
पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने तामिलनाडु के होसुर में सुपर किंग्स एकेडमी (Super Kings Academy) शुरू किया है। तामिलनाडु के होसुर स्थित महेन्द्र सिंह धोनी की 8 पिचों वाली इस एकेडमी का उद्देश्य आने वाले भविष्य में युवा प्रतिभाओं को बेहतर ट्रेनिंग देना है। आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की मदद से इस एकेडमी को शुरू किया है।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनी है। मुंबई इंडियंस अब तक 5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी है।
आईपीएल के अतिरिक्त इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कप्तान के तौर पर महेन्द्र सिंह धोनी का रिकार्ड शानदार रहा है। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2007 का T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके अतिरिक्त महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया साल 2011 में 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीती थी।



बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा...
Budget 2026 Highlights: बजट की 10 बड़ी घ...
एलेना रिबाकिना कौन हैं, जो ऑस्ट्रेलियन ओ...

