हॉकी विश्व कप 2023 अंक तालिका

about - Part 1565_3.1

ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी तक चल रहे FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में दुनिया भर की शीर्ष 16 टीमें ख़िताब के लिए मुक़ाबला कर रही है। हॉकी विश्व कप 2023 का 15वां संस्करण 13 जनवरी से 29 जनवरी तक भारत के बिरसा मुड़ा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आयोजित हो गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हॉकी विश्व कप 2023 में 16 टीमों को चार अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है, जिसमें पूल A से लेकर D तक के चार ग्रुप शामिल हैं।

प्रतियोगिता के ग्रुप स्टेज में प्रत्येक ग्रुप की सभी टीमें राउंड-रॉबिन फ़ॉर्मेट में आमने-सामने होंगी।

पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के ग्रुप

पूल A: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ़्रीका, फ़्रांस, अर्जेंटीना

पूल B: बेल्जियम, जापान, कोरिया, जर्मनी

पूल C: नीदरलैंड, चिली, मलेशिया, न्यूज़ीलैंड

पूल D: भारत, वेल्स, स्पेन, इंग्लैंड

ग्रुप स्टेज के बाद, परिणाम के आधार पर प्रत्येक पूल से शीर्ष टीमें सीधे क्वार्टर-फ़ाइनल के लिए क्वालीफ़ाई करेंगी। इस बीच, चार ग्रुपों से दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें अन्य चार क्वार्टर फ़ाइनलिस्ट में शामिल होने के लिए क्रॉसओवर मैचों में आमने-सामने होंगी। पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का फ़ाइनल 29 जनवरी को खेला जाएगा।

 

हॉकी विश्व कप 2023 अंक तालिका

 

Team Played Won Draw Lost Points Goal Diff.
पूल A ऑस्ट्रेलिया 1 1 0 0 3 8
अर्जेंटीना 1 1 0 0 3 1
दक्षिण अफ़्रीका 1 0 0 1 0 -1
फ्रांस 1 0 0 1 0 -8
पूल B बेल्जियम 1 1 0 0 3 5
जर्मनी 1 1 0 0 3 3
जापान 1 0 0 1 0 -3
कोरिया 1 0 0 1 0 -5
पूल C नीदरलैंड 1 1 0 0 3 4
न्यूज़ीलैंड 1 1 0 0 3 2
चिली 1 0 0 1 0 -2
मलेशिया 1 0 0 1 0 -4
पूल D इंग्लैंड 2 1 1 0 4 5
भारत 2 1 1 0 4 2
स्पेन 2 1 0 1 3 2
वेल्स 2 0 0 1 0 -5

 

Find More Sports News Here

Indian batter Ishan Kishan hits fastest ODI double hundred off 126 balls_80.1

भारत, फ्रांस का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास ‘वरुण’ शुरू

about - Part 1565_6.1

भारत और फ्रांस की नौसेनाओं (India France Naval Exercise) के बीच होने वाले द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘वरुण (Varuna)’ के 21वें संस्करण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई। यह अभ्यास पश्चिमी तट पर हो रहा है। इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों की नौसेनाएं एकदूसरे के अनुभवों से युद्ध क्षेत्र में कौशल का विकास करेंगी। अभ्यास 16 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • अभ्यास वरुण के दौरान दोनों नौसेनाएं अपग्रेडेड एयर डिफेंस एक्सरसाइज, टैक्टिकल युद्ध अभ्यास, फायरिंग, अंडरने रिप्लेनिश और अन्य समुद्री संचालनों का आयोजन किया जाएगा। दोनों नौसेनाओं की यूनिट समुद्री थिएटर में अपने युद्ध लड़ने के कौशल को तराशने का प्रयास करेंगी।
  • इसके साथ ही समुद्री क्षेत्र में मल्टी-डिसीप्लिन संचालन करने के लिए अपनी इंटर-ऑपरेबिलिटी को बढ़ाना और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक एकीकृत बल के रूप में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगी।
  • भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास की शुरुआत 1993 में हुई थी। इसे 2001 में ‘वरुण’ नाम दिया गया था। पिछले 30 सालों में यह अभ्यास भारत-फ्रांस रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों की पहचान बन गया है।
  • अभ्यास ‘वरुण’ के इस संस्करण में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वदेशी गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ डिस्ट्रॉयर INS चेन्नई, गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS तेग, समुद्री गश्ती विमान P-8I और डोर्नियर, स्वदेशी हेलीकॉप्टर और मिग-29K लड़ाकू विमान भाग लेगें।
  • इसके साथ ही फ्रांसीसी नौसेना का प्रतिनिधित्व विमानवाहक पोत चार्ल्स डी गॉल, FS फोर्बिन और प्रोवेंस, सपोर्ट पोत FS मार्ने और समुद्री गश्ती विमान अटलांटिक करेंगे। यह अभ्यास 16 से 20 जनवरी 2023 तक पांच दिनों में आयोजित किया जाएगा।
  • यह अभ्यास समुद्र में अच्छी व्यवस्था के लिए आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन स्तर की बातचीत की सुविधा प्रदान करता है, जो वैश्विक समुद्री कॉमन्स की सुरक्षा, सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Find More Defence News Here

