Categories: Uncategorized

एडीबी ने भारत के COVID-19 तात्कालिक प्रयासों के लिए 1.5 अरब डॉलर के ऋण को दी मंजूरी

भारत सरकार ने COVID-19 महामारी से निपटने के अपने प्रयासों को बढ़ाने के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ 1.5 बिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस ऋण का इस्तेमाल भारत की तत्कालि‍क प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इनमें बचाव एवं रोकथाम के साथ-साथ समाज के गरीबों एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर तबकों, विशेषकर महिलाओं और आवश्‍यक सुविधाओं से वंचित समूहों का सामाजिक संरक्षण जैसी तत्कालि‍क प्राथमिकताओं को शामिल किया गया है।

यह ऋण राशि एडीबी के COVID-19 सक्रिय प्रयास और व्यय सहायता कार्यक्रम (COVID-19 Active Response and Expenditure Support Programme-CARES) के तहत मंजूर की गई है। यह कार्यक्रम सरकार की तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रथम सहयोग के रूप में शुरू किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एडीबी अत्यधिक गरीबी के उन्‍मूलन के लिए अपने प्रयासों को जारी रखते हुए एक समृद्ध, समावेशी, सुदृढ़ और सतत एशिया-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • एडीबी वर्ष 1966 में स्थापित किया गया, जिसमें 68 सदस्यों का स्वामित्व है जिनमें से 49 सदस्‍य इसी क्षेत्र के हैं।
  • एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मासत्सुग असकावा.
  • एडीबी की स्थापना 1966 में हुई थी.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 months ago