Home   »   मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले...

मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स

मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स_3.1

मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का ऐलान हो गया है। साल 2023 के जनवरी-फरवरी में 5 वां खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होगा प्रदेश के आठ शहरों में इसका आयोजन किया जाएगा। आज दिल्ली में खेल अलंकरण में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी की मशाल सौंपी

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

साल 2008 में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स शुरू हुआ था। अब तक दिल्ली, पुणे (महाराष्ट्र), गुवाहाटी (असम) और पंचकुला (हरियाणा) में इसका आयोजन हो चुका है। अब पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी मध्य प्रदेश को सौंपी गई है। इसका आयोजन साल 2023 में जनवरी-फरवरी में होगा। 8 शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, महेश्वर और बालाघाट यानी कुल आठ शहरों में इसका आयोजन किया जाएगा।

 

प्रदेश के 7 हजार से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 30 खेल होंगे। जिनमें प्रदेश के 7000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन ऐसे होगा कि देश ही नहीं दुनिया देखे। पीएम मोदी ने देश के मानस को बदल कर यह साबित कर दिया कि भारत सब कुछ कर सकता है।

 

Find More Sports News Here

मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me