 

Veer Bal Diwas 2022: History, Significance and Celebration in India_80.1

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2023: महत्व और इतिहास

about - Part 1565_9.1

16 जनवरी, स्टार्टअप इंडिया का स्थापना दिवस राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह आयोजन 2022 से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल स्टार्टअप्स को नए भारत की रीढ़ बताते हुए इसकी घोषणा की थी। केंद्र सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में देश भर में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाने के लिए इस वर्ष कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • वर्ष 2022 में भारत ने पहला ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ मनाया गया।
  • इस दिवस के आयोजन के लिए अभी तक कोई निर्दिष्ट विषय का चुनाव नहीं किया गया है।
  • इस वर्ष, आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह के भाग के रूप में, स्टार्टअप समुदाय को शामिल करके उद्यमिता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश में 75 से अधिक स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
  • इनमें महिला उद्यमियों के लिए समर्पित वर्कशॉप, इन्क्यूबेटरों का प्रशिक्षण, और मेंटरशिप वर्कशॉप से लेकर स्टेकहोल्डर राउंड टेबल, क्षमता निर्माण वर्कशॉप, स्टार्टअप पिचिंग सेशन आदि शामिल हैं।
  • उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 10 से 16 जनवरी के मध्य ‘स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक’ का आयोजन किया है।

 

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस: इतिहास

 

15 जनवरी 2022 को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस को अपनाने की घोषणा की। उसी वर्ष भारत ने पहला राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया। नवोदित उद्यमियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने पिछले कुछ वर्षों में स्टार्टअप्स के विकास की प्रशंसा की।

भारत में स्टार्टअप की उपलब्धियों की सराहना करने के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया जाता है। भारत के युवाओं के लिए नवाचार और अर्थव्यवस्था में उनके योगदान पर चर्चा करने के लिए स्टार्टअप उद्यमियों को एक मंच प्रदान करने के लिए भी यह दिन मनाया जाता है।

Find More Important Days Here

Veer Bal Diwas 2022: History, Significance and Celebration in India_80.1

पर्यावरण मंत्रालय ने संरक्षित पौधों की सूची में नीलकुरिंजी को शामिल किया

about - Part 1565_12.1

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF) ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची III के तहत नीलकुरिंजी (स्ट्रोबिलैंथेस कुंथियाना) को संरक्षित पौधों की सूची में शामिल किया है। आदेश के अनुसार, इस पौधे को उखाड़ने या नष्ट करने वालों पर तीन साल की कैद के साथ 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। नीलकुरिंजी की खेती और इस पर हक़ जताने की अनुमति नहीं है। नीलकुरिंजी का खिलना पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण है, जो उन स्थानों पर आते हैं जहां यह खिलता है। हालाँकि, इससे पौधे का विनाश भी हुआ है, जो इस फूल के क्षेत्रों के लिए एक बड़ा खतरा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

नीलकुरिंजी फूल के बारे में

 

