Categories: International

गैबॉन में तख्तापलट, सेना ने चुनाव में लगाया धांधली का आरोप

अफ्रीका के एक और देश गैबॉन में सेना द्वारा तख्तापलट किया गया है। गैबॉन की सेना के अधिकारियों ने तख्तापलट करते हुए राष्ट्रपति अली बोंगो को नजरबंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मध्‍य अफ्रीकी देश गैबॉन की सेना के अधिकारियों ने तख्तापलट की जानकारी एक टीवी चैनल के माध्यम से दी।

 

सेना ने किया तख्तापलट

दरअसल, हाल ही में गैबॉन में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव संपन्न हुए थे। देश के चुनाव आयोग ने नतीजों की घोषणा की। राष्‍ट्रपति अली बोंगो लगातार तीसरी बार गैबॉन में हुए चुनाव में विजय घोषित किए गए। हालांकि, कुछ देर बाद ही सेना ने तख्तापलट की घोषणा कर दी। सेना के कुछ अधिकारियों ने चुनाव परिणाम को रद कर दिया। साथ ही उन्होंने देश की सीमाओं को भी सील कर दिया।

अली बोंगे तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए

बता दें कि राष्ट्रपति बोंगो को साल 2009 में अपने पिता उमर से सत्ता विरासत में मिली थी। वे लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए थे। वहीं, सेना ने कहा कि इस चुनाव में पारदर्शिता नहीं थी। हालांकि, बोंगो को नजरबंद किए जाने के बाद राजधानी लिब्रेविले में गोलीबारी की भी आवाजें सुनाई दी गई।

 

गैबॉन सरकार ने तख्तापलट पर कोई टिप्पणी नहीं की

सेना ने तख्तापलट के बाद पुलिस अधिकारियों को गैबॉन की सड़कों पर सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया है। हालांकि, गैबॉन सरकार ने सेना द्वारा किए गए तख्तापलट पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले राष्‍ट्रपति अली बोंगो आखिरी बार वोट डालते हुए नजर आए थे। उल्लेखनीय है कि साल 2020 के बाद से पश्चिम और मध्य अफ्रीका के किसी देश में यह आठवां तख्तापलट है। इससे पहले नाइजर में इसी साल जुलाई में तख्तापलट हुआ था।

Find More International News Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

केंद्रीय कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर “केरलम” करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “केरल” राज्य का नाम बदलकर “केरलम”…

2 hours ago

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के शेगांव में आयोजित होगा

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस के सहयोग से चार दिवसीय…

3 hours ago

कैबिनेट ने 2026-27 सीज़न के लिए कच्चे जूट के MSP को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने मार्केटिंग सीजन…

4 hours ago

भारत और इज़राइल ने नई दिल्ली में FTA बातचीत का पहला दौर शुरू किया

भारत और इज़राइल ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement–FTA) के लिए औपचारिक रूप…

4 hours ago

भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ उत्तराखंड में शुरू हुआ

भारत–जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ का 7वां संस्करण चौबटिया, उत्तराखंड स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड…

5 hours ago

पेरू ने जोस मारिया बाल्काज़र को अंतरिम राष्ट्रपति चुना, एक दशक में आठवें नेता

पेरू की संसद ने भ्रष्टाचार के आरोपों में महाभियोग झेल रहे पूर्व राष्ट्रपति जोस जेरी…

7 hours ago