जापान
  2. एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), तमिलनाडु
  3. बेले मोनप्पा हेगड़े, कर्नाटक
  4. नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत), यूएसए
  5. मौलाना वहीदुद्दीन खान, दिल्ली
  6. बी. बी. लाल, दिल्ली
  7. सुदर्शन साहू, ओडिशा

पद्म भूषण पुरस्कार सूची

  1. कृष्णन नायर शांतकुमारी चित्र, केरल
  2. तरुण गोगोई (मरणोपरांत), असम
  3. चंद्रशेखर कंबरा, कर्नाटक
  4. सुमित्रा महाजन, मध्य प्रदेश
  5. नृपेन्द्र मिश्रा, उत्तर प्रदेश
  6. रामविलास पासवान (मरणोपरांत), बिहार
  7. केशुभाई पटेल (मरणोपरांत), गुजरात
  8. कल्बे सादिक (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश
  9. रजनीकांत देवीदास श्रॉफ, महाराष्ट्र
  10. तरलोचन सिंह, हरियाणा

                  Download the PDF of Complete List of Winners of the Padma Awards 2021

                  Find More Awards News Here

                  about - Part 2471_4.1

                  हरिद्वार की किशोरी सृष्टि गोस्वामी उत्तराखंड की एक दिवसीय सीएम

                   

                  about - Part 2471_6.1

                  हरिद्वार की उन्नीस वर्षीय छात्रा सृष्टी गोस्वामी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनीं. वह बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा है, हरिद्वार के रुड़की में दौलतपुर गाँव में रहती है. इस कदम को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मंजूरी मिली है.

                  WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                  एक दिवसीय मुख्यमंत्री ने राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण से प्रशासित किया है, और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे, जिसमें अटल आयुष्मान योजना, स्मार्ट सिटी परियोजना, पर्यटन विभाग द्वारा होमस्टे योजना और अन्य विकास परियोजनाएं शामिल हैं.


                  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

                  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत.
                  • उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.

                  Find More State In News Here

                  about - Part 2471_7.1

                  भारतीय रेलवे की सबसे लंबी मालगाड़ी ‘वासुकी’ ने बनाया एक नया रिकॉर्ड

                   

                  about - Part 2471_9.1

                  छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ज़ोन ने लगभग 3.5 किमी की एक इकाई के रूप में मालगाड़ियों के पांच रेक जोड़कर सबसे लम्बी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक संचालन करके अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘वासुकी’ नामक, इस गाडी ने भिलाई और कोरबा के रेलवे स्टेशनों के बीच 224 किमी की दूरी लगभग सात घंटे में तय की. पांच माल गाड़ियों के लंबे हौल रेक के 300 वैगनों से युक्त ‘वासुकी’ एक पायलट, एक सहायक लोको पायलट और एक गार्ड की मदद से चली.

                  WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


                  पूर्व रिकॉर्ड 

                  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ज़ोन ने भी हाल ही में दो मालगाड़ियों का संचालन किया है. इन मालगाड़ियों ने अपनी लंबाई के कारण ध्यान आकर्षित किया. ये दो मालगाड़ियां ‘शेष नाग’ और ‘सुपर एनाकोंडा’ थीं. सुपर एनाकोंडा एक पूरी तरह से भरी हुई तीन रेक संयुक्त मालगाड़ी थी. ‘शेष नाग’ एक 2.8 किमी लंबी चार खाली BOXN रेक ट्रेन थी जिसे एक साथ जोड़ा गया था.

                  Find More Miscellaneous News Here

                  about - Part 2471_10.1

                  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021

                   

                  about - Part 2471_12.1

                  वर्ष 2021 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) को 21 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के 32 जिलों के 32 बच्चों को प्रदान किया गया है. PMRBP अवार्ड भारत सरकार द्वारा नवोन्मेष, विद्वानों, खेल, कला और संस्कृति, सामाजिक सेवा और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले बच्चों को दिया जाता है.