केरल के नीलगिरी पहाड़ियों में हर 12 साल के बाद नीलकुरिंजी के फूल खिलते हैं। यह फूल दुनिया के कुछ असाधारण फूलों में से एक हैं। पर्यटकों को इन फूलों की खूबसूरती को देखने के लिए 12 साल का इंतजार करना पड़ता है। बता दें कि केरल स्थित मुन्नार को नीलकुरिंजी फूलों का सबसे बड़ा घर माना जाता है। करीब 3000 हेक्टेयर में घुमवादार पहाड़ियों वाला मुन्नार दक्षिण भारत के सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक है। नीलकुरिंजी के फूल मुन्नार की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। केरल के लोग इस फूल को कुरिंजी कहते हैं। ये स्ट्रोबिलेंथस की एक किस्म है। दुनिया में नीलकुरिंजी की लगभग 250 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। साल 2006 में केरल के जंगलों का 32 वर्ग किलोमीटर इलाका इस फूल के संरक्षण के लिए सुरक्षित रखा गया था। इसे कुरिंजीमाला सैंक्चुअरी का नाम दिया गया। यह आमतौर पर 1,300-2,400 मीटर की ऊँचाई पर उगता है।

Find More Miscellaneous News Here10th Edition of North East Festival Begins at Jawaharlal Nehru Stadium_80.1

SBI ने वेयरहाउसिंग एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

about - Part 1565_15.1

किसानों को खेती के खर्चों के लिए सस्‍ता लोन देने के लिए भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने वेयरहाउसिंग एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी (WDRA) के साथ एमओयू किया है। इस एमओयू की मदद से डब्लूडीआरए के साथ रजिस्टर्ड गोदामों से जारी इलेक्ट्रॉनिक निगोशिएबल वेयरहाउस रिसीट पर किसानों को कर्ज दिया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए भी किसान के पास जमीन का होना अनिवार्य है। लेकिन, अब किसान गोदाम में रखी अपनी फसल पर भी कर्ज ले सकेंगे। एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा के अनुसार डब्‍ल्‍यूडीआरए के साथ भागीदारी से किसानों को उनकी पैसों से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक वित्त का अतिरिक्त विकल्प देगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इससे क्‍या होगा फायदा?

बहुत से किसान अपनी फसल को निकालते ही बेचते नहीं है। वे उसका भंडारण कर लेते हैं। कई बार फसल का रेट बढ़ने की उम्‍मीद में अपनी फसल रोकते हैं तो कई बार सीजन में भाव कम होने के कारण भंडारण किया जाता है। फसल न बेचने के कारण कई बार किसानों को अपनी जरूरतों का पूरा करने के लिए धन की कमी का सामना करना पड़ता है। लेकिन, अब एसबीआई द्वारा भंडारगृहों में भंडारित फसल पर भी लोन देने से किसानों को पैसों की तंगी से नहीं गुजरना होगा।

 

यह लाभ किसे मिलेगा?

 

जानकारी के मुताबिक इस स्कीम के तहत सिर्फ उन्हीं किसानों को कर्ज दिया जाएगा जो किसान अपनी फसल का भंडारण करने के लिए वेयरहाउस का इस्तेमाल करेंगे। घर में रखी फसल पर लोन नहीं दिया जाएगा। साथ ही वेयरहाउस भी रजिस्टर्ड होना जरूरी है।

 

Find More News Related to Agreements

 

Airbnb Signs MoU with Goa Govt to Promote Inclusive Tourism_80.1

 

हैदराबाद रियासत के आखिरी निजाम के पोते मुकर्रम जाह का निधन

about - Part 1565_18.1

हैदराबाद के आखिरी और आठवें निजाम नवाब मीर बरकत अली खान वालाशन मुकर्रम जाह बहादुर का निधन हो गया। वे पिछले एक दशक से तुर्की में ही रह रहे थे। उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक उन्हें हैदराबाद में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मुकर्रम जाह को उनके दादा और हैदराबाद रियासत के सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान ने 1954 में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, और तभी से उन्हें हैदराबाद का आठवां और आखिरी निजाम कहा जाता है। मुकर्रम जाह का 14 जनवरी 2023 को तुर्की में निधन हो गया जहां वह कई वर्ष से रह रहे थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निजाम के उत्तराधिकारी के रूप में गरीबों के लिए शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए सर्वोच्च राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाए।

