Categories: Uncategorized

महाराष्ट्र सरकार ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए गूगल के साथ किया समझौता

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के लिए गूगल के साथ समझौता किया है। इसके साथ ही, महाराष्ट्र इस तरह की परियोजना शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह परियोजना मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा शुरू की गई है, जिसमें 1.09 लाख से अधिक सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और बिना सहायता प्राप्त स्कूल शामिल किए जाएंगे और 22.03 मिलियन से अधिक छात्रों को लाभ मिलेगा। छात्रों और शिक्षकों को शिक्षा के लिए Google Classroom और G Suite तक पहुँच मिलेगी जो दूर रहकर शिक्षा का समर्थन करने के लिए समाधान प्रदान करेंगे।

Google Classroom and G Suite के बारे में:

  • Google क्लासरूम और जी सूट, जो फ्री उपलब्ध होंगे, ऐसे साधन हैं जो शिक्षा संस्थानों को इंटरैक्टिव सत्र आयोजित करने में सक्षम बनाएंगे, जहां शिक्षक पाठ को समझाने के साथ-साथ छात्र घर बैठे अपने सवालों के जवाब भी लेने में सक्षम होंगे.
  • इस पर होमवर्क अपलोड किया जा सकेगा, और शिक्षक उन्हें ऑनलाइन जांच सकेंगे.
  • कोविड-19 के प्रकोप के कारण स्कूलों के बंद होने को देखते हुए इसे कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
  • राज्य में स्कूलों का नया शैक्षणिक वर्ष 15 जून से शुरू होना था.
  • शिक्षक अपना ऑडियो या वीडियो प्रस्तुतिकरण कर सकते हैं.
  • छात्र होमवर्क और असाइनमेंट अपलोड कर सकते हैं.
  • यहां तक कि माता-पिता भी सिस्टम के माध्यम से अपनी शिकायतें या सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

14 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

16 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

16 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

16 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

17 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

18 hours ago