                  WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


                  संबंधित श्रेणियों के आधार पर 32 पुरस्कारों का वितरण

                  • कला और संस्कृति – 7
                  • नवाचार – 9
                  • शैक्षिक उपलब्धियों – 5
                  • खेल – 7
                  • बहादुरी – 3
                  • समाज सेवा – 1

                  Find More Awards News Here

                  about - Part 2471_7.1

                  BSF ने राजस्थान सीमा पर शुरू किया ऑपरेशन ‘सर्द हवा’

                   

                  about - Part 2471_15.1

                  सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने राजस्थान की पश्चिमी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर “ऑपरेशन सर्द हवा” शुरू किया है. ऑपरेशन का उद्देश्य क्षेत्र में घने कोहरे के कारण घुसपैठ की घटनाओं की जाँच करना और जैसलमेर में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाना है. भारतीय गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए, सप्ताह भर चलने वाला अभियान 21 जनवरी 2021 से 27 जनवरी 2021 तक के लिए शुरू किया गया है.

                  WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


                  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

                  • BSF महानिदेशक: राकेश अस्थाना.
                  • BSF मुख्यालय: नई दिल्ली.

                  Find More News Related to Defence

                  about - Part 2471_10.1

                  यूपी सरकार ने युवाओं के लिए लॉन्च किया ‘उद्यम सारथी ऐप’

                   

                  about - Part 2471_18.1

                  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ ने 24 जनवरी 2021 को राज्य के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘उद्यम् सारथी ऐप’ की शुरुआत की है. ऐप से युवाओं को राज्य भर में स्वरोजगार और नौकरी उद्योग से जुड़ी हर जानकारी मिल सकेगी.

                  उत्तर प्रदेश दिवस समारोह 24 जनवरी से 26 जनवरी 2021 तक चलेगा. उत्तर प्रदेश दिवस 2021 का विषय ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का सम्मान, महिला युवा किसानों, सभी का विकास (Respect for self-reliant Uttar Pradesh, women young farmers, development of all)’ है.

                  WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


                  उद्यम सारथी ऐप के बारे में:

                  उद्यम सारथी ऐप में राज्य और केंद्र सरकारों सहित विभिन्न विभागों और क्षेत्रों में कहीं भी और किसी भी समय व्यापार के अवसरों के बारे में डेटा की एक विविध श्रेणी शामिल होगी. इसे वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के तहत लॉन्च किया गया है. 


                  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

                  • उत्तर प्रदेश की राजधानी: लखनऊ.
                  • उत्तर प्रदेश के राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.
                  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ.

                  Find More State In News Here

                  about - Part 2471_7.1

                  विश्व के सबसे बड़े कर्रेंट अकाउंट सरप्लस के मामले में जर्मनी से आगे निकला चीन

                   

                  about - Part 2471_21.1

                  म्यूनिख स्थित इफो इंस्टीट्यूट द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार, चीन वर्ष 2020 में जर्मनी को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे बड़े कर्रेंट अकाउंट सरप्लस यानि चालू खतों में सबसे अधिक बचत वाला देश बन गया हैसाल 2020 में चीन के चालू खातों का सरप्लस दोगुना से भी अधिक बढ़कर $ 310 बिलियन हो गया है, जबकि जर्मनी के चालू खातों का सरप्लस साल 2020 में लगातार पांचवीं बार कम होकर $ 261 बिलियन रह गया है. यह डेटा विश्व व्यापार में एक बड़े टेक्टोनिक बदलाव को दर्शाता है, जिसने कोरोनोवायरस संकट के कारण दुनिया भर में बढ़ती चिकित्सा सुरक्षा उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की उच्च मांग के कारण चीनी निर्यात को बढ़ावा दिया है.

                  WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                  इस सर्वे में संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा चालू खाता घाटे वाला देश बना हुआ है, जिसमे 2020 में लगभग $635 बिलियन डॉलर के तीसरे भाग अथवा आर्थिक उत्पादन का 3.1% था. जापान $158 बिलियन के चालू खाता सरप्लस के साथ तीसरे स्थान पर है. इफो (सूचना और फोर्सचुंग) इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक रिसर्च म्यूनिख, जर्मनी में स्थित एक शोध संस्थान है, जो आर्थिक नीति का आंकलन करता है.


                  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य: 

                  • चीन की राजधानी: बीजिंग.
                  • चीन मुद्रा: रॅन्मिन्बी.
                  • चीन के राष्ट्रपति: शी जिनपिंग.

