इजरायल की वर्तमान जनसंख्या कितनी? जानिए ताज़ा आंकड़े

ईरान-इजरायल जंग थमने का नाम नहीं ले रही। मिडिल ईस्ट में संकट अब तक बरकरार है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर मिसाइलें और ड्रोन बरसा रहे हैं। ईरान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। ईरान खाड़ी देशों में इज़रायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है। वहीं इजरायल और अमेरिका भी ईरानी ठिकानों पर हमले कर रहे हैं।

इजरायल की कुल जनसंख्या

2026 की शुरुआत के अनुसार, इजरायल की कुल जनसंख्या लगभग 10.15 से 10.18 मिलियन (1 करोड़ से अधिक) के बीच है। इसमें लगभग 73-74% यहूदी और लगभग 21% अरब नागरिक शामिल हैं। इज़राइल की जनसंख्या, जो मुख्य रूप से एक शहरी आबादी है, 2024 में 10 मिलियन का आंकड़ा पार कर गई थी।

2023-2024 के अनुमान के मुताबिक, इजरायल की कुल जनसंख्या 97 से 98 लाख है। यानी यहां लगभग 1 करोड़ लोग रहते हैं। दुनिया के कई बड़े देशों के मुकाबले यह संख्या कम है, लेकिन टेक्नोलॉजी, डिफेंस और इकोनॉमी के मामले में यह देश काफी आगे और ताकतवर है। इजरायल में सबसे बड़ा धर्म यहूदी धर्म है। यहां लगभग 73 से 74 प्रतिशत आबादी यहूदी ही हैं। इजरायल को विश्वभर के यहूदियों की मातृभूमि माना जाता है।

इजरायल में हिंदू आबादी

इजरायल में हिंदुओं की संख्या बहुत कम है। अनुमान के अनुसार, यहां महज 10,000 से 15,000 हिंदू ही रहते हैं, जो कुल आबादी का केवल 0.1 प्रतिशत हैं। यहां रहने वाले ज्यादातर हिंदू भारत से गए लोग हैं। ये लोग आईटी प्रोफेशनल, केयर वर्कर, स्टूडेंट्स या दूसरे प्रोफेशनल्स के हैं।

इजरायल में मुस्लिम आबादी

इजरायल में मुस्लिम समुदाय सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समूह है। यहां लगभग 17 से 21 लाख मुस्लिम रहते हैं यानी कुल आबादी का लगभग 18 से 21 प्रतिशत हिस्सा मुस्लिम है। ये लोग मुख्य रूप से अरब मूल के हैं और देश के अलग-अलग शहरों और कस्बों में रहते हैं। राजनीति और समाज में उनकी मौजूदगी भी दिखती है।

इजरायल की आबादी बहुत बड़ी नहीं

इजरायल की आबादी चाहे बहुत बड़ी न हो, लेकिन उसमें हो रही स्थिर वृद्धि यहूदी राष्ट्र के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। इसके साथ ही, देश से बाहर जाकर बसने वाले इजरायलियों की संख्या में भी गिरावट आई है। रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में केवल 56 हजार इजरायली ही विदेशों में रह रहे हैं।

एक स्थिर और बढ़ती हुई जनसंख्या वाला राष्ट्र

वर्ष 1948 में देश की स्थापना के बाद से अब तक लगभग 35 लाख लोग विदेशों से आकर इजरायल में बस चुके हैं। इन प्रवासियों में से बड़ी संख्या उन लोगों की है जो साल 1990 के बाद आए, खासकर सोवियत संघ के विघटन के बाद। उस दौर में बड़ी संख्या में यहूदियों को इजरायल में बसने की अनुमति दी गई थी। यह सब मिलकर इजरायल को एक स्थिर और बढ़ती हुई जनसंख्या वाला राष्ट्र बना रहे हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago