
वायुसेना के पूर्व उप प्रमुख एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा का दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में निधन हो गया। यहां उनका इलाज चल रहा था। वे 61 वर्ष के थे और 30 जून, 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे। एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा को दिसंबर 1981 में भारतीय वायु सेना में एक लड़ाकू पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके पास मिग-21, मिग-29 पर 2600 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव था।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
अरोड़ा ने दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में एक ग्रुप कैप्टन के रूप में एक मिग -21 स्क्वाड्रन और उसके बाद एयर डिफेंस डायरेक्शन सेंटर की कमान संभाली है। उन्होंने विंग कमांडर के रूप में 45 स्क्वाड्रन की कमान भी संभाली है। अरोड़ा ने एयर मार्शल रविंदर कुमार धीर की सेवानिवृत्ति के बाद 30 सितंबर 2018 से 30 सितंबर 2019 तक दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में भी कार्य किया। बता दें वह 39 साल की सेवा के बाद 30 जून 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे।
सम्मान और अलंकरण
38 से अधिक वर्षों के अपने करियर में, अरोड़ा को जनवरी 2011 में अति विशिष्ट सेवा पदक और जनवरी 2020 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in A...
World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है...
लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि म...

