Home   »   गैबॉन में तख्तापलट, सेना ने चुनाव...

गैबॉन में तख्तापलट, सेना ने चुनाव में लगाया धांधली का आरोप

गैबॉन में तख्तापलट, सेना ने चुनाव में लगाया धांधली का आरोप |_30.1

अफ्रीका के एक और देश गैबॉन में सेना द्वारा तख्तापलट किया गया है। गैबॉन की सेना के अधिकारियों ने तख्तापलट करते हुए राष्ट्रपति अली बोंगो को नजरबंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मध्‍य अफ्रीकी देश गैबॉन की सेना के अधिकारियों ने तख्तापलट की जानकारी एक टीवी चैनल के माध्यम से दी।

 

सेना ने किया तख्तापलट

दरअसल, हाल ही में गैबॉन में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव संपन्न हुए थे। देश के चुनाव आयोग ने नतीजों की घोषणा की। राष्‍ट्रपति अली बोंगो लगातार तीसरी बार गैबॉन में हुए चुनाव में विजय घोषित किए गए। हालांकि, कुछ देर बाद ही सेना ने तख्तापलट की घोषणा कर दी। सेना के कुछ अधिकारियों ने चुनाव परिणाम को रद कर दिया। साथ ही उन्होंने देश की सीमाओं को भी सील कर दिया।

गैबॉन में तख्तापलट, सेना ने चुनाव में लगाया धांधली का आरोप |_40.1

अली बोंगे तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए

बता दें कि राष्ट्रपति बोंगो को साल 2009 में अपने पिता उमर से सत्ता विरासत में मिली थी। वे लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए थे। वहीं, सेना ने कहा कि इस चुनाव में पारदर्शिता नहीं थी। हालांकि, बोंगो को नजरबंद किए जाने के बाद राजधानी लिब्रेविले में गोलीबारी की भी आवाजें सुनाई दी गई।

 

गैबॉन सरकार ने तख्तापलट पर कोई टिप्पणी नहीं की

सेना ने तख्तापलट के बाद पुलिस अधिकारियों को गैबॉन की सड़कों पर सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया है। हालांकि, गैबॉन सरकार ने सेना द्वारा किए गए तख्तापलट पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले राष्‍ट्रपति अली बोंगो आखिरी बार वोट डालते हुए नजर आए थे। उल्लेखनीय है कि साल 2020 के बाद से पश्चिम और मध्य अफ्रीका के किसी देश में यह आठवां तख्तापलट है। इससे पहले नाइजर में इसी साल जुलाई में तख्तापलट हुआ था।

Find More International News Here

 

गैबॉन में तख्तापलट, सेना ने चुनाव में लगाया धांधली का आरोप |_50.1

 

FAQs

गैबॉन की राजधानी क्या है?

लिब्रेविल, पश्चिमी मध्य अफ्रीका में गैबॉन की राजधानी है।