Categories: Uncategorized

भारत 2021 में करेगा ICC T20 विश्व कप की मेजबानी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने कोविड -19 के कारण स्थगित आईसीसी मेन्स T20 विश्व कप 2020 को साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किए जाने की पुष्टि की है। वहीँ भारत योजनाबद्ध रूप से आईसीसी मेन्स T20  विश्व कप 2021 की मेजबानी करेगा। साथ ही, ICC ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2021 को स्थगित कर साल 2022 फरवरी-मार्च तक न्यूजीलैंड में आयोजित करने का फैसला किया है क्योंकि इस समय विश्व स्तर पर कोविd -19 महामारी से क्रिकेट पर बहुत प्रभाव पड़ा है।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट:

  • आईसीसी मेन्स T20 विश्व कप 2021 का फॉर्मेट वैसा ही रहेगा जैसा 2020 के लिए निर्धारित किया गया था और उस आयोजन के लिए योग्य सभी टीमें अब 2021 में भारत में हिस्सा लेंगी।
  • आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2022 के लिए एक नई क्वालीफाई प्रक्रिया चलाई जाएगी।
  • स्थगित किए गए आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का प्रारूप वैसा ही रहेगा जैसा कि 2021 के लिए था।
  • पांच टीमें पहले ही इस आयोजन के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और 2022 तक चलेगी।
  • ICC महिला क्रिकेट विश्व कप में भाग लेने के लिए अंतिम तीन टीमों की चयन प्रक्रिया जुलाई 2020 में श्रीलंका में आयोजित होने वाली थी, लेकिन COVID-19 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह कार्यक्रम 2021 में आयोजित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के सीईओ: मनु साहनी.
  • ICC का मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात.
  • ICC के अध्यक्ष: इमरान ख्वाजा (अंतरिम).

    [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

    Recent Posts

    दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

    धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

    3 weeks ago

    भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

    शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

    3 weeks ago

    भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

    भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

    3 weeks ago

    भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

    भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

    3 weeks ago

    क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

    रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

    3 weeks ago

    भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

    भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

    3 weeks ago