Categories: Schemes

‘Lakhpati Didi’ Scheme: दो करोड़ महिलाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

सरकार ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत दो करोड़ महिलाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य उन्हें सूक्ष्म उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर दिए गए भाषण में कहा कि गांवों में दो करोड़ लखपति दीदी बनाना मेरा सपना है। उन्होंने कहा कि जब आप किसी गांव में जाते हैं, तो आपको बैंक वाली दीदी, आंगनवाड़ी दीदी और दवाई वाली दीदी मिलेंगी। पीएम ने कहा कि गांवों में दो करोड़ लखपति दीदी बनाना मेरा सपना है।

कुछ राज्यों में पहले से लागू

‘लखपति दीदी’ योजना कुछ राज्यों में पहले से ही लागू है। अब सरकार इसके तहत दो करोड़ महिलाओं को प्रशिक्षित करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्लंबिंग, एलईडी बल्ब बनाने व ड्रोन के संचालन और मरम्मत जैसे कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा।

कौशल प्रशिक्षण बढ़ाने पर काम

देश के छोटे गांवों और कस्बों की महिलाओं को लखपति बनाने के लिए मोदी सरकार कौशल प्रशिक्षण बढ़ाने पर काम करेगी। इसके तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप की मदद से 15 हजार महिलाओं को खेती के क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल के लिए ट्रेंड किया जायेगा। इसके अलावा महिलाओं को प्लंबिंग, LED बल्ब, सिलाई, बुनाई, लधु और कुटीर उद्योग लगाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

रोजगार के अवसर

इससे कंपनियों को जहां एक ओर प्रशिक्षित कामगार मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को ज्यादा पगार वाले जॉब मिलेंगे। इससे उनकी आय बढ़ेगी। जो महिलाएं स्वरोजगार करना चाहेंगी, उनको सरकार ट्रेनिंग देने के साथ आसानी से लोन भी मुहैया कराएगी। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इससे देश की महिलाओं में आत्मविश्वास आएगा। देश की आर्थिक प्रगति तेजी से हो इसके लिए आधी आबादी यानी महिलाओं को अवसर देना सबसे पहले जरुरी है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

10 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

10 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

10 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

13 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

13 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

13 hours ago