 

मुकर्रम जाह के बारे में

 

मुकर्रम जाह का 1933 में फ्रांस में जन्म हुआ। उनकी मां राजकुमारी दुर्रु शेवार तुर्की (ओटोमन साम्राज्य) के आखिरी सुल्तान अब्दुल मजीद द्वितीय की बेटी थीं। प्रिंस मुकर्रम जाह को आधिकारिक तौर पर 1971 तक हैदराबाद का राजकुमार कहा जाता था, उसके बाद सरकार द्वारा खिताब और प्रिवी पर्स को समाप्त कर दिया गया था। सातवें निजाम ने अपने पहले बेटे प्रिंस आजम जहां बहादुर के बजाय अपने पोते को गद्दी का उत्तराधिकारी बनाया था। साल 1967 में हैदराबाद के अंतिम पूर्व शासक के निधन पर मुकर्रम जाह आठवें निजाम बने थे। जाह भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया गए थे, उसके बाद तुर्की में जाकर रहने लगे।

निजाम खानदान की रइसी के चर्चे मशहूर रहे हैं। जब 1947 में देश आजाद हुआ उस समय निजाम को धरती पर सबसे अमीर शख्स माना जाता था। उस समय इस पूरी धरती पर हैदराबाद के शासक मीर ओसमान अली के बराबर पैसा, सोना-चांदी-हीरे-जवाहरात किसी और शासक के पास नहीं थे। साल 1911 में ओसमान अली खान हैदराबाद के सातवें निजाम बने थे। देश जब आजाद हुआ और हैदराबाद को भारत में मिला लिया गया तबतक ओसमान अली खान का ही शासन रहा। निजाम के पास कुल नेट वर्थ 17.47 लाख करोड़ यानी 230 बिलियन डॉलर की आंकी गई थी।

Find More State In News HereAssam Grants Industry Status to Its Tourism Sector_70.1

 

 

गणतंत्र दिवस समारोह 2023 नई दिल्ली में शुरू हुआ

about - Part 1565_21.1

गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के हिस्से के रूप में और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती (जिसे पराक्रम दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है) को मनाने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति तथा जनजातीय नृत्य महोत्सव ‘आदि शौर्य – पर्व पराक्रम का’ नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 23 एवं 24 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा। सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति तथा जनजातीय नृत्य शैली की विषयवस्तु पर आधारित इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान पर प्रकाश डालना है। रक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें भारतीय तटरक्षक बल समन्वयक की भूमिका निभा रहा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए प्रारंभिक अभ्यास सत्र 10 जनवरी को शुरू हुआ था और सेना के ड्रम्स तथा ट्रम्पेट्स की गूंज ने हमारे देश की अनूठी सांस्कृतिक प्रवृत्तियों का प्रतिनिधित्व करने व “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” की भावना को उत्साह देने के लिए पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन के लिए मंच तैयार किया है। लगभग 1200 से अधिक कलाकार प्रत्येक दिन रिहर्सल में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना रहे हैं, जिसमें प्रत्येक समूह अपनी अनूठी और रंगीन वेशभूषा, हेडड्रेस, संगीत वाद्ययंत्र तथा लयबद्ध नृत्य बीट्स के साथ भारतीयता के एक अंश को जीवंत कर रहा है।

 

मुख्य कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले पारंपरिक नृत्य में गौर मारिया, गद्दी नाटी, सिद्दी धमाल, बैगा परधोनी, पुरुलिया, बगुरुंबा, घुसाड़ी, बाल्टी, लम्बाडी, पाइका, राठवा, बूदीगली, सोंगीमुखवाते, कर्मा, मंघो, का शाद मस्तीह कुम्मीकली, पलैयार, चेराव और रेखम पाड़ा शामिल हैं। इन कार्यक्रमों एवं समूहों का समन्वय जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

