ब्रुकफील्ड की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना में आईएफसी का निवेश

अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) ने राजस्थान में स्थित ब्रुकफील्ड के बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर में 105 मिलियन डॉलर (लगभग 871 करोड़ रुपये) का निवेश करने पर सहमति व्यक्त की है। आईएफ़सी, विश्व बैंक समूह की एक एकमात्र सहायक संस्था है जो निजी क्षेत्र की कंपनियों को वित्त प्रदान करती है।

बीकानेर में ब्रुकफील्ड की सौर ऊर्जा परियोजना

ब्रुकफील्ड ग्लोबल ट्रांजिशन फंड (बीजीटीएफ) बीकानेर में दो चरणों में 550 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण कर रहा है। ब्रुकफिल्ड ने मार्च 2024 में बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना के 268 मेगावाट के पहले चरण को चालू किया था । दूसरे चरण में सौर ऊर्जा परियोजना की क्षमता 282 मेगावाट है, जिससे इस परियोजना की संयुक्त बिजली उत्पादन क्षमता 550 मेगावाट हो जाएगी । दूसरे चरण की अनुमानित लागत 317 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।

बीजीटीएफ एक इक्विटी निवेशक है और उसने परियोजना को निष्पादित करने के लिए एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) की स्थापना की है। बीजीएफटी होल्डिंग्स का 80 प्रतिशत स्वामित्व ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के पास है और 20% स्वामित्व ब्रुकफील्ड रिन्यूएबल के पास है। बीकानेर सौर परियोजना भारत के अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली के हरित ऊर्जा गलियारे खंड से जुड़ी हुई है। यह परियोजना दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौतों के तहत वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों को हरित ऊर्जा की आपूर्ति करेगी, और बिजली एक्सचेंजों के माध्यम से व्यापारी ऊर्जा बाजार में ऊर्जा भी बेचेगी। बीकानेर सौर परियोजनाओं से हर साल 804,408 टन कार्बन डाइऑक्साइड(ग्रीनहाउस-गैस) में कमी आने की उम्मीद है।

भारत में गैर जीवाश्म ईंधन विद्युत परियोजना के प्रति प्रतिबद्धता

भारत सरकार 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार ने 2030 तक अपनी गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन क्षमता को 500 गीगा वाट तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। कोयला, पेट्रोलियम तेल आदि जैसे जीवाश्म ईंधन कार्बन उत्सर्जन का एक प्रमुख कारण हैं जिसके कारण पृथ्वी के तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ रहें हैं जो विश्व में ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं । जीवाश्म ईंधन की खपत और परिणामस्वरूप कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए दुनिया भर में सरकारें सौर, पवन, जल विद्युत परियोजना आदि जैसे ऊर्जा के गैर-जीवाश्म स्रोत को बढ़ावा दे रही है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

5 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

7 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

7 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

8 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

8 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

9 hours ago