                  Find More International News

                  about - Part 2471_10.1

                  भारतीय राष्ट्रीय पर्यटन दिवस: 25 जनवरी

                   

                  about - Part 2471_24.1

                  भारत सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिन पर्यटन और इसके सामाजिक, राजनीतिक, वित्तीय और सांस्कृतिक मूल्य के महत्व पर वैश्विक समुदाय के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है.

                  भारत पर्यटन के कई रूप जैसे सांस्कृतिक, प्रकृति, विरासत, शैक्षिक, व्यवसाय, खेल, ग्रामीण, चिकित्सा, क्रूज और पर्यावरण पर्यटन प्रदान करता है. पर्यटन को बढ़ावा देने और विकास के लिए राष्ट्रीय नीतियों के निर्माण के लिए पर्यटन मंत्रालय भारत में नोडल एजेंसी है. यह केंद्रीय, राज्य एजेंसियों और सार्वजनिक क्षेत्र के साथ भी समन्वय करता है.

                  GA Capsule Batch for SBI PO Mains 2021 | Bilingual Live Classes for General Awareness for Banking


                  पर्यटन क्या है?

                  पर्यटन और यात्रा का उपयोग अक्सरआपस में बदलते हुए किया जाता है. हालाँकि, यात्रा, एक व्यक्ति या लोगों के समूह का एक स्थान से दूसरे स्थान पर कार्य, स्वास्थ्य, शिक्षा या परिवार से मिलने के लिए आना जाना होता है. दूसरी ओर, पर्यटन, एक व्यक्ति या समूह के मनोरंजन के उद्देश्य से आना जाना करना है.

                  Find More Important Days Here

                  about - Part 2471_10.1

                  मंगोलियाई प्रधानमंत्री खुरलसुख उखना और उनकी सरकार ने दिया इस्तीफा

                   

                  about - Part 2471_27.1

                  मंगोलिया के प्रधान मंत्री खुरलसुख उखना ने COVID-19 महामारी से निपटने के लिए सरकार के प्रबंधन पर विरोध प्रदर्शन और सार्वजनिक नाराजगी के बाद अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया है. 52 वर्षीय उखना ने 4 अक्टूबर 2017 से 21 जनवरी 2021 तक मंगोलिया के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया.

                  WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                  प्रधान मंत्री खुरलसुख उखना ने नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए संसद के बाहर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा होने के बाद अपना इस्तीफा और अपनी सरकार को भंग करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है. खुरलसुख की मंगोलियाई पीपुल्स पार्टी द्वारा नियंत्रित संसद ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने के लिए भारी मतदान किया.

                  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य: 

                  • मंगोलिया राजधानी: उलानबातर.
                  • मंगोलिया के राष्ट्रपति: कल्टामागिनि बटुलगा.
                  • मंगोलिया मुद्रा: मंगोलियाई टोग्रोग.

                  Find More International News

                  about - Part 2471_10.1

                  राष्ट्रीय मतदाता दिवस: 25 जनवरी

                   

                  about - Part 2471_30.1

                  भारत अधिक युवा मतदाताओं को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष 25 जनवरी को “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” मनाता है. 2021 को 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है. NVD 2021 का विषय है- ‘मेकिंग आवर वोटर्स एम्पावर्ड, विजिलेंट, सेफ एंड इन्‍फॉर्म्‍ड’ अर्थात् मतदाताओं को सशक्‍त, सतर्क, सुरक्षित और जानकार बनाना. भारतीय निर्वाचन आयोग  (ECI) के स्थापना दिवस अर्थात् 25 जनवरी 1950 को मनाने के लिए 2011 से प्रतिवर्ष 25 जनवरी को देश भर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है.

                  GA Capsule Batch for SBI PO Mains 2021 | Bilingual Live Classes for General Awareness for Banking


                  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

                  • स्वतंत्र भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त- सुकुमार सेन.
                  • सुनील अरोड़ा वर्तमान 23 वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं.

                  Find More Important Days Here

                  about - Part 2471_10.1

                  Recent Posts

                  द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
                  Most Important Questions and Answer PDF
                  QR Code
                  Scan Me