
दुनियाभर में आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद निर्यात के मोर्चे पर भारत का सेवा क्षेत्र काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में देश से सेवाओं का निर्यात करीब 20 फीसदी बढ़कर 300 अरब डॉलर के लक्ष्य के पार पहुंच जाएगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वस्तु निर्यात क्षेत्र भी स्वस्थ वृद्धि दर्ज कर रहा है। वैश्विक मंदी की आशंका, महंगाई के दबाव और जिंसों की ऊंची कीमतों के बावजूद वस्तुओं का निर्यात अब तक अच्छा रहा है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 के पहले नौ महीने यानी अप्रैल-दिसंबर अवधि में 235.81 अरब डॉलर के सेवाओं का निर्यात किया गया। 2021-22 की समान अवधि में यह आंकड़ा 184.65 अरब डॉलर रहा था। हालांकि, दिसंबर, 2022 में देश का निर्यात 12.2 फीसदी घटकर 34.48 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 23.76 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।
वैश्विक मंदी को मात दे रहा भारत
दुनिया में मंदी, मुद्रास्फीतिक दबाव और जिंसों की ऊंची कीमतों के बावजूद वस्तुओं का निर्यात अच्छा रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कहा कि वस्तुओं के निर्यात की बात की जाए, तो यह क्षेत्र भी स्वस्थ वृद्धि दर्ज कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन सब दबावों के बावजूद चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह अप्रैल-दिसंबर 2022 में देश का निर्यात 9% बढ़ा है।
‘मेक इन इंडिया’ का दिख रहा असर
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों तथा दुनिया के प्रत्येक हिस्से से दबाव की खबरों के बीच कुल मिलाकर यह एक बहुत ही संतोषजनक साल होगा।’’ उन्होंने कहा कि सरकार के संरचनात्मक सुधारों तथा ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे कदमों के नतीजे दिखने लगे हैं।
Find More News on Economy Here









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


