Categories: Uncategorized

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मशहूर बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन। साल 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का पता चलने के बाद से उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरवाट आ रही थी। उन्होंने अपने लगभग तीन दशक से अधिक लम्बे करियर में 50 से अधिक भारतीय फिल्मों और कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में अभिनय किया था। इरफ़ान खान को साल 2011 में कला और सिनेमा में दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
अभिनेता इरफान खान का जन्म 7 जनवरी, 1966 को जयपुर में हुआ था, उनका मूल नाम साहबजादे इरफान अली खान था और उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की थी। अपने अभिनय करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने विभिन्न टीवी शो जैसे चाणक्य, भारत एक खोज, बनेगी अपना घर, चंद्रकांता जैसे कई धारावाहिकों में अभिनय किया था। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत 1988 में “सलाम बॉम्बे” के से हुई थी, तथा जिसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों जैसे हासिल, मकबूल, लाइफ इन ए मेट्रो, पान सिंह तोमर, पीकू, मदारी और हिंदी मीडियम में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में द नेमसेक, द दार्जिलिंग लिमिटेड, स्लमडॉग मिलियनेयर, लाइफ ऑफ पाई, जुरासिक वर्ल्ड और द अमेजिंग स्पाइडर मैन जैसी प्रसिद्ध फिल्में शामिल हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

International Day of Solidarity 2026: UN कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मनाया जाता है यह दिन

संयुक्त राष्ट्र के हिरासत में लिए गए और लापता कर्मचारियों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय…

5 mins ago

West Asia Crisis 2026: भारत सरकार ने बनाए 7 सशक्त समूह, तेल सप्लाई से लेकर अर्थव्यवस्था तक हर सेक्टर पर नजर

भारत ने पश्चिम एशिया संकट के अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, आपूर्ति श्रृंखलाओं और सुरक्षा पर पड़ने वाले…

41 mins ago

Gujarat UCC Bill 2026 पास: समान नागरिक संहिता लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार ने राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी)…

57 mins ago

Goldman Sachs की चेतावनी: 2026 में भारत की ग्रोथ धीमी, बढ़ सकते हैं रेट

वैश्विक निवेश बैंक Goldman Sachs ने भारत की GDP वृद्धि दर के अनुमान को 2026…

17 hours ago

Delhi Green Budget 2026: बढ़ते प्रदूषण पर सख्त कदम, जानें क्या है खास

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 24 मार्च 2026 को वर्ष 2026-27 का बजट पेश…

18 hours ago