गृह मंत्रालय ने 119 हस्तियों की एक सूची का ऐलान किया है, जिन्हें इस साल राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और नागरिक सेवा सहित विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाएंगे, विजेताओं को जहां किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया जाता है, वहीं उच्च पद पर दी विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जाता है।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
वहीँ दूसरी ओर, ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। साल 2021 में पुरस्कार पाने वाले विजेताओं में 29 महिलाएं हैं, एक ट्रांसजेंडर है, 10 विदेशी/NRI/OCI हैं और 16 का निधन हो चुका है। साल 2021 में किसी को भी भारत रत्न के लिए नहीं चुना गया है। इन सभी विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
पद्म विभूषण पुरस्कार सूची
- शिंजो आबे, जापान
- एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), तमिलनाडु
- बेले मोनप्पा हेगड़े, कर्नाटक
- नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत), यूएसए
- मौलाना वहीदुद्दीन खान, दिल्ली
- बी. बी. लाल, दिल्ली
- सुदर्शन साहू, ओडिशा
पद्म भूषण पुरस्कार सूची
- कृष्णन नायर शांतकुमारी चित्र, केरल
- तरुण गोगोई (मरणोपरांत), असम
- चंद्रशेखर कंबरा, कर्नाटक
- सुमित्रा महाजन, मध्य प्रदेश
- नृपेन्द्र मिश्रा, उत्तर प्रदेश
- रामविलास पासवान (मरणोपरांत), बिहार
- केशुभाई पटेल (मरणोपरांत), गुजरात
- कल्बे सादिक (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश
- रजनीकांत देवीदास श्रॉफ, महाराष्ट्र
- तरलोचन सिंह, हरियाणा
Download the PDF of Complete List of Winners of the Padma Awards 2021










G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


