Home   »   तेलंगाना के तंदूर रेडग्राम और लद्दाख...

तेलंगाना के तंदूर रेडग्राम और लद्दाख की खुबानी को मिला जीआई टैग

तेलंगाना के तंदूर रेडग्राम और लद्दाख की खुबानी को मिला जीआई टैग |_3.1

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर 13 दिसंबर को जीआई का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट शेयर किया था, जिसमें असम से गमोचा, तेलंगाना से तंदूर रेडग्राम और लद्दाख से खुबानी की एक वैरायटी को सरकार से जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) का टैग मिला है। मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने 14 दिसंबर को बताया कि जीआई का टैग हासिल वस्तुओं की संख्या 432 हो गई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मंत्रालय ने कहा कि असम के प्रसिद्ध गमोचा, तेलंगाना के तंदूर रेडग्राम, लद्दाख की रक्तसे कारपो खुबानी, महाराष्ट्र के अलीबाग के सफेद प्याज को जीआई का दर्जा दिया गया है। जीआई टैग में कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और केरल टॉप पांच राज्य हैं, जहां की वस्तुओं को सबसे अधिक जीआई टैग मिला है। हाल ही में जियोग्राफिकल इंडिकेशन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए तीन साल के लिए 75 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई है।

 

जीआई को मुख्य रूप से एक निश्चित जियोग्राफिकल क्षेत्र से उत्पन्न होने वाले एग्रीकल्चर, नेचुरल या मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट, हैंडीक्राफ्ट और इंडस्ट्रियल गुड्स के लिए टैग किया जाता है। जीआई उत्पादों के रजिस्ट्रेशन की एक उचित प्रक्रिया है, जिसमें आवेदन दाखिल करना, प्रारंभिक परीक्षा और रिव्यू, कारण बताओ नोटिस, जीआई पत्रिका में पब्लिकेशन, रजिस्ट्रेशन का विरोध और रजिस्ट्रेशन शामिल है।

Three Himalayan medicinal plants enter IUCN Red List_90.1

prime_image
QR Code
Scan Me