Home   »   पंजाब सरकार: अपने कर्मचारियों के लिए...

पंजाब सरकार: अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की वापसी

पंजाब सरकार: अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की वापसी |_3.1

दिवाली के ठीक पहले ही पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने का फैसला किया है। सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने राज्य मंत्रिमंडल बैठक के बाद कहा कि सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 6% DA के भुगतान को भी मंजूरी दे दी है। यह 1 अक्टूबर, 2022 से लागू है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

पंजाब के पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी न्यू पेंशन स्कीम को रद्द करके ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दिया गया है। ओल्ड पेंशन स्कीम में सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन मिलता है। यह मासिक पेंशन आम तौर पर कर्मचारी के अंतिम वेतन का आधा होता है।

 

राज्य कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के फैसले पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) में शामिल होने का विकल्प दिया जाएगा। मान ने एक महीने पहले कहा था कि उनकी सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए योजना बहाल करने पर विचार कर रही है।

Find More State In News Here

पंजाब सरकार: अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की वापसी |_4.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *