Categories: National

इजरायल से भारतीयों को निकालने हेतु सरकार ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अजय’

इजराइल और हमास के बीच जारी भीषण जंग के बीच भारत अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है। भारत ने इजरायल में रह रहे भारतीयों की देश वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू करने की घोषणा की है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि, ”इजरायल से भारत आने को इच्छुक लोगों के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च कर रहे हैं।स्पेशल चार्टर फ्लाइट और अन्य तरह की व्यवस्था की जा रही है। विदेशों में रहे रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

बता दें कि इजरायल में भारतीय दूतावास ने कल विशेष उड़ान के लिए रजिस्टर्ड भारतीय नागरिकों की पहली खेप ईमेल कर दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य पंजीकृत लोगों को बाद की उड़ानों का मैसेज भेजा जएगा। सभी भारतीय को ऑपरेशन अजय के तहत निकाला जाएगा।

 

हेल्पलाइन नंबर जारी

युद्ध प्रभावित इजराइल में भारतीय दूतावास पूरी तरह सक्रिय है और अपने नागरिकों की मदद के लिए 24 घंटे का हेल्पलाइन नंबर +972-35226748 और +972-543278392 या cons1.telaviv@mea.gov.in इमेल आइडी जारी किया है। इस बीच इजराइल-फिलिस्तीन में चल रहे संघर्ष के बीच इजराइल में भारतीय प्रवासियों ने देश की सेना पर भरोसा जताया है और कहा है कि वे शांति से रहना चाहते हैं।

 

ऑपरेशन अजय क्या है?

ऑपरेशन अजय (What is Operation Ajay) इजरायल से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किया गया एक अभियान है, ये कोई बचाव अभियान नहीं है। विशेष चार्टर्ड फ्लाइट्स को इस अभियान में लगाया गया है और जरूरत पड़ने पर नेवी शिप भी लगाए जा सकते हैं। इस अभियान में केवल उन भारतीयों वापस लाया जाएगा, जो आना चाहते हैं। इसमें सभी भारतीयों को वापस नहीं लाया जाएगा। इजराइल में अभी छात्रों, पेशेवरों और व्यापारियों को मिलाकर लगभग 18,000 भारतीय रहते हैं। जो भारतीय नागरिक इजराइल से वापस आना चाहते हैं, उनकी वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया गया है।

 

Find More National News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

सबसे अच्छी पानी की गुणवत्ता वाले शीर्ष देश, नाम देखें

साफ़ और सुरक्षित पीने का पानी इंसानी ज़िंदगी के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ों में से…

7 mins ago

नरेंद्र भूषण भूमि संसाधन विभाग के सचिव नियुक्त

वरिष्ठ IAS अधिकारी नरेंद्र भूषण ने 6 अप्रैल, 2026 को भूमि संसाधन विभाग के सचिव…

44 mins ago

भारत की परमाणु शक्ति मजबूत, एडवांस रिएक्टर हुआ सक्रिय

भारत ने अपनी परमाणु ऊर्जा यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल कर लिया…

1 hour ago

G7 पहल: फ्रांस में ‘वन हेल्थ समिट’ से हेल्थ पॉलिसी को बढ़ावा

'वन हेल्थ समिट 2026' का आयोजन 5 से 7 तारीख तक फ्रांस के ल्योन में…

3 hours ago

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

5 hours ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

5 hours ago