 

भारतीय सेना पैरामोटर ग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून, हॉर्स शो, खुकुरी डांस, गतका, मल्लखंब, कलरीपयट्टू, थांग-टा, मोटरसाइकिल डिस्प्ले, एयर वारियर ड्रिल, नेवी बैंड और मार्शल आर्ट के जरिए इस आयोजन में अपना कौशल पेश करने के लिए भागीदारी कर रही है।

 

नोट:- भारत ने 2023 में गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को आमंत्रित किया है। इस मामले से परिचित लोगों ने कहा कि यह फैसला अरब दुनिया पर नई दिल्ली के निरंतर ध्यान को दर्शाता है क्योंकि यह हाई-प्रोफाइल राजनयिक व्यस्तताओं को साथ लाने पर भी नजर डालता है।

Find More National News Here

Person Of The Year: Dr. Subramaniam Jaishankar, Foreign Minister Of India_70.1

 

संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया

about - Part 1565_24.1

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। मक्की लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) प्रमुख और 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बहनोई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अल-कायदा प्रतिबंध समिति ने मक्की का नाम अपनी प्रतिबंधित सूची में शामिल किया। इस सूची में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करने, उन पर यात्रा और हथियार संबंधी प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है। मक्की को अमेरिका पहले ही एक आतंकवादी घोषित कर चुका है। अब मक्की की दुनिया भर में बनाई गई संपत्ति को फ्रीज किया जा सकेगा। उसकी यात्रा पर भी प्रतिबंध रहेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत ने पिछले साल लाया था प्रस्ताव

बता दें, मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव भारत ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र में लाया था, लेकिन चीन ने अड़ंगा लगा दिया था। इसी वजह से मक्की को उस समय वैश्विक आतंकी घोषित नहीं किया जा सका था।

 

जानें कौन है अब्दुल रहमान मक्की?

अब्दुल रहमानी मक्की 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का सदस्य है। मक्की पाकिस्तान इस्लामिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन अहल-ए-हदीस के अलावा लश्कर-ए-तोएबा में भी दबदबा रखता है। मक्की हाफीज सईद का सबसे खास रिश्तेदार था जो कि उसके काले खेल में हमेशा वफादारी से साथ देता था। भारत के खिलाफ साजिश रचने में मक्की हमेशा आगे रहता था।

मुंबई को दहलाने में मक्की ने भी खतरनाक साजिश रची थी। वह धन जुटाने, भर्ती करने और भारत में, विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर में हमलों की योजना बनाने के लिए युवाओं को भर्ती करने और कट्टरपंथी बनाने में शामिल रहा है। वह अमेरिका द्वारा नामित विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) लश्कर के भीतर विभिन्न नेतृत्व भूमिकाएं निभा रहा है। उसने लश्कर के अभियानों के लिए धन जुटाने में भी भूमिका निभाई है।

Find More International News Here

FATF Blacklists Myanmar, Calls for Due Diligence To Transactions in Nation_70.1

 

 

1961 के बाद पहली बार चीन की आबादी घटी

about - Part 1565_27.1

चीन की जनसंख्या में साल 1961 के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चीन में अब नकारात्मक जनसंख्या ग्रोथ शुरू हो गई है। बता दें कि चीन में मरने वालों का आंकड़ा, पैदा होने वाले बच्चों से ज्यादा है। चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स के आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 के अंत में देश की जनसंख्या 1.41175 अरब थी जो कि साल 2021 के 1.41260 अरब के मुकाबले कम है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

चीन में कई दशकों तक जनसंख्या नियंत्रण नीति लागू रही और माना जा रहा है कि उन जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के चलते ही देश की जनसंख्या में गिरावट आ रही है। हालांकि गिरती जनसंख्या से चीन की सरकार चिंतित है और वह देश की आबादी को फिर से बढ़ाने के लिए कई उपाय कर रही है लेकिन किसी का भी सकारात्मक नतीजा सामने नहीं आ रहा है।

 

