Categories: Sports

इटली ने भारतीय नौसेना अकादमी में एडमिरल कप 2023 जीता

‘एडमिरल कप’ सेलिंग रेगाटा के 12वें संस्करण का समापन 08 दिसंबर 2023 को एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) के एट्टीकुलम बीच पर एक शानदार अभिनन्दन समारोह के साथ पूरा हुआ। मिडशिपमैन एवलोन एंटोनियो और मिडशिपमैन क्रिएटी कार्लो लियोनार्डो के नेतृत्व में उतरी इटली की टीम ने एडमिरल कप 2023 पर कब्जा किया। वहीं भारतीय टीम इस प्रतियोगिता की उपविजेता रही। मिडशिपमैन पीपीके रेड्डी और कैडेट जीवाई रेड्डी के प्रतिनिधित्व में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया।

ब्रिटेन टीम की कमान ब्रिटिश नौसेना के अधिकारी कैडेट लुसी बेल और मिडशिपमैन आरोन मिडलटन ने संभाली तथा जर्मनी का नेतृत्व जर्मनी के कैडेट बेकमैन कार्ल व कैडेट हिंज एंटोन ने किया। इन दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। रूस के सीमैन गोर्कुनोव पेट्र ने पुरुष वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया, उनके बाद इटली के मिडशिपमैन एवलोन एंटोनियो दूसरे और भारत के मिडशिपमैन पीपीके रेड्डी तीसरे स्थान पर रहे। ब्रिटेन की ऑफिसर कैडेट लुसी बेल महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा पर पहले स्थान पर रहीं, उनके बाद इंडोनेशिया की कैडेट सांगला एल्मा साल्सडिला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और भारत की कैडेट जान्हवी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

 

मुख्य अतिथि के रूप में

मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट वाइस एडमिरल पुनीत के बहल ने समापन समारोह के दौरान विजेताओं को ‘एडमिरल कप’, उपविजेता की ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए। एडमिरल कप में 05 से 08 दिसंबर 2023 तक प्रतियोगिता हेतु निर्धारित दिनों में लेजर रेडियल नौकाओं में प्रतिस्पर्धी नौकायन रेस हुई। 08 महिला प्रतिभागियों सहित 43 प्रतिभागियों ने चुनौतीपूर्ण हवा और मौसम की स्थिति में भी लेजर रेडियल में अपने नौकायन कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया, इस दौरान नौकायन के पिछले चार दिनों में उन्होंने स्वयं को अपनी नावों से हर बाधा से बाहर निकाला।

 

यह आयोजन कब किया गया?

यह आयोजन 2010 में अपनी शुरुआत के बाद से बहुत लोकप्रिय हो गया है। एडमिरल कप सेलिंग रेगाटा 2023 के इस संस्करण में 20 देशों तथा भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला की भारतीय टीमों ने भाग लिया।

 

सांस्कृतिक पैकेज शामिल

पिछले पांच दिनों के दौरान, मेहमान विदेशी टीमें और उनके साथ आए अधिकारी प्रतिस्पर्धी रेसिंग के अलावा विभिन्न गतिविधियों में भी शामिल हुए। इनमें भारतीय नौसेना अकादमी में स्थित प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाओं का दौरा, माउंट दिल्ली के लिए फिटनेस ट्रेक और भारत की समृद्ध परंपराओं, संस्कृति, नृत्य तथा कला रूप व भाषाओं को प्रदर्शित करने वाला सांस्कृतिक पैकेज शामिल था। यह कार्यक्रम 08 दिसंबर 2023 को शाम को एट्टीकुलम बीच, भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला में आयोजित अभिनन्दन समारोह के साथ एक भव्य समापन कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ।

 

परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

Q. एडमिरल कप सेलिंग रेगाटा 2023 में कितने देशों ने भाग लिया?

उत्तर: एडमिरल कप सेलिंग रेगाटा 2023 में कुल 20 देशों ने भाग लिया।

Q. एडमिरल कप के दौरान नौकायन दौड़ में किस प्रकार की नौकाओं का उपयोग किया गया था?

उत्तर: एडमिरल कप के दौरान नौकायन दौड़ में लेजर रेडियल नौकाओं का उपयोग किया गया था।

Q. एडमिरल कप 23 में किन टीमों ने तीसरा स्थान हासिल किया?

उत्तर: यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी की टीमें एडमिरल कप 23 में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

3 weeks ago