साल 2021 में चीन में जन्मदर 7.52 बच्चे प्रति एक हजार लोग थी लेकिन बीते साल यह घटकर 6.77 बच्चे प्रति एक हजार हो गई। इससे चीन की जनसंख्या में 10 लाख से ज्यादा बच्चे कम पैदा हुए। इतना ही नहीं चीन में मृत्युदर भी साल 1976 के बाद सबसे ज्यादा है। चीन में 2022 में मृत्युदर 7.37 मौते प्रति एक हजार लोग रही। बुजुर्ग होती जनसंख्या के चलते चीन के सरकारी खजाने पर भी बोझ बढ़ रहा है और चीन की सरकार को बुजुर्गों की देखभाल और पेंशन आदि पर ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह खर्च और बढ़ेगा।

 

एक-बच्चे की नीति का परिणाम

 

अधिकांश जनसांख्यिकीय गिरावट चीन की एक-बच्चे की नीति का परिणाम है जो उसने 1980 और 2015 के बीच लागू की थी। आकाश-उच्च शिक्षा की लागत जिसने कई चीनी लोगों को एक से अधिक बच्चे पैदा करने या यहां तक कि एक भी बच्चा पैदा करने से रोक दिया है। बता दें कि चीन ने 1980 में वन चाइल्ड पॉलिसी लागू किया था, तब चीन की आबादी 98.61 करोड़ थी।

 

कोरोना महामारी भी एक कारण

 

चीन की आबादी तेजी से घटने के पीछे एक कारण कोरोना महामारी को भी माना जा रहा है। चीन का मानना है कि कोरोना की वजह से शादियों में भी गिरावट दर्ज हुई जिससे नए बच्चों के जन्म में बढ़ोतरी नहीं हो पाई। जनसंख्या में कमी पहले की अपेक्षा बहुत तेजी से आई है। गिरावट के कारण, चीनी अर्थव्यवस्था आकार में अमेरिका से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर सकती है और दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में अपना दर्जा खो सकता है।

 

Find More International News Here

FATF Blacklists Myanmar, Calls for Due Diligence To Transactions in Nation_70.1

सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में ये रहा Shah Rukh Khan का स्थान, टॉम क्रूज को भी पछाड़ा

about - Part 1565_30.1

शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट भी सामने आई हैं। जिसमें शाहरुख खान चौथे पायदान पर आ गए है। इस बार शाहरुख खान ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार लिया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर जेरी सीनफेल्ड है। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस लिस्ट में इंडिया के अकेले एक्टर है। शाहरुख खान की नेट वर्थ 770 मिलियन डॉलर की है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

World of Statistics के ट्विटर अकाउंट पर दुनिया के 8 सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट शेयर की गई जिसमें शाहरुख खान ने चौथा पायदान हासिल किया है। चौथा नंबर पाकर उन्होंने Tom Cruise और Jackie Chan को भी पीछे छोड़ दिया। आपको बता दें, शाहरुख खान की कुल संपत्ति 770 मिलियन डॉलर यानी 6 हजार 300 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वहीं 620 मिलियन डॉलर यानी 5 हजार 90 करोड़ रुपए की कमाई के साथ टॉम क्रूज इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। तो वहीं, हॉलीवुड स्टार जैकी चैन 520 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

दुनियाभर के 8 सबसे अमीर एक्टर्स

1. जेरी सीनफेल्ड (अमेरिकी) –(8200 करोड़ रुपये)

2. टायलर पेरी (अमेरिकी) – (8200 करोड़ रुपये)

3. डेन जॉनसन (अमेरिकी) – (6500 करोड़)

4. शाहरुख खान (भारतीय) – (6300 करोड़)

5. टॉम क्रूज (अमेरिकी) – (5900 करोड़)

6. जैकी चैन (हॉन्ग कॉन्ग) –(4200 करोड़)

7. जॉर्ज क्लूनी (अमेरिकी) –(4100 करोड़)

8. रॉबर्ट डी नीरो (अमेरिकी) –(4100 करोड़)

 

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह लगभग 5 साल बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई देंगे।

Find More Ranks and Reports Here

 

YouTube creators Ecosystem contributes over Rs 10,000 cr to India's GDP in 2021_80.1

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me